/mayapuri/media/media_files/2026/02/26/zx-2026-02-26-15-27-00.jpeg)
मुंबई के सहारा स्टार में बुधवार, 25 फरवरी की शाम कुछ अलग ही रौनक थी. मौका था ‘बिग इम्पैक्ट अवॉर्ड्स 2026’ (Big Impact Awards 2026) का—एक ऐसी शाम, जहां हुनर को सम्मान मिला और सितारों ने अपनी मौजूदगी से माहौल को खास बना दिया. रेड कार्पेट पर कई जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं, जिनके लुक्स ने सबका ध्यान खींचा.
ईशा देओल (Esha Deol)
शाम की सेलिब्रिटी ग्रेस रहीं ईशा देओल ब्लू डिजाइनर गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. खुले बाल और हल्का मेकअप उनके लुक को सादगी भरा लेकिन क्लासी बना रहा था. उन्होंने मंच पर विजेताओं को अवॉर्ड देकर इस शाम को और खास बना दिया.
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill)
क्रीम और व्हाइट आउटफिट में शहनाज गिल हमेशा की तरह फ्रेश और चुलबुली नजर आईं. उनका सॉफ्ट मेकअप और खुले बाल उनके नैचुरल चार्म को और निखार रहे थे.
चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh)
पिंक साड़ी में चित्रांगदा सिंह बेहद एलिगेंट दिखीं. मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ उनका अंदाज सादगी में खूबसूरती की मिसाल था. जल्द ही वे फिल्म Battle of Galwan में नजर आने वाली हैं.
नंदीश संधू (Nandish Sandhu)
इमरान हा शमी की वेब सीरीज ‘तस्करी’ से सुर्खियां बटोर चुके नंदीश संधू कोट-सूट में डैशिंग लगे. उनका कॉन्फिडेंट अंदाज साफ झलक रहा था.
शिव ठाकरे (Shiv Thakare)
व्हाइट डिजाइनर सूट में शिव ठाकरे काफी स्मार्ट लगे. हाल ही में वे ‘The 50’ में दिखाई दिए थे और यहां भी उनका स्टाइल चर्चा में रहा.
मोहसिन खान (Mohsin Khan)
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के मोहसिन खान ने भी अपनी मौजूदगी से फैंस को खुश कर दिया. सिंपल लेकिन डैशिंग लुक में वे कैमरों के सामने आत्मविश्वास से भरे नजर आए.
मेधा राणा (Medha Rana)
हाल ही में फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) में नजर आईं मेधा राणा ब्लैक बॉडी-हगिंग ड्रेस में काफी ग्लैमरस दिखीं. उनका स्टाइल मॉडर्न और बोल्ड दोनों का खूबसूरत मेल था.
अशनूर कौर (Ashnoor Kaur)
ब्लैक लेदर आउटफिट में अशनूर कौर का अंदाज काफी स्टाइलिश रहा. उन्होंने अभिनेता–निर्देशक बोमन ईरानी के साथ पोज भी दिए और मुस्कुराते हुए कैमरों का सामना किया.
संजना सांघी (Sanjana Sanghi)
फिल्म Dil Bechara से दिलों में जगह बनाने वाली संजना सांघी डिजाइनर आउटफिट में बेहद प्यारी लग रही थीं. उनका लुक सॉफ्ट और एलिगेंट था.
निधि दत्ता (Nidhi Dutta)
‘बॉर्डर 2’ (Border 2) की निर्देशिका निधि दत्ता भी इस खास शाम का हिस्सा बनीं और इंडस्ट्री के दोस्तों से मुलाकात करती नजर आईं.
हर्मन बवेजा (Harman Baweja)
हर्मन बवेजा भी इस अवॉर्ड नाइट का हिस्सा बने. उनका क्लासिक स्टाइल हमेशा की तरह सधा हुआ नजर आया.
/mayapuri/media/post_attachments/f1c6c8d0-2ab.png)
आन्या सिंह (Anya Singh)
‘बॉर्डर 2’ (Border 2) से चर्चा में आईं आन्या सिंह ब्लैक लेदर आउटफिट में ग्लैमरस लगीं. उनका लुक रेड कार्पेट के लिए बिल्कुल परफेक्ट था.
बोमन ईरानी (Boman Irani)
बोमन ईरानी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे. उनका सादगी भरा अंदाज और गर्मजोशी भरी मुस्कान हमेशा की तरह दिल जीतने वाली थी.
गुल पनाग (Gul Panag) और पति ऋषि
गुल पनाग अपने पति ऋषि अटारी (Rishi Attari) के साथ नजर आईं. येलो ऑफ-शोल्डर गाउन में वे बेहद स्टनिंग लग रही थीं और दोनों की जोड़ी काफी प्यारी लग रही थी.
/mayapuri/media/post_attachments/b3fea23a-21f.png)
विशाल जेठवा (Vishal Jethwa)
ब्लैक सूट में विशाल जेठवा अपनी मां के साथ इवेंट में पहुंचे. उनका यह पारिवारिक अंदाज सभी को भा गया.
अन्य सितारे
इन सेलेब्स के अलावा इस अवार्ड नाइट में ज्योति सक्सेना (Jyoti Saxena) रेड आउटफिट में काफी कॉन्फिडेंट नजर आईं. उनका लुक सिंपल होने के बावजूद आकर्षक था. हेली दरूवाला (Heli Daruwala) हमेशा की तरह ग्लैमरस अंदाज़ में दिखीं और रेड कार्पेट पर आते ही कैमरों का फोकस उनकी ओर मुड़ गया. वहीं ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) और करण टैकर (Karan Tacker) हैंडसम और सधे हुए अंदाज़ में नजर आए. दूसरी तरफ रजत बेदी (Rajat Bedi) ब्लैक कोट-सूट में स्टनिंग लगे.
‘बिग इम्पैक्ट अवॉर्ड्स 2026’ सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं बल्कि ग्लैमर , स्टाइल और सेलिब्रेशन की ऐसी शाम रही, जिसे वहां मौजूद हर शख्स लंबे समय तक याद रखेगा.
Also Read:Ab Hoga Hisaab से अभिनेत्री Nimrit Kaur Ahluwalia ने किया OTT डेब्यू
Mumbai Award Event | Bollywood stars event not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/cover-2681-2026-02-20-18-30-54.png)