/mayapuri/media/media_files/2025/09/04/lalbaugcha-raja-welcomes-bollywood-stars-at-ganesh-utsav-2025-09-04-16-42-39.jpeg)
Lalbaugcha Raja Welcomes Bollywood Stars at Ganesh Utsav: मुंबई का लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) हर साल गणेश उत्सव के दौरान भक्तों के लिए आस्था और श्रद्धा का बड़ा केंद्र बन जाता है. देशभर से लाखों की संख्या में भक्त यहां आकर बप्पा के दर्शन करते हैं. आम लोगों के साथ-साथ फिल्म और टीवी जगत की बड़ी हस्तियां भी यहां आकर बप्पा से आशीर्वाद लेती हैं. इस बार भी गणपति महोत्सव के मौके पर कई नामी सितारे लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे और भगवान गणेश से मंगलकामना की.
Daisy Shah visits Lalbaugcha Raja Mumbai
सबसे पहले बात करें कोरियोग्राफर और एक्ट्रेस डेजी शाह (Daisy Shah) की. डेजी शाह हरे रंग के बेहद खूबसूरत अनारकली सूट में नजर आईं. उनका ट्रेडिशनल अवतार सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था. बप्पा के दर्शन करने आईं डेजी शाह इस मौके पर बेहद आकर्षक और पारंपरिक अंदाज में नजर आईं.
Priyanka Chahar Choudhary visits Lalbaugcha Raja Mumbai
टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस प्रियंका चहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) भी इस मौके पर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं. उन्होंने भारतीय पारंपरिक परिधान पहनकर बप्पा के दरबार में हाजिरी लगाई. उनका यह इंडियन अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोर रहा है.
Anusha Dandekar Lalbaugcha Raja Ganpati darshan
वहीं, एक्ट्रेस और होस्ट अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) को भी बप्पा के दरबार में देखा गया. उन्होंने हल्के रंग का सूट पहन रखा था, जिसमें वह बेहद सादगी और सुंदरता के साथ नजर आईं. अनुषा का यह पारंपरिक लुक उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था.
Pragya Jaiswal Lalbaugcha Raja darshan
इसके अलावा, ‘खेल-खेल में’ फिल्म से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रज्ञा जयसवाल (Pragya Jaiswal) भी लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं. उन्होंने गुलाबी रंग की ड्रेस पहन रखी थी, जिसमें वह बेहद प्यारी और ग्रेसफुल लग रही थीं.
Bollywood celebs at Lalbaugcha Raja
लालबागचा राजा की यह भव्यता और सितारों की मौजूदगी गणेशोत्सव की रौनक को और बढ़ा देती है. इस बार भी बॉलीवुड और टीवी जगत के इन सितारों ने बप्पा के दरबार में पहुंचकर त्योहार की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए.
FAQ Abou Lalbaugcha Raja Celebrity Visit
किन सेलिब्रिटीज़ ने लालबागचा राजा के दर्शन किए? (Which celebrities visited Lalbaugcha Raja?)
डेज़ी शाह, प्रियंका चाहर चौधरी, प्रज्ञा जायसवाल और अनुशा दांडेकर ने लालबागचा राजा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया.
इन स्टार्स ने लालबागचा राजा के दर्शन कब किए? (When did these stars visit Lalbaugcha Raja?)
इन स्टार्स ने गणेशोत्सव के दौरान भव्य माहौल में लालबागचा राजा के दर्शन किए, जिससे फैंस काफी उत्साहित हुए.
दर्शन के दौरान क्या खास रहा? (What was special during the darshan?)
सेलिब्रिटीज़ ने पारंपरिक अंदाज़ में बप्पा का आशीर्वाद लिया और सोशल मीडिया पर अपनी झलकियां शेयर कीं.
लालबागचा राजा के दर्शन का महत्व क्या है? (What is the significance of visiting Lalbaugcha Raja?)
लालबागचा राजा मुंबई का सबसे प्रसिद्ध गणपति पंडाल है, जहां हर साल लाखों भक्त आशीर्वाद लेने आते हैं.
फैंस ने इन स्टार्स की विज़िट पर कैसी प्रतिक्रिया दी? (How did the fans react to the visit of these stars?)
फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को खूब पसंद किया और उनके पारंपरिक अंदाज़ की सराहना की.
Read More
Tags : Lalbaugcha Raja | celebrity arrive lalbaugcha raja | celebrity visit lalbaugcha raja | bollywood celebrity visit lalbaugcha raja | Lalbaugcha Raja 2025 | LALBAUGCHA RAJA Darshan 2025 | LALBAUGCHA RAJA Darshan 2025 LIVE | lalbaugcha raja ganesh utsav | Lalbaugcha Raja Pandal | LALBAUGCHA RAJA TO SEEK BLESSING | Daisy Shah | Priyanka Chahar Choudhary | Pragya Jaiswal | Anusha | Anusha Dandekar