/mayapuri/media/media_files/2026/02/07/xvvc-2026-02-07-15-59-01.jpeg)
फिल्म ‘पारो पिनाकी की कहानी’ (Paro Pinaki Ki Kahani) की स्पेशल स्क्रीनिंग हाल ही में मुंबई में बड़े ही खास अंदाज़ में आयोजित की गई. फिल्म की रिलीज़ 6 फरवरी से पहले रखी गई इस स्क्रीनिंग में न सिर्फ फिल्म से जुड़े कलाकार और मेकर्स मौजूद रहे, बल्कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई जाने-माने और चर्चित चेहरे भी इसमें शामिल हुए. जय बिश्नोई और इशिता सिंह की अहम भूमिकाओं वाली इस फिल्म का निर्देशन रुद्र जदोन (Rudra Jadon) ने किया है. स्क्रीनिंग में पारुल गुलाटी, हेली शाह, कुमार सिंह, जावेद अख्तर, आदित्य ठाकरे और मुकेश छाबड़ा जैसे नामी चेहरे भी नजर आए. इस स्क्रीनिंग में कलाकारों का स्टाइलिश लुक चर्चा का विषय रहा.
इशिता सिंह (Eshitta Singh)
फिल्म की लीड एक्ट्रेस इशिता सिंह इस खास मौके पर सफेद रंग के डिज़ाइनर आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आईं. उन्होंने अपने लुक को हल्के मेकअप और स्लीक बन के साथ पूरा किया था. खास बात यह रही कि इस मौके पर वे अपने माता-पिता के साथ नजर आईं, जो उनके लिए बेहद भावुक और खास पल था.
संजय बिश्नोई (Sanjay Bishnoi)
फिल्म के हीरो संजय बिश्नोई इस इवेंट में ब्राउन कलर के कोट-सूट में दिखाई दिए. उनका क्लासिक और एलिगेंट लुक काफी डैशिंग लग रहा था, जो उनकी पर्सनैलिटी को और निखार रहा था.
आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray)
इस खास मौके पर स्टाइलिश लुक में नजर आए. उन्होंने सिंपल लेकिन एलिगेंट आउटफिट चुना, जो उनकी पर्सनैलिटी को अच्छी तरह कॉम्प्लिमेंट कर रहा था. उनका स्मार्ट और सॉफिस्टिकेटेड अंदाज़ कैमरों की नजर में रहा और स्क्रीनिंग में मौजूद लोगों का ध्यान खींचता दिखा.
जावेद अख्तर (Javed Akhtar)
मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर भी इस खास स्क्रीनिंग का हिस्सा बने. उनकी मौजूदगी ने इवेंट को और भी खास बना दिया.
विनीत कुमार सिंह (Vineet Kumar Singh)
अभिनेता विनीत कुमार सिंह इस मौके पर डैशिंग लुक में नजर आए. उनका स्टाइलिश अंदाज लोगों का ध्यान खींचता दिखा.
/mayapuri/media/post_attachments/bfaebe89-c4f.png)
पारुल गुलाटी (Parul Gulati)
‘किस किसको प्यार करूं 2’ में नजर आने वाली एक्ट्रेस पारुल गुलाटी इस स्क्रीनिंग में पिंक शॉर्ट ड्रेस में पहुंचीं. उनका फ्रेश और स्टाइलिश अवतार कैमरों की नजरों में छाया रहा.
संविका (Sanvikaa)
वेब सीरीज ‘पंचायत’ से लोकप्रिय हुईं एक्ट्रेस संविका इस स्क्रीनिंग में कैजुअल लुक में नजर आईं. सिंपल आउटफिट में भी उनका नेचुरल चार्म साफ झलक रहा था.
हेली शाह (Helly Shah)
टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हेली शाह ब्लैक टॉप और डेनिम में नजर आईं. उनका कूल और कम्फर्टेबल लुक युवाओं को खासा पसंद आया.
Also Read:महाशिवरात्रि पर Avinesh Rekhi बोले: ‘गणेश कार्तिकेय’ ने मुझे धैर्य और भावनात्मक शक्ति सिखाई
सुनीता राजवार (Sunita Rajwar)
एक्ट्रेस सुनीता राजवार रेड आउटफिट में दिखाई दीं. उनका बोल्ड और कॉन्फिडेंट अंदाज इस इवेंट में अलग ही चमक बिखेर रहा था.
मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra)
कास्टिंग डायरेक्टर और फिल्ममेकर मुकेश छाबड़ा भी इस इवेंट का हिस्सा बने. इंडस्ट्री के कई नए और पुराने चेहरों के साथ उनकी मौजूदगी ने माहौल को और खास बना दिया.
Also Read: Malaika Arora New Haircut: इंस्टाग्राम पर छाया मलाइका अरोड़ा का नया हेयरडू
/mayapuri/media/post_attachments/11f54b6a-c03.png)
इन सितारों के अलावा फिल्म के निर्देशन रुद्र जदोन, मेकर्स और मनोरंजन जगत के कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहें.
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी दो किरदारों के ईर्द गिर्द बुनी गई है- मरियम (इशिता सिंह) और पिनाकी (संजय बिश्नोई). जो एक- दूसरे से बेहद प्यार करते हैं. पिनाकी नाली और सीवर की साफ-सफाई करता है वहीं मरियम अपने पिता के साथ सब्जी की दुकान चलाती है. दोनों की रोज रेल के डिब्बों में मुलाकातें होती हैं. वहीं जब मरियम सब्जी की दुकान पर बैठती है तो उसे दो लोग रोज परेशान करते हैं हालांकि उसके पिता इसके बारे में कुछ नहीं करते. इसी बीच मरियम ये सब बातें पिनाकी को बताती है. कुछ दिनों बाद मरियम पिनाकी से मिलने नहीं जाती और पिनाकी उसे ढूंढने निकल जाता है. जब वह अपने प्यार की खोज में निकलता है तो उसकी आंखें खुली की खुली रह जाती हैं. क्योंकि उसे पता चलता है कि मरियम के पिता ने उसे एक शख्स को सिर्फ 15 हजार रुपये में बेच दिया था. पिनाकी मरियम को लेने जाता है उसे वहां से भगाने की कोशिश करता है लेकिन वे लोग उसे पकड़ लेते हैं. तब पिनाकी वादा करता है कि जितने में मरियम को उसके पिता ने बेचा है वह उससे डबल पैसे उस शख्स को देगा. क्या वह अपने मकसद में कामयाब होगा? ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी.
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BYTNlM2Y2ZjUtNTNhZi00OTg5LWE3ZWItZTAyYWMxNjE0MGVhXkEyXkFqcGc@._V1_-740161.jpg)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/07/czx-2026-02-07-15-51-20.webp)
आपको बता दें कि फिल्म ‘पारो पिनाकी की कहानी’ (Paro Pinaki Ki Kahani) 6 फरवरी को रिलीज हो चुकी है.
Mumbai Special Screening | Ishita Singh | Bollywood Events not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/06/cover-2679-2026-02-06-17-24-53.png)