Advertisment

एण्डटीवी पर होगा भूत, भूल-भुलैया और कॉमेडी का धमाका!

एंडटीवी के आगामी एपिसोड्स में ‘घरवाली पेड़वाली’, ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0’ और ‘हप्पू की उलटन पलटन’ के साथ सस्पेंस, कॉमेडी और इमोशनल ट्विस्ट का धमाका देखने को मिलेगा।

New Update
एण्डटीवी पर होगा भूत, भूल-भुलैया और कॉमेडी का धमाका!.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

एण्डटीवी अपने दर्शकों के लिए लेकर आ रहा है मनोरंजन से भरपूर एक खास हफ्ता, जहां घोस्ट ड्रामा, जबरदस्त कॉमेडी और इमोशनल ट्विस्ट एक साथ देखने को मिलेंगे। ‘घरवाली पेड़वाली‘, ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0‘ और ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ के आने वाले एपिसोड्स में सस्पेंस, हंसी और हाई-वोल्टेज ड्रामा का तड़का लगने वाला है। इस मनोरंजन की अगुवाई कर रहा है ‘घरवाली पेड़वाली’, जहां छुपे हुए भूत, खतरनाक खुलासे और उलझे रिश्ते जीतू की ज़िंदगी को और भी अराजक बना देते हैं। भूतों के वश में आने, गुप्त मंदिर यात्रा की योजनाओं, भावनात्मक टकराव और चौंकाने वाले ट्विस्ट के साथ आने वाले एपिसोड हंसी, सस्पेंस और हाई-वोल्टेज ड्रामा से भरपूर होंगे। वहीं, मॉडर्न कॉलोनी में गुदगुदाने वाली उथल-पुथल और हप्पू सिंह के घर का इमोशनल रोलर-कोस्टर इस मनोरंजन को और खास बना देगा।

Advertisment

&TV Brings Bhabiji Ghar Par Hai 2.0, Gharwali Pedwali, and Happu Ki Ultan  Paltan Together to Celebrate Christmas - Filmibeat

‘घरवाली पेड़वाली’ में सावी का किरदार निभा रही सीरत कपूर ने बताया, ‘‘कहानी तब और रोमांचक हो जाती है जब लट्टू और लतिका (प्रियंवदा कांत) अचानक परिवार को दिखाई देने लगते हैं, लेकिन सच्चाई सामने आने से पहले ही जीतू चालाकी से उन्हें वहां से भेज देता है। इसी उथल-पुथल के बीच पांडे परिवार सावी का जन्मदिन मनाता है, जहां सावी जीतू से दिल से निकली शायरी सुनाने को कहती है और कमरे को सजाती है, जिससे रोमांस की शुरुआत होती है। लतिका की जलन बढ़ जाती है और वह जीतू को सावी से दूर रहने की चेतावनी देती है, यहां तक कि दोनों को साथ बाहर जाने से भी रोकने की कोशिश करती है। सावी के दिन को खास बनाने के इरादे से जीतू गीता (सपना ठाकुर) को रमेश (हर्ष वशिष्ठ) और सुरेश (बृजभूषण शुक्ला) की शराबखोरी की जानकारी देने के बाद चुपके से सरप्राइज़ आउटिंग की योजना बनाता है। जीतू सावी को तीन ग्रीटिंग कार्ड्स देता है, लेकिन लतिका जानबूझकर उन्हें बिगाड़ देती है, जिससे सावी को गहरा दुख पहुंचता है। भावुक जीतू कार्ड्स फेंक देता है और सावी के सामने अपने जज्बात ज़ाहिर करता है। दोनों के बीच एक रोमांटिक पल आता है, जो लतिका को पूरी तरह तोड़ देता है। दोनों की बढ़ती नज़दीकियों को स्वीकार न कर पाने वाली लतिका तब टूट जाती है जब जीतू उसे हमेशा के लिए अपनी ज़िंदगी से चले जाने को कह देता है। इसी बीच हालात बेकाबू हो जाते हैं जब लट्टू दादाजी के शरीर में प्रवेश कर नाचने और मिठाइयां खाने लगता है। मामाजी की सलाह याद करते हुए जीतू लट्टू पर गंगाजल छिड़कता है और समझ जाता है कि वह एक खतरनाक आत्मा है। तनाव तब चरम पर पहुंच जाता है जब जीतू लतिका से शादी से इनकार करते हुए कहता है कि उसने केवल पेड़ से विवाह किया था। सच्चाई उजागर होने ही वाली होती है कि लट्टू लतिका के शरीर में प्रवेश कर लेता है। भूत के वश में आई लतिका जब गीता और रमेश को डराकर लगभग एक खतरनाक हादसे की वजह बनती है, तो पूरा परिवार दहशत में आ जाता है। गुस्से में जीतू मामाजी को मदद के लिए फोन करता है, जिसके बाद कुलदेवी मंदिर जाने का विचार सामने आता है। अनजान लतिका जीतू और सावी की इस योजना को सुन लेती है, जिससे आगे बड़े और चौंकाने वाले खुलासों की भूमिका तैयार हो जाती है।‘‘

Also Read: ऊंची उम्मीदें और ऊंचे लक्ष्य: शिवानी गोसाईं की नज़र 2026 पर है।

1920x1080list3aef9da0d2974a25bde37f41b905b7c3f579f7a81b2144d58432ee4fbcdd8ec0

Also Read:Grammy Awards 2026: दलाई लामा ने जीता अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

‘हप्पू की उलटन पलटन’ के बारे में बताते हुए राजेश की भूमिका निभा रहीं गीतांजलि मिश्रा ने कहा, ‘‘कहानी तब बिखर जाती है जब राजेश बच्चों को पढ़ाई में लापरवाही के लिए डांटती है, जिससे घर में बड़ा झगड़ा हो जाता है। बात इतनी बढ़ जाती है कि राजेश, हप्पू (योगेश त्रिपाठी) से अलग होने का ऐलान कर देती है। अम्मा (हिमानी शिवपुरी) के उकसावे पर राजेश बेनी (विश्वनाथ चटर्जी) के घर चली जाती है, जिससे पूरा परिवार सदमे में आ जाता है। राजेश के बिना घर की हालत बिगड़ जाती है-बच्चे संभल नहीं पाते, जबकि हप्पू दिखावे के तौर पर अपनी आज़ादी का आनंद लेने का नाटक करता है। जलन पैदा करने के लिए हप्पू एक ग्लैमरस सब्ज़ीवाली को नकली पार्टी गेस्ट के तौर पर बुलाता है, जिससे राजेश अंदर से टूट जाती है। इसका जवाब राजेश बेनी की मदद से देती है और उसे एक रहस्यमय प्रशंसक के रूप में पेश करती है, जिससे हप्पू घबरा जाता है। मामला तब और बिगड़ जाता है जब हप्पू अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करते हुए राजेश के पिता गब्बर को एक बेबुनियाद मामले में गिरफ्तार करवा देता है, ताकि राजेश को अप्रत्यक्ष रूप से चोट पहुंचाई जा सके। मदद मांगने की तमाम कोशिशों के बावजूद हप्पू सिस्टम को अपने पक्ष में मोड़ लेता है, और अंततः राजेश टूटकर अपने पिता की रिहाई के लिए गिड़गिड़ाने को मजबूर हो जाती है।‘‘  ‘भाबीजी घर पर हैं’ के बारे में बताते हुए अंगूरी भाबी की भूमिका निभा रहीं शिल्पा शिंदे ने कहा, ‘‘हवेली में मेहमान की सुरक्षा का मिशन जारी रहते हुए कहानी अब मज़ेदार डर की और गहराई में पहुंच गई है। अनीता (विदिशा श्रीवास्तव) विभूति (आसिफ शेख) की सेहत पर नज़र रखती हैं, लेकिन ज़ोर देती हैं कि उसे पियानो बजाते रहना होगा, क्योंकि यही एकमात्र तरीका है जिससे भूतनी भाबीजी कमज़ोर पड़ती हैं। इस बीच तिवारी (रोहिताश्व गौड़) हर बार पियानो बजते ही अंगूरी के बेबस होकर नाचने से परेशान हो जाता है, जिससे उसके रोमांटिक पल खराब हो जाते हैं। हालात तब और खतरनाक हो जाते हैं जब मेहमान बाथरूम में चला जाता है। सीढ़ियों और इशारों पर आधारित अलर्ट सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त हो जाता है, वहीं भूतनी हमला करने की तैयारी करने लगती है। अनीता घबराकर विभूति को पियानो बजाने के लिए फोन करती हैं, लेकिन वह एक हास्यास्पद ‘बाथरूम इमरजेंसी’ में फंसा होता है। आखिरी पल में पियानो की आवाज़ मेहमान को बचा लेती है, लेकिन भूतनी बदला लेते हुए पियानो का ढक्कन विभूति की उंगलियों पर ज़ोर से पटक देती है, जिससे वह बुरी तरह घायल हो जाता है। डॉक्टर चेतावनी देता है कि विभूति अगले 7-8 दिनों तक पियानो नहीं बजा सकेगा, जिससे सभी दहशत में आ जाते हैं। अब जब कोई बचाव का रास्ता नहीं बचता, तो भूतनी भाबीजी रहस्यमयी मुस्कान के साथ सामने आती है। इसी दौरान टीका (वैभव माथुर) का दर्दनाक ब्रेकअप हो जाता है, तिवारी अनीता के सामने अंगूरी का अपमान करता है और बाद में तीखी बहस के दौरान अंगूरी को किसी अदृश्य ताकत का थप्पड़ पड़ता है। जैसे ही अंगूरी भूतनी की पायल देखती है, तीनों पर डर का साया छा जाता है, जिससे संकेत मिलता है कि असली डरावना सपना अब शुरू होने वाला है।‘‘ 

Happu Ki Ultan Paltan' Completes 800 Episodes Milestone | Outlook India

मनोरंजन से भरपूर हफ्ता देखना न भूलें, ‘हप्पू की उलटन पलटन’ रात 9ः30 बजे, ‘घरवाली पेड़वाली’ रात 10ः00 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0’ रात 10ः30 बजे, हर सोमवार से शुक्रवार सिर्फ एण्डटीवी पर। सभी एपिसोड कभी भी हिंदी र्5 पर स्ट्रीम करें! 

Also Read: Grammy Awards 2026: दलाई लामा ने जीता अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

Also Read:Major Iqbal: अभी भी चल रही है ‘धुरंधर 2’ की शूटिंग? मुंबई का बैलार्ड एस्टेट बना लयारी

AndTV Shows | Bhabhiji Ghar Par Hain 2.0 | Happu Ki Ultaan Paltan | Indian TV Comedy | Emotional Drama TV | Family Entertainment Film not present in content

Advertisment
Latest Stories