Advertisment

Onir की फिल्म 'We Are Faheem & Karun' ने Reelout Queer Film Festival में जीता बड़ा सम्मान

फिल्ममेकर ओनिर की आने वाली फिल्म 'वी आर फहीम एंड करुण' इन दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सुर्खियां बटोर रही है. हाल ही में कनाडा के ओंटारियो में स्थित किंग्सटन में 27वें रीलआउट क्वीर फिल्म फेस्टिवल 2026...

New Update
Onir film We Are Faheem & Karun wins major honour at ReelOut Queer Film Festival
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

फिल्ममेकर ओनिर की आने वाली फिल्म 'वी आर फहीम एंड करुण' इन दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सुर्खियां बटोर रही है. हाल ही में कनाडा के ओंटारियो में स्थित किंग्सटन में 27वें रीलआउट क्वीर फिल्म फेस्टिवल 2026 (Reelout Queer Film Festival) का आयोजन हुआ. इस फेस्टिवल में फिल्म के कश्मीरी डेब्यू एक्टर सना जावेद को 'किम रेंडर्स मेमोरियल अवॉर्ड फॉर बेस्ट सपोर्टिंग परफॉर्मेंस' से नवाजा गया है. ओनिर की इस फिल्म के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. आपको बता दें कि यह फिल्म इस फेस्टिवल में 15 अलग-अलग देशों से आई करीब 65 बेहतरीन रील आउट क्वीयर नैरेटिव फ़िल्म प्लस वीडियो और डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के साथ कॉम्पिटिशन में थी.

Advertisment

ReelOut Queer Film Festival 2026

अगर इस फेस्टिवल के इतिहास पर नज़र डालें तो रीलआउट क्वीर फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत साल 1999 में हुई थी. यह फेस्टिवल एक जमीनी स्तर की छोटी सी स्क्रीनिंग से शुरू होकर आज दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुका है. यह फेस्टिवल मुख्य रूप से 2SLGBTQ+ समुदायों (समलैंगिक) की कहानियों को दुनिया के सामने लाने का काम करता है और ओनिर की फिल्म ने इस मंच पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है.

We Are Faheem & Karun Poster

'वी आर फहीम एंड करुण' (We Are Faheem & Karun) की कहानी कश्मीर घाटी की खूबसूरत वादियों के बीच बुनी गई एक गे लव स्टोरी है. इसमें करुण नाम का एक किरदार है जो दक्षिण भारत का रहने वाला एक युवा सुरक्षाकर्मी है. उसकी पोस्टिंग कश्मीर के एक दूरदराज गांव में होती है जहाँ उसकी मुलाकात फहीम नाम के एक कश्मीरी छात्र से होती है. फहीम की सादगी और उसकी गर्मजोशी करुण को उसकी तरफ खींच लेती है. इन दोनों के बीच एक ऐसा प्यार पनपता है जो समाज की बनाई हुई सीमाओं, धर्म और कट्टरता के बीच फंसा हुआ है. जैसे-जैसे इन दोनों का रिश्ता गहरा होता है, वैसे-वैसे उन्हें अपने आसपास के माहौल और पुराने रूढ़ियों वाले सोच का सामना करना पड़ता है.

इस फिल्म को नफरत के माहौल के बीच बहुत ही निडर और मानवीय कहानी माना जा रहा है. यह कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित पहली क्वीर फीचर फिल्म है. फिल्म में सना जावेद ने फहीम की माँ का किरदार निभाया है. वह एक ऐसी माँ बनी हैं जो अपने बेटे की पहचान, पसंद और उसकी असलियत को बिना किसी सवाल के स्वीकार करती है और हर हाल में उसे सुरक्षित रखना चाहती है. ओनिर पहली बार सना से श्रीनगर में मिले थे जहाँ वह एक हेरिटेज होम स्टे चलाती हैं. सना की पर्सनालिटी ने ओनिर को इतना प्रभावित किया कि जब वह फिल्म के लिए किरदारों की तलाश कर रहे थे, तो उन्होंने सना को ही अप्रोच किया. सना के खुद के दो बेटे हैं जो फिल्म के किरदारों की ही उम्र के हैं और उन्हें स्कूल के दिनों से ही थिएटर का शौक रहा है, इसी वजह से उन्होंने इस रोल को करने का फैसला किया.

Onir

एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए ओनिर ने कहा "मुझे सना पर बहुत गर्व है. जब मैं पहले शेड्यूल में उनके साथ काम कर रहा था, तब मुझे अहसास हुआ कि वह कितनी नैचुरल एक्टर हैं और इसीलिए मैंने फिल्म में उनके रोल को और बढ़ाने का फैसला किया."

फिल्म की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह अब तक 30 से भी ज्यादा अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स का दौरा कर चुकी है. इसे यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में 'बेस्ट डायरेक्टर' का अवॉर्ड भी मिल चुका है. ओनिर अब इस फिल्म को भारत में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं और उम्मीद है कि जून 2026 के आसपास इसे दर्शकों के लिए पेश किया जाएगा.

सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को लेकर नेटिज़न्स अपनी राय दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि कश्मीर जैसे विषय पर ऐसी कहानी कहना बहुत साहस का काम है. लोग फिल्म के कलाकारों की परफॉर्मेंस की भी काफी तारीफ कर रहे हैं. फिल्म जगत के जानकार इसे ओनिर की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक मान रहे हैं. आने वाले समय में ओनिर के कई और प्रोजेक्ट्स भी आने वाले हैं, लेकिन फिलहाल 'वी आर फहीम एंड करुण' की इस जीत ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है.

READ MORE

व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में अक्षय कुमार और आरजे महवश की मस्ती, प्रोमो हुआ वायरल

करण कुंद्रा को करियर का सबसे बड़ा पे-चेक मिला था इस शो से

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बनेगी फिल्म, भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री साथ आए

18 साल की उम्र में शुरू किया सफर, आज बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता हैं साजिद नाडियाडवाला

Advertisment
Latest Stories