Advertisment

Netflix ने फोड़ा एंटरटेनमेंट का बम – अपकमिंग मूवीज़ और सीरीज का किया ऐलान

नेटफ्लिक्स इंडिया ने 2026 के लिए फिल्मों और वेब सीरीज़ की दमदार लाइन-अप पेश की, जहां टीज़र, फर्स्ट लुक और सितारों की मौजूदगी ने उत्साह बढ़ाया।

New Update
Netflix ने फोड़ा एंटरटेनमेंट का बम – अपकमिंग मूवीज़ और सीरीज का किया ऐलान.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नेटफ्लिक्स इंडिया ने 2026 के लिए अपने कंटेंट का ऐसा दमदार खाका पेश किया है कि मनोरंजन के शौकीनों को अब किसी और प्लेटफॉर्म की तलाश करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। फरवरी के पहले हफ्ते में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान नेटफ्लिक्स ने आने वाली फिल्मों और वेब सीरीज़ की लंबी सूची से पर्दा उठाया, जिसमें एक्शन, ड्रामा, थ्रिलर, कॉमेडी और रियलिटी शोज़ का जबरदस्त संगम देखने को मिला। इस खास इवेंट में फिल्म और डिजिटल दुनिया के कई बड़े नामों की मौजूदगी ने माहौल को और भी ग्लैमरस बना दिया।
नेटफ्लिक्स के इस खास “इंडिया प्लान 2026” में जहां कई बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया गया, वहीं कुछ फिल्मों और सीरीज़ के टीज़र, ट्रेलर और फर्स्ट लुक ने दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ा दी। दमदार कंटेंट के साथ-साथ सितारों के स्टाइलिश अवतार भी आकर्षण का केंद्र रहे, जिसने इस इवेंट को मनोरंजन और फैशन का शानदार मेल बना दिया।

Advertisment

Netflix doubles down on India with ambitious 2026 content line-up - The  Economic Times

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित प्रिंटेड साड़ी में बेहद खूबसूरत नज़र आईं। साड़ी में उनकी ग्रेस और चेहरे की मुस्कान ने यह साबित कर दिया कि उम्र उनके स्टाइल पर बिल्कुल असर नहीं डालती। वहीं एक अन्य मौके पर डिप्टी सूट में उनका अंदाज़ बेहद शालीन और शानदार लगा।

तृप्ति डिमरी का सादगी भरा अंदाज़

तृप्ति डिमरी इस इवेंट में सूट में बेहद खूबसूरत नज़र आईं। उनके सादगी भरे लेकिन एलिगेंट लुक ने सबका ध्यान खींचा, वहीं वह जल्द ही माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म ‘मां-बहन और बेटी’ में नज़र आने वाली हैं।

सैफ अली खान

सैफ अली खान पिंक ब्लेज़र और डेनिम जींस में डैशिंग लगे। उनका कॉन्फिडेंस और रॉयल अंदाज़ इवेंट में चार चांद लगा रहा। 2026 में उनकी दो फिल्मों के एलान ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी।

आर. माधवन

ब्लैक ट्राउज़र और ग्रे शर्ट में आर. माधवन बेहद स्टाइलिश और स्मार्ट दिखाई दिए। उनका क्लासिक लुक और सॉलिड पर्सनालिटी इवेंट में अलग ही छाप छोड़ गई।

दीया मिर्ज़ा

साड़ी में पहुंचीं दीया मिर्ज़ा ने अपनी सादगी और एलिगेंस से सभी का दिल जीत लिया। व्हाइट साड़ी और सॉफ्ट मेकअप में उनका लुक बेहद सुकून देने वाला था।

प्राजक्ता कोहली

प्राजक्ता अपने सिग्नेचर और पहले वाले लुक में नज़र आईं, जिसमें सादगी और यूथफुल एनर्जी का बेहतरीन संतुलन दिखा। उनका लुक उनके किरदारों की तरह ही फ्रेश और रिलेटेबल लगा।

रवि किशन

रवि किशन हमेशा की तरह अपने चिरपरिचित अंदाज़ में नज़र आए। स्टेज पर डांस करते हुए एंट्री लेना हो या कैमरे के सामने पोज़ देना—उनकी एनर्जी और देसी स्वैग ने माहौल को पूरी तरह जीवंत बना दिया।

भुवन बाम

भुवन बाम पूरी तरह स्टाइलिश लुक में पहुंचे। ‘ढिंढोरा 2’ की टीम के साथ उनकी एंट्री मस्ती और एनर्जी से भरी रही, जो उनके ऑन-स्क्रीन अंदाज़ की याद दिलाती है।

अनिल कपूर

अनिल कपूर का जोश और स्टाइल हमेशा की तरह बरकरार रहा। इवेंट में डांस करते हुए उनका एनर्जेटिक अंदाज़ बता गया कि उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर है।

विजय वर्मा

विजय वर्मा क्लीन और कंटेम्पररी लुक में दिखे। उनका कॉन्फिडेंट स्टाइल उनकी आने वाली सीरीज़ ‘फैमिली बिज़नेस’ के इंटेंस टोन से मेल खाता नज़र आया।

कपिल शर्मा

कपिल शर्मा अपने सहज और स्मार्ट लुक में पहुंचे। उनके शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीज़न के एलान के साथ ही दर्शकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

Also Read: रील्स के लिए युवाओं का जान गंवाना एक वेक-अप कॉल है, उद्यमी Gauravv ने कहा।

विक्रांत मैसी और महिमा मकवाना

विक्रांत मैसी और महिमा मकवाना दोनों ही स्टाइलिश और सटल लुक में नज़र आए। उनकी सादगी उनके गंभीर और कंटेंट-ड्रिवन प्रोजेक्ट्स की झलक देती है।

मनोज वाजपेयी और रोहित सराफ  

मनोज तिवारी अपने चिर-परिचित आत्मविश्वासी अंदाज़ में दिखाई दिए, वहीं रोहित सराफ का यूथफुल और ट्रेंडी लुक खास तौर पर युवाओं को खूब पसंद आया।

अर्चना पूरन सिंह, सिद्धू और किकू शारदा

अर्चना पूरन सिंह हमेशा की तरह एलिगेंट अंदाज़ में नज़र आईं, जबकि सिद्धू और किकू शारदा ने अपने चुटीले और मज़ेदार अंदाज़ से इवेंट में हल्की-फुल्की मस्ती घोल दी।

 धमाकेदार वेब सीरीज़ और फिल्में 

Also Read: Bhabiji Ghar Par Hain - Fun on the Run: कॉमेडी के बादशाह संजय-बिनैफर कोहली का धमाका बड़े पर्दे पर

 हम हिंदुस्तानी (Hum Hindustani)

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और प्रतीक गांधी (Prateik Gandhi) स्टारर यह फिल्म भारत के पहले लोकतांत्रिक चुनाव की सच्ची कहानी पर आधारित है। मिमी चक्रवर्ती (Mimi Chakraborty), दीपक डोबरियाल (Deepak Dobriyal), सारिका (Sarika) और श्रद्धा डांगर (Shraddha Dangar) भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शाती है कि कैसे स्वतंत्र भारत की पहली चुनाव टीम अराजकता और असंभव हालातों के बीच लोकतंत्र की नींव रखने की कोशिश करती है।

IMG_6311

 लेगसी (Legacy)

आर. माधवन (R. Madhavan) की यह क्राइम ड्रामा सीरीज़ एक बुजुर्ग गैंगस्टर ‘पेरियावर’ की कहानी बताती है, जो अपनी सत्ता, परिवार और विरासत बचाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देता है। गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah), निमिषा सजयन (Nimisha Sajayan), गौतम कार्तिक (Gautam Kartik) और अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) इसके अन्य प्रमुख कलाकार हैं।

 घूसखोर पंडत (Ghooskhor Pandit)

मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) इस थ्रिलर में भ्रष्ट पुलिस अधिकारी अजय दीक्षित उर्फ ‘पंडत’ की भूमिका निभा रहे हैं। नुसरत भरुचा (Nusrat Bharucha), दिव्या दत्ता (Divya Dutta) और किकू शारदा (Kiku Sharda) भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दिल्ली में एक घायल लड़की की जांच करते हुए उनकी रातों की कमाई एक अंतरराष्ट्रीय साजिश में बदल जाती है।

इक्का (Ikka)

करीब 29 साल बाद सनी देओल (Sunny Deol) और अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) की जोड़ी इस हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर में फिर से साथ नजर आएगी। संजीदा शेख (Sanjida Sheikh), तिलोत्तमा शोम (Tillotama Shome) और दीया मिर्ज़ा (Dia Mirza) भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म टकराव, बदला और जबरदस्त ड्रामा से भरपूर है।

Ikka | First Look | Sunny Deol, Akshaye Khanna, Dia Mirza | Netflix India

मां बहन (Maa Behen)

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) और रवि किशन (Ravi Kishan) स्टारर यह फिल्म कॉमेडी और पारिवारिक रिश्तों का शानदार मिश्रण पेश करती है। माधुरी दीक्षित मां के किरदार में हैं, जबकि तृप्ति और धारणा उनकी बेटियों की भूमिका निभा रही हैं।

मुसाफिर कैफे (Musafir Cafe)

विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) और महिमा मकवाना (Mahima Makwana) की जोड़ी इस फिल्म में इंसानी रिश्तों और जीवन के सफर को खूबसूरती से पेश करती है। वेदिका पिंटो (Vedika Pinto) भी इसमें अहम भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म दिव्य प्रकाश दुबे की चर्चित किताब पर आधारित है।

फैमिली बिज़नेस (Family Business)

अनिल कपूर (Anil Kapoor) और विजय वर्मा (Vijay Varma) की बाप-बेटे की जोड़ी इस मल्टीस्टारर सीरीज़ में दिखाई देगी। कहानी एक कारोबारी परिवार की है, जिसमें सत्ता, लालच और महत्वाकांक्षा रिश्तों को दुश्मनी में बदल देती है।

ढिंढोरा 2 (Dhindora Season 2)

भुवन बाम (Bhuvan Bam) की लोकप्रिय सीरीज़ ढिंढोरा का दूसरा सीज़न अपने ह्यूमर और सामाजिक व्यंग्य के साथ लौट रहा है। दर्शकों को यह सीजन हंसाने और सोचने पर मजबूर करेगा।

ये दिल सुन रहा है (Yeh Dil Sunn Raha Hai)

शहीर शेख (Shaheer Sheikh), मोहित मलिक (Mohit Malik) और ज़ोया अफ़रोज़ (Zoya Afroz) स्टारर यह इमोशनल ड्रामा सीरीज़ दिल, रिश्तों और टूटे भरोसे की कहानी कहती है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

मिसमैच्ड – फाइनल सीज़न (Mismatched – Final Season)

प्राजक्ता कोहली (Prajakta Koli) और रोहित सराफ (Rohit Saraf) की लव स्टोरी अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। फाइनल सीज़न ऋषि और डिंपल की कहानी को भावनात्मक मोड़ पर ले जाएगा।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो – सीज़न 5 (The Great Indian Kapil Show – Season 5)

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने सुपरहिट कॉमेडी शो के नए सीज़न के साथ दर्शकों को हंसी का फुल डोज़ देने के लिए तैयार हैं। सेलेब्रिटी गेस्ट्स, मजेदार किस्से और तगड़ा मनोरंजन इस सीज़न की खासियत रहेगा।

Mastiverse' continues as 'The Great Indian Kapil Show' to renew for Season 5

 Netflix india | netflix indian series | Netflix India Series | Netflix India Plan 2026 | Netflix upcoming content 2026 | Netflix web series 2026 not present in content

Advertisment
Latest Stories