Advertisment

Holi Movies: Sholay से लेकर Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari तक,  इस होली देखें ये बेहतरीन फिल्में

होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि अपनों के साथ खुशियां बांटने का मौका है। बॉलीवुड फिल्मों ने होली के जश्न, गीतों और भावनाओं को खूबसूरती से पर्दे पर उतारकर इसे और खास बना दिया है, जिससे त्योहार का आनंद दोगुना हो जाता है।

New Update
शोले से लेकर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी तक, इस होली देखें ये बेहतरीन फिल्में.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि अपनों के साथ खुशियां बांटने और रिश्तों में प्यार घोलने का अवसर है. जब पूरा परिवार एक साथ बैठकर फिल्में देखता है, तो त्योहार का मजा दोगुना हो जाता है. बॉलीवुड ने भी होली के रंगों को बड़े परदे पर बेहद खूबसूरती से उतारा है. कई फिल्मों में होली के दृश्य कहानी का अहम मोड़ बनते हैं, तो कहीं ये गीत और जश्न दर्शकों के दिलों में बस जाते हैं. इस होली आप भी इन फिल्मों का आनंद लेकर अपने त्योहार को और यादगार बना सकते हैं.

Advertisment

औरत (Aurat)

साल 1940 में आई फिल्म ‘औरत’ को हिंदी सिनेमा में होली गीतों की शुरुआत के लिए याद किया जाता है. निर्देशक महबूब खान (Mehboob Khan) ने इस फिल्म में ‘आज होली खेलेंगे साजन के संग’ और ‘जमुना तट पर होली खेलत श्याम’ जैसे गीतों को शामिल कर एक नई परंपरा शुरू की. उस दौर में होली को इस तरह फिल्माना अपने आप में एक प्रयोग था, जिसने आगे चलकर एक ट्रेंड का रूप ले लिया.

When did first Holi song appear in Bollywood film? Know about movie that  started the colourful trend | Entertainment News – India TV

शोले (Sholay)

जब भी फिल्मों में होली की बात होती है, तो ‘शोले’ का नाम जरूर लिया जाता है. धर्मेंद्र (Dharmendra), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और हेमा मालिनी (Hema Malini) से सजी इस फिल्म का गीत ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं’ आज भी हर गली-मोहल्ले में बजता सुनाई दे जाता है. गब्बर सिंह का “होली कब है?” वाला डायलॉग भी इस त्योहार से जुड़ चुका है.

SHOLAYISM: Sholay Dialogue Baazi: Kab hai holi? Kab?!

नदिया के पार 

ग्रामीण परिवेश और सादगी से भरी ‘नदिया के पार’ (Nadiya Ke Paar) में गांव की होली का असली देसी रंग देखने को मिलता है. मिट्टी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और पारिवारिक भावनाओं से भरे दृश्य आपको अपने बचपन की याद दिला सकते हैं.

Nadiya Ke Paar Funny Scene | Best Scene Of Nadiya Ke Paar | Holi Special |  Sachin Pilgaonkar - YouTube

सिलसिला (Silsila)

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), जया बच्चन (Jaya Bachchan) और रेखा (Rekha) की फिल्म ‘सिलसिला’ का ‘रंग बरसे’ गीत तो मानो होली की पहचान बन चुका है. इस गाने के साथ फिल्म का होली सीन कहानी में ऐसा मोड़ लाता है, जो रिश्तों की सच्चाई सामने ले आता है.

Happy holi! Retro Bollywood!! The legendary Amitabh and Rekha in Silsila,  this lady looks hot covered in paint and we have to say she looks even  better now style star! #rekha #holi #

दामिनी (Damini)

‘दामिनी’ (Damini) में होली का दृश्य सिर्फ जश्न नहीं, बल्कि कहानी का टर्निंग पॉइंट है. मीनाक्षी शेषाद्री (Meenakshi Seshadri), ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और सनी देओल (Sunny Deol) की इस फिल्म में होली के दिन घटी एक घटना  (रेप सीन)  पूरी कहानी की दिशा बदल देती है और न्याय की लड़ाई शुरू होती है.

5 Memorable Holi Moments in Bollywood with Significant Twists – Damini,  Sholay, and Others | Zoom TV

दीवाना (Deewana)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दिव्या भारती (Divya Bharti) की ‘दीवाना’ (Deewana) में होली का एक भावुक दृश्य है, जहां गुलाल के जरिए प्रेम का इजहार किया जाता है. यह सीन आज भी दर्शकों के दिल को छू जाता है. आज किंग खान बन चुके शाहरुख खान ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. 

deewaana

डर (Darr)

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), जूही चावला (Juhi Chawla) और सनी देओल (Sunny Deol) अभिनीत ‘डर’ (Darr) में होली का जश्न कहानी में सस्पेंस और रोमांच का रंग भर देता है. फिल्म रिलीज के समय शाहरुख की भूमिका चर्चा का विषय रही थी. 

Holi 2021: 'Darr', 'Jolly LLB 2', 'Padmaavat' - Movies which used 'festival  of colours' to add twist in plot

मोहब्बतें (Mohabbatein)

आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) की ‘मोहब्बतें’ में प्यार और अनुशासन की जंग के बीच रंगों का उत्सव कहानी को और भावनात्मक बना देता है. इस फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया. वहीं अमिताभ बच्चन का किरदार भी खूब पसंद किया गया. 

Celebrating Holi in Yashraj style - Bollywood Hungama

वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम (Waqt: The Race Against Time)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की इस फिल्म में होली का गीत परिवार और रिश्तों की गर्माहट को खूबसूरती से दर्शाता है.

Where have all the Holi songs gone? - Masala.com

ये जवानी है दीवानी 

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की ‘ये जवानी है दीवानी’ (Yeh Jawaani Hai Deewani) का ‘बलम पिचकारी’ आज की पीढ़ी की होली का एंथम बन चुका है. दोस्ती और मस्ती से भरी यह फिल्म त्योहार के मूड के लिए एकदम परफेक्ट है.

देखें: ये जवानी है दीवानी के गाने बलम पिचकारी के पर्दे के पीछे क्या था:  बॉलीवुड समाचार - बॉलीवुड हंगामा

गोलियों की रासलीला राम-लीला 

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की  फिल्म ‘ गोलियों की रासलीला राम-लीला’ (Goliyon Ki Raasleela Ram-Leela)  में रंगों से सजा होली का दृश्य बेहद भव्य और रोमांटिक है, जो दर्शकों को बांधकर रखता है.

11 Years of Ram-Leela: Stunning stills from the Deepika, Ranveer starrer |  Filmfare.com

रांझणा (Raanjhanaa)

धनुष (Dhanush) और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की सुपरहिट फिल्म ‘रांझणा’ में भी होली का सीन कहानी में नई ऊर्जा और भावनाओं का रंग भर देता है. इस फिल्म से धनुष ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उनकी अदाकारी को दर्शकों से खूब सराहना मिली थी. 

Raanjhanaa - Upperstall.com

बद्रीनाथ की दुल्हनिया (Badrinath Ki Dulhania)

वरुण धवन (Varun Dhawan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की इस फिल्म का होली गीत जोश और मस्ती से भरपूर है, जो आपको भी झूमने पर मजबूर कर देगा.

Varun Dhawan UPDATES on Dulhania franchise with Alia Bhatt

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 

वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) में भी होली का जश्न रंगों और उत्साह से भरपूर अंदाज में दिखाया गया है. फिल्म का ‘पनवाड़ी’ गाना  होली थीम पर बेसड है. 

Panwadi Song:'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के नए होली सॉन्ग 'पनवाड़ी' की  दिखी झलक, जानें कब होगा रिलीज - Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari New Holi  Song Panwadi Out On 10th September

इन हिंदी फिल्मों के अलावा ‘कटी पतंग’ (Kati Patang), ‘बागबान’ (Baghban), ‘जॉली एलएलबी 2’ (Jolly LLB 2), ‘पद्मावत’ (Padmaavat), ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ (Toilet: Ek Prem Katha), ‘धड़क’ (Dhadak), ‘रब ने बना दी जोड़ी’ (Rab Ne Bana Di Jodi) और ‘वॉर’ (War) सहित कई अन्य फिल्मों में भी होली के दृश्य देखने को मिलते हैं, जो कहानी को रंगीन और यादगार बना देते हैं. 

Holi festival | Bollywood holi | bollywood movies | Holi 2026 not present in content

Advertisment
Latest Stories