Advertisment

From Reel to Real: सपनों जैसी है Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna की प्रेम कहानी

पेन इंडिया एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस ररश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपने रिश्ते को कन्फर्म कर दिया है. कपल ने एक जैसी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में अपनी आने वाली शादी की घोषणा की...

New Update
From Reel to Real Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna love story is like a dream
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna love story: पेन इंडिया एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने आखिरकार अपने रिश्ते को कन्फर्म कर दिया है. कपल ने एक जैसी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में अपनी आने वाली शादी की घोषणा की, इसे उन्होंने "The Wedding of VIROSH" नाम दिया हैं, आपको बतादे VIROSH नाम फैंस ने उन्हें सालों पहले दिया था (Vijay Rashmika relationship). इन दोनों की लव स्टोरी की बात करे तो 2017 में फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट से दोनों के बीच प्यार के फुल खिलने लगे थे. बस यही से शुरू हुई थी दोनों की एक खूबसूरत प्रेम कहानी जो अब एक शादी के रिश्ते बदलने वाली हैं (From reel to real Vijay Rashmika).

Advertisment

vijay rashmika confirm wedding

किस फिल्म की शूटिंग के दौरान विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना में होने लगा था प्यार

विजय (Vijay Deverakonda girlfriend) और रश्मिका का सफ़र 2017 में फिल्म गीता गोविंदम की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ था. उस समय, रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna boyfriend) ने एक्टर रक्षित शेट्टी के साथ अपनी सगाई तोड़ दी थी. उनकी ऑफ-स्क्रीन दोस्ती को सिर्फ़ को-स्टार वाली दोस्ती के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन जैसे-जैसे वह फिल्म के प्रमोशन में एक साथ दिखाई देने लगे, फ़ैन दोनों के पर्दे के पीछे की केमिस्ट्री के दीवाने होने लगे थे.

Geetha Govindam

'गीता गोविंदम' की रिलीज़ के बाद क्यों होने लगी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के प्यार की चर्चा 

जब 2018 में 'गीता गोविंदम' रिलीज़ हुई, तो दर्शक एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के बीच नेचुरल स्पार्क देखकर हैरान रह गए. उनकी परफॉर्मेंस इतनी ज़बरदस्त थी कि फैंस के लिए यह मानना ​​मुश्किल हो गया कि वे असल ज़िंदगी में डेटिंग नहीं कर रहे हैं. फिल्म की कमर्शियल सफलता ने उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी को और मज़बूत किया, जिससे उनके ऑफ-स्क्रीन रिश्ते के बारे में और ज़्यादा अंदाज़े लगने लगे.

Dear Comrade

दोबारा फिर किस फिल्म में विजय और रश्मिका आए एक साथ नजर

देवरकोंडा और मंदाना 2019 में 'डियर कॉमरेड' के लिए फिर से एक साथ आए, इस फिल्म में और भी ज़्यादा इंटेंस और इमोशनल परफॉर्मेंस की ज़रूरत थी. प्रमोशन के दौरान, उनके प्यार भरे इंटरव्यू हुए जहाँ विजय ने रश्मिका के काम उनकी डेडिकेशन की तारीफ़ की और उन्हें "बहुत सपोर्टिव" और "मेरे पसंदीदा को-एक्टर्स में से एक" कहा. यहीं से उनके रिश्ते की अफवाहें शुरू हुईं. एक्टर्स के फैन पेज पर दोनों के एडिट्स सामने आने लगे जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया.

Rashmika-Mandanna-Vijay-Deverakonda

विजय और रश्मिका को किन-किन जगहों पर एक साथ देखा गया 

तेज़ नज़र वाले फैंस ने उनकी इंस्टाग्राम फोटोज़ में एक जैसे हॉलिडे बैकग्राउंड, एयरपोर्ट पर बार-बार दिखना, अक्सर एक ही रेस्तरो में स्पॉट होना और विजय देवरकोंडा की फैमिली गैदरिंग में रश्मिका मंदाना का होना जैसी तमाम चीजो पर ध्यान देना शुरू कर दिया. उन्हें लगभग एक ही साथ जन्मदिन मनाते भी देखा गया. जब डेटिंग के बारे में सीधे पूछा गया, तो दोनों एक्टर्स ने सीधे तौर पर जवाब देने से परहेज किया और बातों को घुमा दिया. देवरकोंडा ने कहा कि वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में सही समय आने पर खुद बात करेंगे, जबकि मंदाना ने कहा कि वह प्राइवेसी को महत्व देती हैं.

विजय और रश्मिका ने क्यों नहीं किया सबके सामने अपने रिश्ते को कन्फर्म

एनिमल के प्रमोशन के दौरान, एक पल ने दोनों के डेटिंग की अटकलों को दूसरे लेवल पर पहुंचा दिया था जब होस्ट नंदमुरी बालकृष्ण ने मंदाना को उनके "असली हीरो" के बारे में पूछते हुए चिढ़ाया था, और इस दौरान रश्मिका के को-स्टार रणबीर कपूर ने उनसे उन्हें कॉल करने के लिए कहा. रश्मिका ने विजय देवरकोंडा को कॉल किया, और उन्होंने आराम से पूछा, "क्या हाल है?" यह महसूस करते हुए कि वह लाउडस्पीकर पर हैं, मंदाना शरमा गईं और जल्दी से सिचुएशन को संभालने की कोशिश की. क्लिप वायरल हो गई, लेकिन यह अभी भी यह कन्फर्मेशन नहीं हुआ था की दोनों एक रिश्ते में हैं या नहीं.

rashmika vijay engagement ring

विजय और रश्मिका की कब हुई सगाई और कब होगी शादी

2024 तक, दोनों एक्टर्स ने सिर्फ यह कन्फर्म किया था कि वे सिंगल नहीं हैं, लेकिन किसी का नाम लिए बिना. बाद में रिपोर्ट्स में बताया गया कि कपल ने 3 अक्टूबर, 2025 को हैदराबाद में एक छोटी सी सगाई की सेरेमनी सिर्फ परिवारवालो के बीच की. दोनों के 26 फरवरी की शादी और 4 मार्च के रिसेप्शन के कथित वेडिंग इनविटेशन ऑनलाइन फैलने के बाद भी, स्टार्स ने कुछ भी कन्फर्म करने से मना कर दिया था. आखिरकार, बीते रविवार रात को "द वेडिंग ऑफ विरोश" की घोषणा की गई. सोमवार को, "विरोश" यानि एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को शादी के लिए उदयपुर जाते हुए देखा गया (Vijay Deverakonda Rashmika fairytale romance)!

rashmika vijay wedding card

अब बस फैन्स को इनकी शादी की तस्वीरों का इतज़ार हैं.

READ MORE

लिवर कैंसर के बाद फिर बिगड़ी दीपिका कक्कड़ की तबीयत, पेट में सिस्ट के लिए होगी सर्जरी

बीफ-पोर्क पोस्ट कर प्रकाश राज ने कसा ‘द केरला स्टोरी 2’ पर तंज, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Tags : Vijay Deverakonda | about Vijay Deverakonda | actor Vijay Deverakonda | Rashmika Mandanna Dating With Vijay Deverakonda | Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding Update | Rashmika Mandanna | actress Rashmika Mandanna | about Rashmika Mandanna | actress rashmika mandanna photos 

#actress rashmika mandanna photos #about Rashmika Mandanna #actress Rashmika Mandanna #Rashmika Mandanna #Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding Update #actor Vijay Deverakonda #about Vijay Deverakonda #Vijay Deverakonda
Advertisment
Latest Stories