Advertisment

Jayati Bhatia, पैपराज़ी एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के तहत डॉ. समीर अरोड़ा द्वारा होस्ट किए जाने वाले पॉडकास्ट “The Vedas Speak” से जुड़ीं

टीवी एक्ट्रेस Jayati Bhatia ने पॉडकास्ट ‘The Vedas Speak’ में अपने विचार साझा करते हुए बताया कि वह किस्मत और आध्यात्मिकता में गहरा विश्वास रखती हैं।

New Update
Jayati Bhatia, पैपराज़ी एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के तहत डॉ. समीर अरोड़ा द्वारा होस्ट किए जाने वाले पॉडकास्ट “The Vedas Speak” से जुड़ीं.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

जयति, जिन्हें आप कन्यादान, कुटुंब, कसौटी ज़िंदगी की, ससुराल सिमर का जैसी सीरियल्स में देख चुके हो, और अभी भी कई शोज में नजर आ रही हैं, उन्होंने कहा कि वो किस्मत में बहुत विश्वास रखती हैं। सब कुछ पहले से लिखा हुआ है।

Advertisment

आध्यात्मिकता के बारे में उन्होंने कहा, "मेरे लिए स्पिरिचुअलिटी मतलब है पूरा ब्रह्मांड, और बातचीत में यही सब निकल आया। बहुत इमोशनल था वो अनुभव, बहुत गहरा और दिल को छूने वाला। मेरे हिसाब से सबसे बड़ा धर्म है दया और करुणा। हम यहां संयोग से नहीं, बल्कि डिजाइन से आए हैं। इसलिए मैं हर किसी से जुड़ी हुई महसूस करती हूं।" (Jayati Bhatia podcast interview)

Also Read:Dhamaal 4: ‘अजय ने मना किया क्या?’ धूम-धड़ाके के बीच ‘धमाल 4’ से बाहर रहने पर अनिल कपूर का मज़ेदार तंज

DSC00047.JPG

उन्होंने आगे कहा, "जो आज हो रहा है, वो मेरे कल से जुड़ा है या मेरे बीते कल से। आज जिससे भी मिल रही हूं, वो मिलना तय था। जहां भी हूं, वो जगह पहले से तय थी, क्योंकि सब लिखा हुआ है।"

खुद को वो बहुत पॉजिटिव इंसान बताती हैं। पहली बार मिलने वाले लोगों के बारे में कहा, "लोग मुझे असली रूप में देख पाएंगे – मैं क्या सोचती हूं, क्या महसूस करती हूं, और कितनी प्रोटेक्टिव हूं। हर दिन 70-80 लोग मिलते हैं, इसलिए बॉउंड्रीज समझना और अलग-अलग लोगों से कैसे बिहेव करना है, ये बहुत जरूरी हो जाता है।" (Jayati Bhatia The Vedas Speak)

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने की कहानी बताते हुए कहा, "मैं क्लासिकल डांस सीख रही थी और रूसी भाषा भी पढ़ रही थी। उसी दौरान एक डायरेक्टर ने मुझे अपने प्ले में एक्टिंग करने को कहा। मेरे लिए ये पूरा सरप्राइज था। बस वहीं से शुरूआत हुई। वरना मैं ट्रेनिंग और सॉलिड फाउंडेशन पर बहुत जोर देती हूं। किसी भी फील्ड में मजबूत बेस बहुत जरूरी है।"

DSC00037.JPG

Also Read: Ishq Hai का बुखार जारी: Priya Malik UK और आयरलैंड में परफॉर्म करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं

मुंबई आने पर कहा, "मुंबई में मेरे पास कोई सपोर्ट सिस्टम नहीं था, कोई जानने वाला नहीं था। लेकिन मैंने मुंबई आने से पहले 4 साल का थिएटर ट्रेनिंग पूरा कर लिया था। मजबूत थिएटर बेस के साथ आई थी, क्योंकि मुझे लगता है कि किसी भी क्राफ्ट की बेसिक्स सीखना बहुत जरूरी है।"

सबसे मुश्किल टाइम उनके लिए 2023 के आसपास था। कहा, "कई OTT चैनल हैं, सुपरहिट शो के बाद भी प्रोजेक्ट्स मिलते हैं, लेकिन पहली ऑडिशन हमेशा बेसिक और मुश्किल होती हैं। खासकर 2023 के आखिर और 2024 की शुरुआत बहुत चैलेंजिंग थी।" (Jayati Bhatia life philosophy)

DSC00023.JPG

"क्रिटिक्स, चैनल्स और सिचुएशन्स ने ऐसा महसूस कराया जैसे मैंने इंडस्ट्री में कुछ किया ही नहीं, मेरी टैलेंट और मेहनत को कोई वैल्यू नहीं दी जा रही। वो दौर बहुत-बहुत टफ था।"

Also Read: Soniya Bansal: नहीं मैंने फिल्में नहीं छोड़ी हैं! स्पिरिचुअल-ब्रेक के बाद मैं शोबिज़ में वापस आ गई हूं और फिल्में साइन कर रही हूं

उनकी सबसे बड़ी ताकत है अपने काम और टैलेंट पर भरोसा। कहा, "मेरी डेडिकेशन, डिवोशन और डिसिप्लिन मुझे आगे बढ़ाती है। फैमिली पर भी बहुत फेथ है – मेरी मां और किरण भाटिया जी ने सबसे ज्यादा सपोर्ट किया है।"

"मैं टीमवर्क में बहुत विश्वास रखती हूं। हर प्रोजेक्ट में टीम ने बहुत सपोर्ट किया, ढेर सारा प्यार मिला। मैं अपने गुरुजनों का बहुत शुक्रगुजार हूं – गुरु महाधर राउत और इब्राहिम अलकाजी सर। उन्होंने मुझे एक सॉलिड फाउंडेशन दिया। इसी वजह से मैं खुद को एक फियरलेस एक्टर मानती हूं।" (Jayati Bhatia positivity mindset)

Also Read:Bhoot Bangla First Song: एकता कपूर के घर होगा ‘भूत बंगला’ के पहले गाने का ग्रैंड लॉन्च?

FAQ

Q1. जयति भाटिया कौन हैं?

Jayati Bhatia एक जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस हैं, जो कई लोकप्रिय शोज़ में अपने अभिनय के लिए पहचानी जाती हैं।

Q2. जयति भाटिया ने किस पॉडकास्ट में बात की?

उन्होंने The Vedas Speak पॉडकास्ट में अपने विचार साझा किए।

Q3. जयति भाटिया किस चीज़ में विश्वास रखती हैं?

वह किस्मत और आध्यात्मिकता में गहरा विश्वास रखती हैं और मानती हैं कि जीवन में सब कुछ पहले से तय होता है।

Q4. आध्यात्मिकता को लेकर उनका क्या नजरिया है?

उनके अनुसार आध्यात्मिकता पूरे ब्रह्मांड से जुड़ाव है, और दया व करुणा ही सबसे बड़ा धर्म है।

Q5. जयति भाटिया ने अपने स्वभाव के बारे में क्या कहा?

उन्होंने खुद को एक पॉजिटिव इंसान बताया और कहा कि रोज़ नए लोगों से मिलने के कारण सीमाएं समझना और सही व्यवहार बनाए रखना बेहद जरूरी है।

 

The Vedas Speak Podcast | Jayati Bhatia interview | Indian TV actress | poetry show not present in content
Advertisment
Latest Stories