/mayapuri/media/media_files/2025/11/22/kartik-aryan-2025-11-22-12-50-29.jpg)
भारतीय सिनेमा के लंबे इतिहास में कई सितारों ने खुद को रोमांटिक हीरो के रूप में स्थापित किया है, जिनमें राजेश खन्ना से लेकर शाहरुख खान तक, इन सभी को दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार दिया, लेकिन आज की पीढ़ी की बात करें तो इनमें सिर्फ और सिर्फ एक ही नाम आता है, और वो है कार्तिक आर्यन का। कई बार ऑन-स्क्रीन रोमांस बनावटी लगते हैं, (Kartik Aaryan comparison with classic romantic heroes) लेकिन अपनी सच्चाई, मासूमियत और भावनात्मक वास्तविकता के साथ कार्तिक ने रोमांस को हर बार पर्दे पर इस कदर जीवंत किया है कि वे आज के दौर के सबसे हिट रोमांटिक हीरो बन चुके हैं। अपनी चुंबकीय मौजूदगी के साथ अपने ऑन-स्क्रीन रोमांस को जो ऊँचाई दी है, उसने उन्हें मॉडर्न रोमांस का चेहरा बना दिया है, एक ऐसा सितारा जिसकी केमिस्ट्री ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। (Kartik Aaryan new generation romantic hero qualities)
![]()
/mayapuri/media/post_attachments/ibnlive/uploads/2022/05/kartik-aaryan-11-1-16522460014x3-539514.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/736x/09/c1/0e/09c10eaa8e0e875e2624eedef5f41263-680994.jpg)
कार्तिक आर्यन में एक खास बात और भी है, जो उन्हें सबसे अलग बनाती है, और वह है हर को-स्टार की ऊर्जा के अनुसार खुद को ढालने की अनोखी क्षमता। फिर चाहे अनन्या पांडे के साथ 'पति, पत्नी और वो' में उनका ताज़गी भरा यंग रोमांस हो या अब क्रिसमस रिलीज़ 'तू मेरी, मैं तेरा; मैं तेरा, तू मेरी' में रे और रूमी के तौर पर उनकी परफेक्ट केमिस्ट्री हो, कृति सेनन के साथ 'लुका छुपी' का क्लासिक-मीट्स-मॉडर्न रोमांस हो या सारा अली खान के साथ 'लव आज कल' की भावनात्मक तीव्रता हो, या फिर 'भूल भुलैया 2' और 'सत्यप्रेम की कथा' में कियारा आडवाणी के साथ दो बिल्कुल अलग लेकिन प्रभावी अंदाज़ में उन्होंने अपनी ज़बरदस्त केमिस्ट्री के साथ अद्भुत वर्स्टेलिटी भी दिखाई। इसके अलावा 'भूल भुलैया 3' में तृप्ति डिमरी के साथ उनकी नई और दिलचस्प केमिस्ट्री ने जहां दर्शकों का मनोरंजन किया, वहीं श्रीलीला के साथ अनुराग बसु की म्यूज़िकल लव स्टोरी को लेकर दर्शकों में अभी से खासा उत्साह है। (Kartik Aaryan natural romance acting style analysis)
/mayapuri/media/post_attachments/ph-big/img_og/kartik-aaryan-birthday-special-unknown-facts-about-the-actor1732249498-321826.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/images/S/pv-target-images/3ed29e0a01de3be3dbbdfa380a63af903f00ad314c6e5de8b283c8af1c52b82b-832000.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BZmZiZTJmODQtNzY5NS00NDBkLTk3YzEtOTU3MDhkNjA1M2IzXkEyXkFqcGc@._V1_-161684.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/wikipedia/en/a/ab/Luka_Chuppi_poster-706307.jpeg)
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BNDY1YmRkZWItZDgzOS00YzM5LWJmOGYtMDVlMzg2MjVkM2RlXkEyXkFqcGc@._V1_-119051.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/wikipedia/en/2/23/Bhool_Bhulaiyaa_2_film_poster-195942.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BYjUwZTA4ZjItYzUxNC00N2Q3LWFhMmMtOWY4ZGM5MTgxYTlmXkEyXkFqcGc@._V1_-952683.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BYzBjYzM3OTctMzc3Yy00ZWQ0LWI2MzMtMGZjMTM4OGU1ZmI0XkEyXkFqcGc@._V1_-356777.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/sites/default/files/2025/02/16/1669956-jh234-2025-02-16t084505.725-945288.jpg?im=Resize=(1200,900))
/mayapuri/media/post_attachments/indiatoday/images/story/202504/kartik-aaryan-all-set-to-play-the-lead-in-naagzilla-221508390-16x9_0-185501.jpg?VersionId=Kx4uKKlqU6W0WaFcz8oZuRmKM0qPjde.&size=690:388)
/mayapuri/media/post_attachments/fe173711-06d.png)
‘Perfect Family’ ट्रेलर लॉन्च: नेहा धूपिया–गुलशन देवैया की ड्रामेडी 27 नवंबर से YouTube पर
हालांकि इन सभी ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में जो चीज़ लगातार नज़र आती है, वह है कार्तिक की सहज रिलेटेबिलिटी। वह एक ऐसी गर्मजोशी, सच्चाई और भावनात्मक ईमानदारी लेकर आते हैं, जिससे हर रोमांटिक पल न सिर्फ सिनेमाई लगता है, बल्कि जीवित हो जाता है। फिर वो चाहे शर्मीला प्रेमी हो, उलझा हुआ मिलेनियल हो, भावुक साथी हो, या नटखट चार्मर हो, कार्तिक हर किरदार में दर्शकों से दिल का रिश्ता बना लेते हैं। लोग उनके लिए दुआ करते हैं, उनसे जुड़ जाते हैं, और बार-बार उनकी कहानियों से प्यार करने लगते हैं। यही वजह है कि अपनी सादगी, सहजता और स्टाइल के चलते कार्तिक आर्यन आज के दौर के सबसे प्रिय और भरोसेमंद रोमांटिक हीरो बन चुके हैं। (Kartik Aaryan modern romance king Bollywood)
/mayapuri/media/post_attachments/uploads/2024/10/Kartik%20Aaryan%20movies_1728030063-461746.webp)
![]()
/mayapuri/media/post_attachments/images/images/2019/mar/1/Kartik-Aaryan-family_l-819016.jpg)
![]()
/mayapuri/media/post_attachments/vi/FFYk9mKiZsQ/maxresdefault-251612.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/10/Kartk-Aaryan-wins-First-filmfare-959694.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/indiatoday/images/story/202501/murlikant-petkar--kartik-aaryan--president-droupadi-murmu-180045484-16x9_0-221304.jpg?VersionId=jULRAzYQc2GpHZ4ZhiX4vgKDcOaUxNlc)
‘Masti 4’ Screening में Riteish, Vivek और Aftab का दिखा ख़ास Bond, Tusshar Kapoor का मनाया बर्थडे
FAQ
1. कार्तिक आर्यन को न्यू-जेनेरेशन रोमांटिक हीरो क्यों कहा जाता है?
कार्तिक आर्यन अपनी नैचुरल एक्टिंग, सच्ची भावनाओं और स्क्रीन पर रिश्तों को बेहद वास्तविक तरीके से दिखाने की क्षमता के कारण आज की पीढ़ी के सबसे पसंदीदा रोमांटिक हीरो माने जाते हैं।
2. कार्तिक आर्यन की रोमांटिक एक्टिंग को खास क्या बनाता है?
उनकी मासूमियत, सरलता, इमोशन को ईमानदारी से व्यक्त करने की कला और को-स्टार्स के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।
3. क्या कार्तिक आर्यन की तुलना पुराने रोमांटिक सितारों से की जाती है?
हाँ, कई फैंस और क्रिटिक्स उन्हें मॉडर्न दौर का रोमांटिक चेहरा मानते हैं और उनकी तुलना राजेश खन्ना और शाहरुख खान जैसे क्लासिक रोमांटिक हीरोज़ से भी करते हैं।
4. कार्तिक आर्यन की रोमांटिक फिल्मों को दर्शक क्यों पसंद करते हैं?
क्योंकि उनके रोमांस में ओवरड्रामाटिक एंगल नहीं होता। उनका इमोशनल कनेक्शन और रिलेटेबल अंदाज़ दर्शकों को दिल से जोड़ देता है।
5. क्या कार्तिक आर्यन को रोमांटिक रोल्स के अलावा अन्य किरदारों में भी पसंद किया जाता है?
हाँ, रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी और इमोशनल ड्रामा में भी वे दर्शकों को खूब पसंद आते हैं, लेकिन उनकी सबसे बड़ी पहचान रोमांस ही बनी हुई है।
actor kartik aaryan | about Kartik Aaryan | Alia Bhatt Kartik Aaryan | bhool bhulaiyaa 3. kartik aaryan | bhool bhulaiyaa 3. kartik aaryan | Amitabh Bachchan and Kriti Sanon to be Kartik Aaryan new neighbours | bollywood actor kartik aaryan | Birthday Kartik Aaryan | Bollywood Stars | Big Bollywood Stars | hindi cinema new movies not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/21/cover-2668-2025-11-21-20-03-34.jpg)