Advertisment

Kishore Kumar Song Recording: किशोर कुमार ने बैठकर या टेबल पर लेटकर गाए वह गाने, जो हुए अमर

किशोर कुमार अपने अनोखे अंदाज़ और मस्तमौला स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कई अमर गीत रिकॉर्ड किए, जिनमें कुछ गाने उन्होंने कुर्सी पर बैठकर और कुछ टेबल पर लेटकर गाए।

New Update
Kishore Kumar Song Recording
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Kishore Kumar Songs: मशहूर गायक किशोर कुमार एक मस्तमौला इंसान थे। उन्होंने हंसी मजाक करते हुए भी सीरियस गाने को अपनी आवाज में गाकर अमर बना दिया। अमूमन हर गायक रिकॉर्डिंग स्टूडियो में खड़े होकर ही अपनी आवाज में गाना रिकॉर्ड करता है। मगर किशोर कुमार ने तो जिस गाने को बैठकर या जिस गाने को टेबल पर लेटकर रिकॉर्ड किया, वह गाने भी अमर हो गए। चकिए नहीं.. यही कड़वा सच है। 1985 में रिलीज फिल्म ‘सागर’ में एक युगल गीत एस पी बाला सुब्रमण्यम और किशोर कुमार की आवाज में है। गीत के बोल हैं- ‘‘हे मुस्कुराते रहो...’। इस गाने को ऋषि कपूर के लिए किशोर कुमार और कमल हासन के लिए एस पी बाला सुब्रमण्यम ने आवाज दी है। किशोर कुमार को पहला हार्ट अटैक आ चुका था। (Kishore Kumar table song recording)

Advertisment

Kishore Kumar songs

कुर्सी पर बैठकर गाया किशोर दा ने अमर गीत ‘हे मुस्कुराते रहो’

उसके बाद यह गाना रिकॉर्ड किया गया था। इस गाने की रिकॉर्डिंग वाले दिन किशोर दा वही लुंगी कुर्ता पहने अपनी चिर परिचित शैली में स्टूडियो पहुंचे। बीमारी से उबरने के कुछ दिनों के बावजूद न कोई फिक्र, न कोई डर। इस गाने को जावेद अख्तर ने लिखा था। संगीतकार आर डी बर्मन उर्फ पंचम दा थे। किशोर दा ने स्टूडियो में पहुंचते ही पंचम दा से कहा कि, ‘बताओ पंचम क्या करना है।’ दोनों के बीच बातचीत हुई। किशोर दा ने शर्त रख दी कि मैं तो बैठकर यह गाना गाऊंगा। उनकी शर्त मानने के अलावा किसी के पास कोई रास्ता नहीं था। तुरंत एक कुर्सी लाकर रखी गई। किशोर दा उस कुर्सी पर बैठ गए और हेड फोन लगाकर गाना शुरू किया.. ‘‘हे मुस्कुराते रहो..’। उन्हें गाते सुनकर कोई कह नहीं सकता था कि किशोर दा कुछ समय पहले बीमार थे, इस गाने में वह एस पी बाला सुब्रमण्यम पर छा गए. यह गाना अमर हो गया। (Kishore Kumar Intaha Ho Gayi song)

Kishore Kumar table song recording

Pin by Anil Mintu on Kishore Kumar | Legendary singers, Film icon, Vintage  bollywood

टेबल पर लेटकर गाया किशोर कुमार ने अमर गीत ‘इंतहा हो गई इंतजार की’

अब बात उस अमर गीत की, जिसे किशोर कुमार ने टेबल पर लेटकर गाया था। जी हाँ! यह गाना है- प्रकाश मेहरा की 1984 में रिलीज हुई फिल्म ‘शराबी’ का। फिल्म के लिए अंजान ने एक गीत लिखा था, गीत के बोल हैं- ‘‘इंतहा हो गई इंतजार की..’। यह भी युगल गीत था, जिसे संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के निर्देशन में किशोर कुमार और आशा भोसले ने अपनी अपनी आवाज में रिकॉर्ड किया था। फिल्म में यह गाना अमिताभ बच्चन और जया प्रदा पर फिल्माया गया था। स्वाभाविक तौर पर इस गीत को किशोर कुमार ने अमिताभ बच्चन के लिए और आशा भोसले ने जया प्रदा के लिए गाया था। जिस दिन गाना रिकॉर्ड होना था, उस दिन किशोर कुमार अपने चिरपरिचित अंदाज यानी कि लुंगी और कुर्ता पहनकर स्टूडियो पहुंचे। (Kishore Kumar Amitabh Bachchan songs)

Kishore Kumar table song recording

Sharaabi (1984) - IMDb

स्टूडियो पहुंचकर किशोर दा इधर उधर की मजाकिया बातें करने लगे। संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के मन में खल आया कि किशोर दा आज गाना गाने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं और अगर आज गाना रिकॉर्ड नहीं हुआ, तो बात बिगड़ जाएगी। (Amitabh Bachchan Jaya Prada song Sharabi) बप्पी दा ने धीरे से किशोर दा को गाना रिकॉर्ड करने का इशारा किया, तो किशोर दा ने शर्त रख दी कि वह इस गाने को टेबल पर लेटकर ही गाएंगे। वहां मौजूद सभी म्यूजिशियन भी हैरान हुए। पर सब चुप। किशोर दा की शर्त न मानने का मतलब था कि गाना रिकॉर्ड नहीं होगा। बप्पी दा ने सोचा कि चलो किशोर दा की शर्त का मान रख लेते हैं, बात नहीं बनेगी, तब फिर से किशोर दा की मिन्नतें की जाएंगी। रिकॉर्डिंग रूम में टेबल मंगवाया गया। किशोर दा आराम से उस टेबल पर लेट गए। कानों में हेड फोन लगाकर उन्होंने गीत ‘‘इंतहा हो गई इंतजार की..’ गाना शुरू किया और एक ही टेक में यह गाना रिकॉर्ड हो गया। उस वक्त जिसने भी इस गाने को सुना, वह सभी बहुत खुश हुए। यह गाना भी अमर हो गया। किशोर दा की गायकी का ही कमाल था कि राहत फतेह अली खान ने किशोर कुमार को गुरु कहा था।शांति स्वरूप त्रिपाठी (Evergreen Bollywood songs Kishore Kumar)

Bappi Lahiri had this relationship with Kishore Kumar, believed to be his  real guru | Kishore Kumar से था Bappi Lahiri का ये रिश्ता! इस बुरे दौर में  दिया था साथ |

Kishore Kumar and Bappi Lahiri collaborated for many songs. Here's how they  were related - India Today

Did you know legendary Kishore Kumar was Bappi Lahiri's uncle? Check their  photos | News | Zee News

Kishore Kumar songs

FAQ

Q1. किशोर कुमार ने कौन-कौन से गाने बैठकर या लेटकर रिकॉर्ड किए थे?
किशोर कुमार ने "हे मुस्कुराते रहो" (फिल्म सागर, 1985) कुर्सी पर बैठकर और "इंतहा हो गई इंतजार की" (फिल्म शराबी, 1984) टेबल पर लेटकर रिकॉर्ड किया था।

Q2. किशोर कुमार ने 'हे मुस्कुराते रहो' गाना बैठकर क्यों गाया था?
इस गाने की रिकॉर्डिंग के समय किशोर कुमार हाल ही में हार्ट अटैक से उबरे थे। उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक नहीं थी, इसलिए उन्होंने शर्त रखी कि वे कुर्सी पर बैठकर ही गाएंगे।

Q3. 'हे मुस्कुराते रहो' गाने में किसने-किसने गाया था?
इस गाने को किशोर कुमार और एस. पी. बाला सुब्रमण्यम ने गाया था।

Q4. 'इंतहा हो गई इंतजार की' गाना किन कलाकारों पर फिल्माया गया था?
यह गाना अमिताभ बच्चन और जया प्रदा पर फिल्माया गया था।

Q5. 'इंतहा हो गई इंतजार की' गाने के संगीतकार और गीतकार कौन थे?
संगीत बप्पी लाहिड़ी ने दिया था और इसके बोल अंजान ने लिखे थे।

Q6. किशोर कुमार ने 'इंतहा हो गई इंतजार की' गाना किसके लिए गाया था?
उन्होंने यह गाना अमिताभ बच्चन के लिए गाया था, जबकि आशा भोसले ने जया प्रदा के लिए गाया था।

Read More

Jimmy Kimmel Charlie Kirk :चार्ली किर्क की हत्या पर तीखी प्रतिक्रिया के बाद जिमी किमेल लाइव सस्पेंड?

Vishnuvardhan Birthday : साउथ सिनेमा का अमिताभ और साहस का शेर

Shabana Azmi Birthday : शबाना आज़मी, जिनकी अदाकारी ने बदल दिया हिंदी सिनेमा का चेहरा

Ahaan Panday viral video : सैयारा फेम आहान पांडे का पुराना वीडियो वायरल, एक्सप्रेशन्स ने जीता दिल

 about Kishore Kumar | kishore kumar songs | Kishore Kumar rare recordings | about amitabh bachchan films | Intaha Ho Gayi song Kishore Kumar | Kishore Kumar Bappi Lahiri songs | bollywood news | Celebrity | Bollywood Celebrity

Advertisment
Latest Stories