/mayapuri/media/media_files/2026/02/19/zxc-2026-02-19-17-04-03.jpeg)
18 फरवरी को मुंबई में आयोजित ‘द ऑनर्स बाय द हॉलीवुड रिपोर्टर’ (The Honours by The Hollywood Reporter) इवेंट में फिल्म और एंटरटेनमेंट जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. इस अवॉर्ड नाइट में जहां बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सितारों का ग्लैमरस अंदाज़ देखने को मिला, वहीं महफिल की असली जान बनीं करीना कपूर . उनके रेड कार्पेट लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. आइए जानते हैं इस खास शाम में कौन-कौन से सितारे शामिल हुए और किसका अंदाज़ रहा सबसे अलग.
करीना कपूर का ‘प्रिटी वुमन’ इंस्पायर्ड लुक चर्चा में
रेड कार्पेट पर करीनाकपूर खान (Kareena Kapoor) ने अपने ग्लैमरस अंदाज़ से सबका ध्यान खींच लिया. उनका लुक हॉलीवुड फिल्म Pretty Woman से प्रेरित था, जिसमें Julia Roberts ने आइकॉनिक रेड गाउन पहना था. करीना ने 1987 के विंटेज स्टाइल से प्रेरित रेड रुच्ड गाउन कैरी किया, जिसे रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने स्टाइल किया. स्ट्रैपलेस नेकलाइन, कॉर्सेट फिटिंग और थाई-हाई स्लिट ने उनके लुक को क्लासिक और बोल्ड टच दिया. रूबी-डायमंड चोकर, स्टेटमेंट रिंग, ग्लॉसी वाइन रेड लिप्स और स्लीक सेंटर-पार्टेड हेयरस्टाइल ने उनके रेड कार्पेट अवतार को एलिगेंट फिनिश दिया.
शबाना आज़मी का सादगी भरा अंदाज़
वेटरन एक्ट्रेस शबाना आज़मी (Shabana Azmi) पिंक साड़ी में बेहद गरिमामयी दिखीं. उन्होंने मिनिमल मेकअप और पारंपरिक स्टाइल से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इस दौरान वे करीना कपूर से बातचीत करती नजर आईं, दोनों की बातचीत ने सबका ध्यान खींचा.
ऋषभ शेट्टी का पारंपरिक अंदाज़
फिल्म Kantara Chapter 1 से लोकप्रिय हुए ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) अपनी पत्नी के साथ इवेंट में पहुंचे. उन्होंने पारंपरिक भारतीय वेशभूषा पहनी, जो उनके व्यक्तित्व को अलग पहचान दे रही थी. उनका सिंपल लेकिन प्रभावशाली लुक रेड कार्पेट पर सबसे अलग नजर आया.
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) लगे डैशिंग
विक्की कौशल ऑल-ब्लैक लुक में बेहद डैशिंग लगे. क्लासिक सूट और स्लीक हेयरस्टाइल में उनका अंदाज़ काफी शार्प नजर आया.
बॉबी देओल (Bobby Deol) का स्टाइल
फिल्म अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) इस इवेंट में वाइट आउटफिट में रॉयल और एलीगेंट दिखे. उनका सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक कैमरों में खूब कैद हुआ.
नेहा धूपिया (Neha Dhupia) का साड़ी लुक
नेहा धूपिया ब्लैक एंड ब्राउन डिजाइनर साड़ी में बेहद क्लासी लगीं. ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का उनका कॉम्बिनेशन खास रहा.
आन्या सिंह और मोना सिंह
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) से चर्चा में आईं आन्या सिंह (Anya Singh) ब्लैक डिजाइनर ड्रेस में बेहद एलिगेंट दिखीं. मिनिमल मेकअप, सॉफ्ट हेयरस्टाइल और कॉन्फिडेंट पोज़ ने उनके लुक को खास बनाया.
इसी फिल्म से जुड़ीं मोना सिंह (Mona Singh) वाइट आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आईं. हाल ही में वे वेब सीरीज ‘कोहरा (Kohrra) के दूसरे सीजन में भी दिखाई दी थीं. उनका सादगी भरा लेकिन ग्रेसफुल अंदाज़ सभी को पसंद आया.
रजत बेदी (Rajat Bedi)
इस इवेंट में रजत बेदी ब्लैक आउटफिट में स्टाइलिश नजर आए. उनका फिटेड सूट और कॉन्फिडेंट अपीयरेंस आकर्षक रहा.
ईशान खट्टर (Ishaan Khatter)
ईशान खट्टर ब्राउन चेक स्टाइलिश आउटफिट में ट्रेंडी अंदाज़ में दिखे. उनका स्मार्ट लुक युवाओं के बीच चर्चा में रहा.
कल्याणी प्रियदर्शन (Kalyani Priyadarshan)
फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ (Loka Chapter 1) में सुपरहीरो चंद्रा की भूमिका निभाने वाली कल्याणी प्रियदर्शन भी स्टाइलिश अवतार में नजर आईं. उन्होंने साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान के साथ पोज दिए, जो फैंस के लिए खास पल रहा.
दुलकर सलमान का अंदाज़
दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) अपनी पत्नी अमाल सूफिया के साथ इवेंट में पहुंचे. उनका सूटेड-बूटेड लुक बेहद सॉफिस्टिकेटेड और क्लासी रहा. साउथ इंडस्ट्री की मौजूदगी ने इवेंट की रौनक और बढ़ा दी.
करण जौहर (Karan Johar)
करण जौहर अपने सिग्नेचर स्टाइल में नजर आए. उनका फैशन सेंस हमेशा की तरह यूनिक और आकर्षक रहा. इस मौके पर उन्होंने अवर्णा जैन के साथ पोज भी दिए.
अनिल कपूर का डैशिंग लुक
अनिल कपूर (Anil Kapoor) ब्लू जैकेट में बेहद डैशिंग लगे. उनकी एनर्जी और स्टाइल ने रेड कार्पेट पर अलग ही चमक बिखेरी.
सहर बांबा का स्टाइलिश लुक
सहर बांबा (Sahher Bambba) ब्लैक ऑफशोल्डर ड्रेस में बेहद स्टाइलिश दिखाई दीं. मिनिमल मेकअप और खुले बालों ने उनके लुक को क्लासी टच दिया.
अन्य हस्तियां भी रही मौजूद
इन सितारों के अलावा इवेंट में विशाल जेठवा (Vishal Jethwa), राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani), इम्तिआज़ अली (Imtiaz Ali), मोहित सूरी (Mohit Suri), बेसिल जोसेफ (Basil Joseph), लक्ष्मीप्रिया देवी (Lakshmipriya Devi), अनुपमा परमेश्वरन (Anupama Parameswaran), अवर्णा जैन (Avarna Jain), विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra), ध्रुव विक्रम (Dhruv Vikram), रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) और जहान कपूर (Zahan Kapoor) सहित कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं.
Mumbai | Bollywood and South cinema stars | Celebrity red carpet looks not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/cover-2680-2026-02-13-18-28-19.png)