Advertisment

सुर, सुगंध और सितारे: म्यूज़िकल थीम में सजा 29th Mumbai Flower Show

मुंबई के जिजामाता उद्यान में आयोजित 29वें मुंबई पुष्पोत्सव ने म्यूज़िकल थीम, फूलों से बने वाद्ययंत्रों और स्वर कोकिला लता मंगेशकर को दी गई श्रद्धांजलि के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया।

New Update
सुर, सुगंध और सितारे.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

जब रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू सुरों से मिलने लगे और प्रकृति कला का रूप ले ले, तो नज़ारा सिर्फ़ देखने का नहीं, महसूस करने का बन जाता है। मुंबई के ऐतिहासिक जिजामाता उद्यान में आयोजित 29वां मुंबई पुष्पोत्सव कुछ ऐसा ही अनुभव लेकर आया, जहां फूलों से बने वाद्ययंत्र, सुरों की देवी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि और बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

Advertisment

29th Mumbai Flower Festival Begins At Byculla Zoo; Flowers And Fruit Trees  Decorations Displayed On Musical theme

मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) द्वारा भायखला स्थित जिजामाता उद्यान में आयोजित तीन दिवसीय 29वां मुंबई पुष्पोत्सव इस वर्ष एक अनोखी म्यूज़िकल थीम के साथ दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। तीन दशकों से चली आ रही इस परंपरा में हर साल एक नई थीम के साथ पुष्प प्रदर्शनी सजाई जाती है, लेकिन इस बार फूलों से बनाए गए वाद्ययंत्रों और स्वर कोकिला लता मंगेशकर को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि ने सभी का दिल जीत लिया। (29th Mumbai Pushpotsav Jijamata Udyan)

1001303063

इस भव्य आयोजन में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रंजीत, लोकप्रिय अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर और फिल्म व टीवी एक्ट्रेस व सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एकता जैन सहित कई सेलेब्रिटीज़ ने शिरकत की और प्रदर्शनी का भरपूर आनंद लिया। इस मौके पर बीएमसी के सुप्रिटेंडेंट ऑफ गार्डन जितेंद्र परदेसी भी उपस्थित रहे। उन्होंने सेलेब्रिटी मेहमानों का आभार जताते हुए मुंबईकरों से अपील की कि वे अपने बच्चों के साथ इस प्रदर्शनी को देखने अवश्य आएं, क्योंकि यह आयोजन रविवार तक जारी रहेगा।

1001303062

Also Read:'ज़ी' ने मारुति सुजुकी प्रस्तुत 24वें ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2026 की घोषणा की, जो FANtertainment को अगले लेवल पर ले जाएगा।

अभिनेता रंजीत ने फ्लावर शो 2026 के सफल आयोजन के लिए बीएमसी को बधाई देते हुए कहा, “मुझे फूलों और पौधों से बहुत लगाव है। अपने घर की छत पर मैं सब्ज़ियां, फूल और पौधे उगाता हूं। इस बार फूलों से बनाए गए म्यूज़िकल इंस्ट्रूमेंट्स वाकई अद्भुत हैं। मैंने इस प्रदर्शनी को दिल से एन्जॉय किया।” वर्षा उसगांवकर, जो पहले दिन भी इस प्रदर्शनी में शामिल हुई थीं, ने भी थीम और सजावट की सराहना की, वहीं एकता जैन ने कहा, “बीएमसी पिछले 29 वर्षों से जिस समर्पण के साथ यह पुष्प प्रदर्शनी आयोजित कर रही है, वह काबिले-तारीफ है। म्यूज़िकल थीम बेहद खूबसूरत है। इतनी खुशबूदार और रंगीन प्रदर्शनी हर किसी को ज़रूर देखनी चाहिए।” (Mumbai flower festival musical theme)

29th Mumbai Flower Festival Begins At Byculla Zoo; Flowers And Fruit Trees  Decorations Displayed On Musical theme

इस वर्ष की एक और खास बात है जापान के साथ बीएमसी का टाइअप। प्रदर्शनी में जापान के प्रसिद्ध बोन्साई प्लांट्स को भी प्रमोट किया जा रहा है। आगामी ग्रीन एक्सपो 2027 (जापान) के मद्देनज़र बीएमसी के अधिकारी जापान जाकर वहां भारत में पौधों की खेती और संरक्षण की तकनीकों की जानकारी साझा करेंगे। जितेंद्र परदेसी ने बताया कि बच्चों में इसे लेकर खास उत्साह रहता है। बीएमसी की पूरी टीम, सेलेब्रिटीज़ का सहयोग और मीडिया कवरेज इस आयोजन को और बड़ा बनाता है।”  (Jijamata Udyan flower show Bhaykhala)

1001303064

29th Mumbai Flower Festival Begins At Byculla Zoo; Flowers And Fruit Trees  Decorations Displayed On Musical theme

Also Read: कनाडाई-Indian Punjabi स्टार Kunwar ने ‘सानू ही पता’ सिंगल रिलीज़ किया, ‘पीछे तेरे’ सफलता के बाद

Also Read:Gaurav Khanna: कोजी डांस वीडियो पर ट्रोल हुईं गौरव खन्ना की वाईफ आकांक्षा चमोला, प्रमोशन इवेंट बना विवाद की वजह

FAQ

Q1. 29वां मुंबई पुष्पोत्सव कहाँ आयोजित किया गया है?

29वां मुंबई पुष्पोत्सव भायखला स्थित ऐतिहासिक जिजामाता उद्यान में आयोजित किया गया है।

Q2. इस साल मुंबई पुष्पोत्सव की थीम क्या है?

इस वर्ष पुष्पोत्सव एक खास म्यूज़िकल थीम पर आधारित है, जिसमें फूलों से बने वाद्ययंत्र प्रमुख आकर्षण हैं।

Q3. इस आयोजन को किसने आयोजित किया है?

मुंबई पुष्पोत्सव का आयोजन मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) द्वारा किया गया है।

Q4. पुष्पोत्सव में लता मंगेशकर को कैसे श्रद्धांजलि दी गई है?

स्वर कोकिला लता मंगेशकर को फूलों से बनी कलाकृतियों और विशेष इंस्टॉलेशन्स के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई है।

Q5. मुंबई पुष्पोत्सव दर्शकों के लिए क्यों खास है?

यह आयोजन प्रकृति, कला और संगीत का अनोखा संगम पेश करता है, जो हर उम्र के दर्शकों के लिए यादगार अनुभव बनता है।

Also Read:शो में नए ट्विस्ट पर Nandini Tiwari

Mumbai Pushpotsav 29th edition | Jijamata Udyan flower festival | BMC flower exhibition | Lata Mangeshkar not present in content

Advertisment
Latest Stories