Advertisment

The Bluff के प्रीमियर पर Priyanka Chopra और Nick Jonas हुए रोमांटिक किया Kiss

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे पावर कपल क्यों कहे जाते हैं, लॉस एंजिल्स में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज. 'द ब्लफ' के प्रीमियर पर कपल ने शेयर किया प्यारा किस...

New Update
Priyanka Chopra and Nick Jonas share a romantic kiss at the premiere of The Bluff

Priyanka Chopra Nick Jonas kiss: लॉस एंजिल्स में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज. हॉलीवुड और बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर दुनिया भर की नज़रों में हैं. मौका था उनकी नई हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' (The Bluff) का लॉस एंजिल्स में हुआ वर्ल्ड प्रीमियर (Nick Jonas Priyanka Chopra red carpet). इस खास मौके पर प्रियंका के साथ उनके पति और पॉप स्टार निक जोनास भी मौजूद थे. जैसे ही यह जोड़ा रेड कार्पेट पर पहुँचा, सबकी निगाहें उन्हीं पर टिक गईं. लेकिन शाम का सबसे यादगार लम्हा तब आया जब दोनों ने फोटोग्राफर्स और फैंस के सामने एक-दूसरे को रोमांटिक किस किया. यह फोटो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है (Priyanka Chopra The Bluff premiere).

Advertisment

द ब्लफ ट्रेलर

प्रियंका और निक की केमिस्ट्री हमेशा से ही उनके फैंस को पसंद आती रही है. 2018 में शादी के बंधन में बंधने के बाद से ही यह जोड़ा एक-दूसरे के काम और सफलता को सेलिब्रेट करने का कोई मौका नहीं छोड़ता. इस बार भी निक अपनी पत्नी की फिल्म का सपोर्ट करने पहुंचे थे. दोनों ने साथ में कई पोज़ दिए और मुस्कुराते हुए एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए. फैंस कमेंट कर रहे हैं कि कैसे ये दोनों अपने हाई-प्रोफाइल करियर और प्यार के बीच इतना बढ़िया तालमेल बिठाते हैं (Priyanka Chopra Nick Jonas romantic moments).

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने द ब्लफ प्रीमियर में किस किया

बात करें प्रियंका के लुक की, तो उन्होंने अपने स्टाइल से एक बार फिर सबको हैरान कर दिया. उनका यह आउटफिट उनकी फिल्म के किरदार 'एर्सेल' (Ercell) से प्रेरित था. उन्होंने गहरे भूरे रंग का एक लेदर कॉर्सेट-स्टाइल टॉप और उसके साथ एक मैचिंग रैप स्कर्ट पहनी थी. इस ड्रेस में प्रियंका बिल्कुल एक योद्धा की तरह लग रही थीं, जिसमें ग्लैमर के साथ-साथ नारी शक्ति भी झलक रही थी. निक भी अपनी पत्नी के साथ ट्यूनिंग करते हुए भूरे रंग की शर्ट और ट्राउजर में काफी हैंडसम लग रहे थे (Priyanka Chopra latest appearance).

प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड प्रीमियर लुक

प्रियंका की यह फिल्म 'द ब्लफ' (The Bluff) एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर है, जो 25 फरवरी 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है. फिल्म की कहानी 19वीं सदी के कैरिबियन द्वीप की है. इसमें प्रियंका एक पूर्व समुद्री डाकू (Ex-pirate) का किरदार निभा रही हैं, जिसका नाम एर्सेल है. वह अपनी पुरानी हिंसक दुनिया को छोड़कर अपने परिवार के साथ शांति से रहना चाहती है, लेकिन उसका अतीत उसका पीछा नहीं छोड़ता. जब उसका पुराना कप्तान बदला लेने के लिए लौटता है, तो एर्सेल को अपने परिवार को बचाने के लिए फिर से हथियार उठाने पड़ते हैं. फिल्म में काल अर्बन (Karl Urban) विलेन के रोल में हैं और फैंस उनके और प्रियंका के बीच होने वाली जबरदस्त लड़ाई को देखने के लिए बेताब हैं.

varanasi priyanka chopra

प्रीमियर के दौरान प्रियंका ने अपनी आने वाली भारतीय फिल्म 'वाराणसी' (Varanasi) के बारे में भी बड़ी बात कही. उन्होंने मशहूर डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की तारीफ करते हुए कहा "राजामौली सर भारत के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक हैं. मुझे लगता है कि 'वाराणसी' मेरे करियर के लिए एक नई दिशा तय करने वाली फिल्म साबित होगी."

आपको बता दें कि इस फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू नजर आएंगे और यह 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी. प्रियंका करीब 7 साल बाद किसी भारतीय प्रोडक्शन की फिल्म में काम कर रही हैं, जिसे लेकर नेटिज़न्स काफी उत्साहित हैं.

varanasi

सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि प्रियंका असल मायने में ग्लोबल आइकन हैं. एक यूजर ने लिखा "चाहे हॉरर हो या एक्शन, प्रियंका हर रोल में जान डाल देती हैं." वहीं 'द ब्लफ' के ट्रेलर को देखकर लोग उनकी तुलना उनकी फिल्म 'मैरी कॉम' वाले जज्बे से कर रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने किया है और इसे रूसो ब्रदर्स ने प्रोड्यूस किया है.

प्रियंका के पास आने वाले समय में 'सिटाडेल सीजन 2' और 'जजमेंट डे' जैसे कई बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स भी हैं.

लेकिन फिलहाल तो हर तरफ 'द ब्लफ' के प्रीमियर और निक-प्रियंका के उस रोमांटिक किस की चर्चा हो रही है. ऐसा लगता है कि 2026 प्रियंका चोपड़ा के लिए जीत का साल होने वाला है.

Citadel Season 2

READ MORE

आधी रात का रोमांस… हार्दिक पांड्या ने ‘माई प्रिंसेस’ कहकर माहिका पर लुटाया प्यार

व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में अक्षय कुमार और आरजे महवश की मस्ती, प्रोमो हुआ वायरल

Tags : Priyanka Chopra | about Priyanka Chopra | about Priyanka Chopra Jonas | academy awards priyanka chopra | actress priyanka chopra | priyanka chopra net worth | priyanka chopra new movie | Priyanka Chopra News | priyanka chopra national award | Priyanka Chopra next film | Priyanka Chopra Next Movie | Priyanka Chopra Nick Jonas | Priyanka Chopra Nick Jonas age gap | Priyanka Chopra Nick Jonas baby | priyanka chopra nick jonas dance video | Priyanka Chopra Nick Jonas Photo | Priyanka Chopra Nick Jonas Photos | priyanka chopra nick jonas together | Priyanka Chopra Nick Jonas Videos | Nick Jonas | Nick Jonas and priyanka | nick jonas and priyanka chopra | nick jonas and priyanka chopra baby | nick jonas and priyanka chopra daughter | nick jonas cozzy pics | nick jonas family | Nick Jonas Funny Video | Nick Jonas India 

Advertisment
Latest Stories