Advertisment

‘Yadav Ji Ki Love Story’ का रोमांटिक गीत लॉन्च — दिलों को छू लेने वाली प्रेम कहानी

नई दिल्ली में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ का प्रमोशन और रोमांटिक गीत ‘थोड़ी थोड़ी सी’ लॉन्च, फिल्म 27 फरवरी को देशभर में रिलीज होगी। ठाकुराणी प्रोडक्शन की यह नई लव स्टोरी दर्शकों के लिए खास पेशकश है।

New Update
‘यादव जी की लव स्टोरी’ का रोमांटिक गीत लॉन्च — दिलों को छू लेने वाली प्रेम कहानी.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली। बॉलीवुड में अक्सर माना जाता है कि जिन फिल्मों के शीर्षक में “लव स्टोरी” जुड़ा होता है, वे दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लेती हैं। वर्षों पहले कुमार गौरव और विजयंता पंडित की फिल्म लव स्टोरी ने बिना ज्यादा प्रचार के बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। अब फरवरी के अंतिम सप्ताह में दर्शकों को एक बार फिर ऐसी ही रोमांटिक फिल्म देखने को मिलने वाली है।

Advertisment

ठाकुराणी प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माता संदीप तोमर की नई स्टारकास्ट के साथ बनी फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ 27 फरवरी को पूरे भारत में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में फिल्म के कलाकारों और पूरी टीम ने मीडिया से मुलाकात की। इस मौके पर फिल्म का रोमांटिक गीत ‘थोड़ी थोड़ी सी’ बेहद शानदार अंदाज में लॉन्च किया गया और टीम ने मीडिया के सवालों के खुलकर जवाब दिए।

Yadav-ji-ki-love-story-689x445

फिल्म के निर्देशक अंकित भड़ाना ने बताया कि यह फिल्म भावनाओं से भरपूर एक साफ-सुथरी प्रेम कहानी है, जो दर्शकों को एक नया अनुभव देगी। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग रिकॉर्ड ढाई महीने में पूरी हुई और इसका श्रेय पूरी टीम और कलाकारों की मेहनत को जाता है, जिन्होंने सुबह से देर रात तक लगातार काम किया। हालांकि निर्देशक ने कहानी को फिलहाल सीक्रेट रखते हुए दावा किया कि यह प्रेम कहानी संवेदनशीलता और मनोरंजन दोनों की कसौटी पर खरी उतरेगी।

Also Read:Karan Johar Sanjay Leela Bhansali से बहुत प्रभावित हैं: “उनकी हर फिल्म… कॉस्ट्यूम बहुत शानदार होते हैं”

फिल्म की लीड एक्ट्रेस प्रगति तिवारी इस अवसर पर बेहद उत्साहित नजर आईं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के जरिए उनका बड़े पर्दे पर आने का सपना पूरा हुआ है। प्रगति ने निर्देशक अंकित भड़ाना और निर्माता संदीप तोमर तथा सहनिर्माता रजत तनवर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी टीम ने उनके हर कदम पर सहयोग और मार्गदर्शन दिया। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म की शूटिंग दिल्ली-एनसीआर की विभिन्न वास्तविक लोकेशनों पर की गई है और फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार है। कार्यक्रम के दौरान प्रगति ने अपनी मधुर आवाज में फिल्म का गीत ‘थोड़ी थोड़ी सी’ गाकर भी सुनाया, जिसे मीडिया ने खूब सराहा।

फिल्म का संगीत विष्णु नारायण ने दिया है, जबकि गीत प्रगति और रोहित सरधाना ने लिखे हैं। निर्माता संदीप तोमर ने दर्शकों से अपील की कि वे 27 फरवरी को अपने परिवार और दोस्तों के साथ सिनेमाघरों में आकर इस रोमांटिक, मनोरंजक और मधुर संगीत से सजी प्रेम कहानी का आनंद लें।

Also Read: Actor Laxman Singh Rajput Marriage: सादगी और परंपरा के संग बंधे लक्ष्मण सिंह राजपूत, ब्रजवासी रीति-रिवाजों में हुई शादी

फिल्म में प्रगति तिवारी, विशाल मोहन, अंकित भड़ाना, सुविंदर विक्की, मानसी, दीपक कपूर सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

FAQ

Q1: ‘यादव जी की लव स्टोरी’ कब रिलीज होगी?

A1: यह फिल्म 27 फरवरी को पूरे भारत में रिलीज होने जा रही है।

Q2: फिल्म का निर्माण किस बैनर के तहत हुआ है?

A2: फिल्म का निर्माण ठाकुराणी प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माता संदीप तोमर ने किया है।

Q3: फिल्म का प्रमोशन कहां किया गया?

A3: हाल ही में नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में फिल्म की टीम ने मीडिया से मुलाकात की और प्रमोशनल इवेंट आयोजित किया।

Q4: फिल्म का कौन सा गीत लॉन्च किया गया?

A4: फिल्म का रोमांटिक गीत ‘थोड़ी थोड़ी सी’ शानदार अंदाज में लॉन्च किया गया।

Q5: फिल्म की खासियत क्या है?

A5: ‘यादव जी की लव स्टोरी’ एक रोमांटिक फिल्म है, जिसे नई स्टारकास्ट के साथ पेश किया जा रहा है और जो दर्शकों को एक नई प्रेम कहानी का अनुभव देगी।

Also Read: Ishika Shahi को 6वें कॉन्टिनेंटल इंटरनेशनल अवार्ड्स में ‘मोस्ट प्रॉमिसिंग डिजिटल क्रिएटर’ के तौर पर सम्मानित किया गया

Also Read:CarryMinati : करण जौहर पर मजाक करना पड़ा भारी, कोर्ट ने कैरीमिनाटी को लगाई फटकार

Yadav Ji Ki Love Story | Thakurani Production | Sandeep Tomar | Thodi Thodi Si Song | Movie Promotion Delhi not present in content

#Movie Promotion Delhi #Thodi Thodi Si Song #Sandeep Tomar #Thakurani Production #Yadav Ji Ki Love Story
Advertisment
Latest Stories