/mayapuri/media/media_files/2026/02/26/xc-2026-02-26-13-45-10.jpeg)
फिल्म 'यह जवानी है दीवानी' में 'बलम पिचकारी' गीत पर दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने जो मस्ती उड़ेला है, आज के जमाने के यूथ के लिए यह गीत होली गीत का आइकॉन बन गया है। इस गीत की चर्चा में एक होली पर दीपिका पादुकोण ने बताया था - "यह गीत मुझे भी बहुत पसंद है। होली के दिन जब इसे बजता सुनती हूं मैं भी झूम उठती हूं। मैं जानती हूं जब किसी होली मौके पर यह गीत बजता है लड़कियां दीपिका पादुकोण बनकर डांस करने लगती हैं।" कहने के साथ ही दीपिका गुनगुना उठी थी गीत। उनको मुखड़ा भी याद था -
" बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी
तो सीधी सादी छोरी शराबी हो गयी
हा जीन्स पहन के जो तूने मारे ठुमके
तो लट्टू पड़ोसन की भावी हो गयी।"
"हालांकि मैं होली नहीं खेलती।" कहना था उनका। "लेकिन यह गीत मेरे घर भी बजता है। जब यह होली खेलते लोगों की मस्ती के बीच बजता हुआ सुनती हूं तो बेहद रोमांचित हो जाती हूं, अच्छा लगता है। मैं समझती हूं यही मेरा होली कंट्रीब्यूशन है।"
/mayapuri/media/post_attachments/f036c24829560aa80130e00878cecd5d6f71169971ed0ea9973d75078a3db468.png)
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2013/05/balam-pichkariIBN-413839.gif?im=FitAndFill=(596,336))
Also Read: Kamal Haasan की फिल्म ‘सेयोन’: एक विरासत के साथ वापसी का सफर
दीपिका ने पर्दे पर कई बार होली का रंग खेल है , वह भरपूर रंग से गीली भी हो उठी हैं। यह संयोग है कि वह दोनो ही रणवीरों (रणवीर सिंह और रणबीर कपूर) की होली गर्ल के रूप में पार्टनर रही हैं जो आज के यूथ के आईकॉन हैं, मानती हैं- "शूटिंग की होली वो होली नही होती जो पर्दे पर दिखाई देती है। पर्दे पर तीन चार मिनट में पूरा गीत आजाता है और लोगों को सिर्फ कलाकारों की मस्ती ही दिखाई देती है।जबकि हकीकत में ये दृश्य फिल्माने में कितने घंटे कितने दिन लगते हैं...पसीने निकलते हैं। टुकड़े टुकड़े में एक एक लाइन फिल्माई जाती है। वहां मस्ती नही, मेहनत की बात दिमाग मे होती है। सैकड़ों की भीड़ होती है। भींगकर बीमार पड़ जाते हैं सो अलग। 'बलम पिचकारी' गीत के बाद मैं बीमार पड़ गयी थी। 'गोलियों की रासलीला रामलीला' के फिल्मांकन के समय तो मैंने बीमारी में शॉट्स ओके कराया था। दर्शक हमारे गानों में हमारा रोमांटिक एंगल ढूढते हैं जबकि हम कलाकार गहरी सांसें लेते हैं।"
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2016/03/deepika-padukone-1233-906178.jpg?impolicy=Medium_Widthonly&w=400)
/mayapuri/media/post_attachments/236x/10/43/85/1043850991a34b39e93256ab6ece87d9-451811.jpg)
यह दूसरी बात है कि होली गीत में लड़के-लड़कियां खुद को रणबीर और दीपिका की जगह रखकर 'बालम पिचकारी' की मस्ती को जीना चाहते हैं लेकिन हकीकत में जो गीत के असली मॉडल होते हैं वे मस्ती भरी होली शायद ही खेल पाते हैं। दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ 'गोलियों की रासलीला : राम लीला' का गीत करते हुए भरपूर एन्जॉय किया था, जिसे वह स्वीकार करती हैं। गीत के बोल थे- "लहू मुँह लग गया... नस नस में जग गया।" यह गीत म्युजिकली बहुत स्ट्रांग था लेकिन शूटिंग करने तक दीपिका को गाने का मतलब नही पता था। जब शॉट्स के बाद किसी ने उनसे पूछा था कि गाने का मतलब क्या है, तब दीपिका का जवाब था- "संजय लीला भंसाली...।" इस फिल्म के डायरेक्टर भी वो थे और म्यूजिक डायरेक्टर भी, वो जो बेजोड़ हैं उनसे क्या पूछना? यही बात हर बड़े कलाकार की होती है जो खुद को डायरेक्टर पर छोड़ देते हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/indiatoday/images/story/201703/deepika-holi-story_647_031517013414-294462.jpg?size=690:388)
Also Read: Call Me Bae Season 2 की शूटिंग हुई शुरू, तय शेड्यूल में आगे बढ़ रही है सीरीज
जहां तक होली और दीपिका का सम्बंध है पर्दे पर वह सहज होती हैं लेकिन पर्दे से दूर की होली से दूरी ही बरतती हैं। अपनी फिल्म 'पठान' के विवादित गाने की कंट्रोवर्सी पर वह हमेशा खामोशी बरतती हैं। "होली आनंद की बात करने का फेस्टिवल है। होली की चर्चा हो या उत्सव में नाचना-गाना वहां सिर्फ मस्ती की बात होनी चाहिए।"
FAQ
Q1. ‘बलम पिचकारी’ किस फिल्म का गीत है?
A. यह गीत फिल्म ‘यह जवानी है दीवानी’ का है।
Q2. इस गीत में मुख्य कलाकार कौन हैं?
A. दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर इस गीत में नजर आए हैं।
Q3. यह गीत किस मौके के लिए खास माना जाता है?
A. यह गीत होली के अवसर पर युवाओं और दर्शकों के बीच खासतौर पर लोकप्रिय है।
Q4. दीपिका पादुकोण इस गीत के बारे में क्या कहती हैं?
A. दीपिका कहती हैं कि यह गीत उन्हें बहुत पसंद है और जब इसे सुनती हैं, तो वह झूम उठती हैं।
Q5. ‘बलम पिचकारी’ का होली पर क्या महत्व है?
A. यह गीत होली का आइकॉनिक ट्रैक बन गया है और इस पर लड़कियां दीपिका की तरह डांस करती हैं।
Balam Pichkari song | Yeh Jawaani Hai Deewani | Deepika Padukone | Ranbir Kapoor | bollywood holi songs | Iconic Holi track India | Bollywood festive songs not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/cover-2681-2026-02-20-18-30-54.png)