/mayapuri/media/media_files/2026/02/03/pandya-store-reunion-2026-02-03-18-02-31.jpg)
टेलीविज़न की दुनिया में कुछ शोज़ ऐसे होते हैं, जो सिर्फ कहानियों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि कलाकारों के बीच एक पारिवारिक रिश्ता भी बना देते हैं. ऐसा ही एक लोकप्रिय शो रहा है ‘पंड्या स्टोर (Pandya Store)’, जिसने दर्शकों के साथ-साथ अपनी स्टार कास्ट को भी एक परिवार में बदल दिया. हाल ही में इसी शो का एक खूबसूरत रीयूनियन देखने को मिला, जब पूरी टीम अभिनेत्री शाइनी दोशी (Shiny Doshi) को उनके नए रियलिटी शो ‘द 50 (The 50)’ के लिए सपोर्ट करने एक साथ नजर आई.
पंड्या स्टोर’ : एक शो, एक परिवार
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/03/pandyastore-2026-02-03-18-13-34.png)
सनजॉय वधवा (Sanjay Wadhwa) और कोमल वधवा (Komal Wadhwa) द्वारा अपने प्रोडक्शन हाउस स्फीयर ओरिजिन (Sphere Origins) के तहत निर्मित ‘पंड्या स्टोर’ टीवी का एक बेहद लोकप्रिय सीरियल रहा है. इस शो ने न सिर्फ शानदार टीआरपी बटोरी, बल्कि इसके कलाकारों के बीच गहरी बॉन्डिंग भी बनाई.
शाइनी दोशी के लिए खास जश्न
जैसे ही शाइनी दोशी (Shiny Doshi) के ‘द 50 (The 50)’ रियलिटी शो में शामिल होने की खबर आई, वैसे ही ‘पंड्या स्टोर’ की पूरी टीम उन्हें चीयर करने के लिए एक साथ जुट गई. सभी कलाकारों ने शाइनी को एक मजबूत, फाइटर और स्टार बताया और भरोसा जताया कि वह इस शो में भी शानदार प्रदर्शन करेंगी. कलाकारों का कहना था कि शाइनी न सिर्फ ऑन-स्क्रीन बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी बेहद मजबूत और इमोशनल इंसान हैं. उनकी यही खूबी उन्हें बाकी सबसे अलग बनाती है.
शाइनी हमेशा स्टार रही हैं
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/03/hq720-2026-02-03-18-13-48.jpg)
कलाकारों ने एक सुर में कहा कि शाइनी दोषी हमेशा एक स्टार रही हैं और आगे भी रहेंगी. उनमें मासूमियत और फाइटिंग स्पिरिट का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. यही वजह है कि वह रियल लाइफ में भी एक विनर हैं.
सितारों के लुक्स ने भी बटोरा ध्यान
कंवर ढिल्लों (Kanwar Dhillon)
कंवर ढिल्लों इस मौके पर ब्लू शर्ट में नजर आए. उनका लुक सिंपल होने के बावजूद काफी क्लासी और चार्मिंग दिखाई दिया.
किंशुक महाजन (Kinshuk Mahajan)
किंशुक महाजन व्हाइट टी-शर्ट और डेनिम में नजर आए. उनका कैजुअल और फ्रेश लुक युवाओं के बीच खासा पसंद किया गया.
एलिस कौशिक (Alice Kaushik)
एलिस कौशिक ब्लैक ड्रेस में बेहद ग्लैमरस और एलिगेंट लगीं. उनका मॉडर्न लुक इवेंट की शोभा बढ़ाता नजर आया.
कृतिका देसाई (Krutika Desai)
कृतिका देसाई ने स्टाइल और कम्फर्ट का खूबसूरत संतुलन पेश किया. उनका लुक सटल होने के साथ-साथ काफी ग्रेसफुल दिखा.
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/03/kinshuk-mahajan-2026-02-03-18-09-29.jpg)
अक्षय खरोडिया (Akshay Kharodia)
अक्षय खरोडिया इस इवेंट में स्टाइलिश और सोबर लुक में नजर आए.
मोहित परमार (Mohit Parmar)
मोहित परमार ने स्मार्ट और डिसेंट अंदाज़ अपनाया, जो उनकी पर्सनैलिटी को बखूबी सूट कर रहा था.
सिमरन बुधरूप (Simran Budharup)
सिमरन बुधरूप फ्रेश और एलिगेंट लुक में नजर आईं, जिसमें उनकी सादगी साफ झलक रही थी.
#PandyaStore reunion ❤️🧿
— Shagufta (@Shaguft22579525) February 2, 2026
After a long time 🥹 #KanwarDhillon#AliceKaushik#KDice#Shivihttps://t.co/NQCAcyL6gB
प्रियांशी यादव (Priyanshi Yadav)
प्रियांशी यादव यंग और ट्रेंडी लुक में नजर आईं, जो इवेंट के माहौल के साथ पूरी तरह मेल खाता था.
रोहित चंदेल (Rohit Chandel)
रोहित चंदेल कैजुअल और स्मार्ट लुक में दिखाई दिए. उनका रिलैक्स्ड स्टाइल काफी आकर्षक लगा.
इस रीयूनियन ने यह साबित कर दिया कि ‘पंड्या स्टोर (Pandya Store)’ सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक ऐसा परिवार है, जो हर अच्छे-बुरे वक्त में एक-दूसरे के साथ खड़ा रहता है. शाइनी दोशी के लिए यह सपोर्ट उनके सफर को और भी खास बनाता है.
Read More: रोहित शेट्टी की ‘Golmaal 5 ’ में विलेन बनेगा ये एक्टर ? शूटिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट
Tags : pandya store interview | pandya store trp | pandya store upcoming story | pandya store today full episode on youtube | pandya store upcoming updates | show Pandya Store | star plus pandya store | Star Plus show Pandya Store | Archana Gautam The 50 | CHEER HER UP FOR THE 50 SHOW | Faiz Baloch The 50 | Confirmed Contestants Of The 50 Reality Show | Farah Khan The 50 FIRST Promo | Reality Show The 50 | Sapna Choudhary The 50 | The 50 Colors TV | The 50 contestant bravery | The 50 Contestants List | The 50 Female Contestants | The 50 first episode | The 50 FULL House Tour
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/30/cover-2678-2026-01-30-17-15-19.png)