/mayapuri/media/media_files/2024/12/14/JilYTXOOQBP00Ew5mHp3.jpg)
रूस में इस महीने 20 से 24 दिसंबर तक भारतीय फिल्मों का एक उत्सव मनाया जा रहा हैं. यह उत्सव मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित किया जाएगा. जिसमें विभिन्न शैलियों और विधाओं की भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन होगा. इस फिल्म महोत्सव का आयोजन भारतीय दूतावास, मॉस्को के जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक केंद्र (JNCC) द्वारा किया जा रहा है.
राज कपूर की शताब्दी समारोह
खास बात यह है कि इस उत्सव में भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता-निर्देशक राज कपूर की शताब्दी वर्ष को भी सेलेब्रेट किया जाएगा.
महोत्सव की शुरुआत भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, निर्देशक और निर्माता राज कपूर की 100वीं जयंती के रूप में होगी. इस मौके पर राहुल रवैल की पुस्तक ‘राज कपूर: द मास्टर एट वर्क’ का रूसी अनुवाद लॉन्च किया जाएगा. इसके साथ ही राज कपूर की मशहूर फिल्म ‘आवारा’ भी दिखाई जाएगी. यह दोनों घटनाएँ भारतीय सिनेमा के महानायक को श्रद्धांजलि अर्पित करने के रूप में होंगी.
JNCC के निदेशक माधुरी कंणकना रॉय का बयान
भारतीय दूतावास, मॉस्को के जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक केंद्र (JNCC) की निदेशक माधुरी कंणकना रॉय ने राज कपूर के बारे में कहा, “इस महोत्सव के माध्यम से हम भारतीय सिनेमा के महानायक राज कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, जो न केवल एक अभिनेता, निर्देशक, निर्माता थे, बल्कि भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े शोमैन और सांस्कृतिक दूत भी थे.”
आपको बता दें कि इस महोत्सव में कुल नौ भारतीय फिल्में जिसमें आवारा, गुलमोहर, इन द बेली ऑफ ए टाइगर, कड़वी हवा, सीरियस मैन, होटल सैल्वेशन, गोष्टा एका पैठाणिची, मलिकापुरम और घमासान शामिल है, दिखाई जाएंगी.
इस महोत्सव के माध्यम से न केवल राज कपूर को सम्मानित किया जाएगा, बल्कि यह भारतीय सिनेमा के गौरव को रूस में और भी ऊंचाई तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण कदम होगा.
शामिल होंगे ये कलाकार
इस उत्सव में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आदिल हुसैन, रणवीर शोरी, सुधीर मिश्रा, नील माधब पांडा और रेसुल पूकुट्टी जैसे कई और कलाकार शामिल होंगे.
by PRIYANKA YADAV
ReadMore
PM Modi ने Raj Kapoor की 100वीं जयंती पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Vikrant Massey ने अपने 'रिटायरमेंट' पर तोड़ी चुप्पी
जेल से रिहा होने के बाद Allu Arjun ने तोड़ी चुप्पी
दामाद Allu Arjun से मिलने पुलिस स्टेशन पहुंचे ससुर चंद्रशेखर रेड्डी