Advertisment

Dhurandhar 2 vs Toxic: राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ बनाम ‘टॉक्सिक’ की बताई कड़वी सच्चाई

रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' यानि (धुरंधर 2) और यश की 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' के बीच बॉक्स ऑफिस पर होने वाले बड़े मुकाबले को लेकर उत्साह तेजी से बढ़ रहा है. यह कहना भी गलत नहीं होगा की इन दोनों ही फिल्मों की फैन फॉलोइंग बहुत अच्छी है...

New Update
Ram Gopal Varma reveals the harsh truth about Dhurandhar 2 vs Toxic
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Ram Gopal Varma Dhurandhar 2 vs Toxic: इस साल का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश जल्द ही देखने को मिलने वाला हैं. यह क्लैश आपको 19 मार्च को सिनेमा घरों में देखने को मिलेगा. और इस तारीख को आने में एक महीने से भी कम समय बचा है वही आपको बतादे फैन्स के बीच रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' यानि (धुरंधर 2) और यश की 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' के बीच बॉक्स ऑफिस पर होने वाले बड़े मुकाबले को लेकर उत्साह तेजी से बढ़ रहा है. यह कहना भी गलत नहीं होगा की इन दोनों ही फिल्मों की फैन फॉलोइंग बहुत अच्छी है (RGV on Dhurandhar 2 and Toxic).

Advertisment

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने अब इस क्लैश (Dhurandhar 2 vs Toxic) पर अपने विचार शेयर किए हैं

Dhurandhar 2 vs Toxic पर राम गोपाल वर्मा ने कहा 'North against South, not Bollywood against Sandalwood' 

X पर बात करते हुए, राम गोपाल वर्मा ने कहा कि इस मुकाबले को एक रीजनल लड़ाई के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. उनके अनुसार, असली फ़र्क फिल्म बनाने के तरीके और हर फिल्म अपने दर्शकों के साथ कैसे जुड़ पाती, इसमें है. उन्होंने लिखा कि यह आमना-सामना “नॉर्थ बनाम साउथ के बारे में नहीं है” बल्कि “सिनेमा के दो कल्चर के बीच एक ज़बरदस्त टकराव है.” राम गोपाल ने कहा कि उनके मुताबिक, बुनियादी फर्क यह है कि 'धुरंधर' दर्शकों की समझदारी (Intelligence) को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जबकि यश की 'टॉक्सिक' उन्हें बेवकूफ मानकर मानकर चलती है (Ram Gopal Varma latest statement). 

राम गोपाल वर्मा के Dhurandhar 2 vs Toxic से क्यों छिड़ बहस

आपको बतादे अपनी इस डिटेल्ड पोस्ट में, वर्मा ने धुरंधर की कहानी, परफॉरमेंस और आदित्य धर के विजन की जमकर तारीफ की है. अपनी पोस्ट में वर्मा यहीं नहीं रुके उन्होंने यश की ब्लॉकबस्टर सीरीज 'KGF' पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि KGF जैसी फिल्मों ने 'आम जनता की बेवकूफी' को टारगेट किया, जबकि धुरंधर ने लोगों के दिमाग को समझा किया. इसी समझदारी की बदौलत धुरंधर ने ग्लोबल लेवल पर KGF: चैप्टर 2 को भी पीछे छोड़ दिया और दुनिया भर में चौथी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली भारतीय फिल्म बन गई (Toxic movie vs Dhurandhar 2 comparison). 

Dhurandhar 2 vs Toxic

फिल्ममेकर ने आगे दोनों प्रोजेक्ट्स के बीच “10 कड़वे सच” बताए (Dhurandhar 2 vs Toxic 10 SAVAGE brutal truths).

उन्होंने 'अंधी हीरो पूजा' (Hero Worship) पर निशाना साधते हुए कहा कि टॉक्सिक जैसी फिल्में बिना सोचे-समझे हीरो को भगवान बना देती हैं, जबकि धुरंधर दर्शकों को यह आजादी देती है कि वे कहानी और नैतिक फैसलों के आधार पर अपना हीरो खुद चुनें. वर्मा का मानना है कि धुरंधर 2 अपनी सादगी और वास्तविकता के दम पर टॉक्सिक के लाउड सिनेमा को कड़ी टक्कर देगी. इन बातों के ज़रिए वर्मा ने इस बात पर ज़ोर दिया कि असली लड़ाई कहानी कहने की फिलॉसफी के बारे में है (Bollywood vs South cinema debate).

Dhurandhar 2 vs Toxic को लेकर वर्मा की इंडियन सिनेमा के लिए क्या हैं राए

वर्मा ने बाद में साफ़ किया कि उनके कमेंट्स पर्सनल बायस से प्रेरित नहीं थे. उन्होंने कहा कि उनके ऑब्ज़र्वेशन्स फिल्म इंडस्ट्री की दिशा के लिए एक बड़ी चिंता से आते हैं. उन्होंने लिखा कि वह 19 मार्च का “बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं”, और कहा कि बॉक्स ऑफिस के नतीजे बता सकते हैं कि आज के दर्शक असल में किस तरह के सिनेमा को सपोर्ट करते हैं.

हुए राम गोपाल वर्मा ने बाद में Dhurandhar 2 vs Toxic ट्वीट पर दी सफाई

एक और पोस्ट में, उन्होंने साफ किया कि वह खास तौर पर किसी एक फिल्म का साथ नहीं दे रहे हैं, बल्कि सिनेमा के अलग-अलग स्टाइल के बारे में बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “उन सभी बेवकूफों के लिए, जो नहीं समझे, मैं बस यह साफ करना चाहता था कि, 2 रिलीज के संदर्भ में, मैं सिनेमा के स्टाइल के बारे में बात कर रहा था, न कि किसी खास फिल्म के बारे में.

सबकी नज़रें Dhurandhar 2 vs Toxic मुकाबले पर

जैसे-जैसे रिलीज़ की तारीख पास आ रही है, ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ को लेकर फिल्म को लेकर उत्सुकता तेज़ होती जा रही है. क्या यह टकराव कल्चरल टकराव में बदलेगा, जैसा राम गोपाल वर्मा ने अंदाज़ा लगाया है, यह तब साफ़ होगा जब फ़िल्में दुनिया भर के थिएटर में रिलीज़ होंगी.

धुरंधर 2 और टॉक्सिक (Dhurandhar 2 vs Toxic) की रिलीज़ डेट और स्टार कास्ट

आदित्य धर के निर्देशन में बन रही 'धुरंधर 2 ' में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार हैं. वहीं, गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही यश की 'टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी बड़ी एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं. दोनों ही फिल्में 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है.

READ MORE

बाफ्टा में धर्मेंद्र को भावभीनी श्रद्धांजलि, ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट ने किया भावुक

फराह खान के पति शिरीष कुंदर का बदला लुक देख फैंस हैरान, लोग बोले- ‘आप तो अहान पांडे जैसे...’

Tags : Dhurandhar 2 | Dhurandhar 2 Teaser | Dhurandhar 2 Trailer | Toxic | toxic approach | Toxic A Fairytale for Grown Ups | toxic approach on social media | Toxic film teaser | Toxic Hindi Teaser | Toxic movie 2026 | Toxic Movie Teaser | Toxic Official Hindi Teaser | TOXIC Official Trailer | Toxic Teaser Review | Ram Gopal Varma | bollywood director ram gopal varma | ram gopal varma announces next film | Ram Gopal Varma Biopic | ram gopal varma film | ram gopal varma controversy | ram gopal varma latest news | Ram Gopal Varma Movie | Ram Gopal Varma new film | Ram Gopal Varma News | Ram Gopal Varma Offer a Film | Ram Gopal Varma Twitter | Ram Gopal Varma Tweet 

Advertisment
Latest Stories