Advertisment

रंजीत, वर्षा उसगांवकर और एकता जैन 3 दिन की 29वीं मुंबई पुष्प प्रदर्शनी में हुए शामिल

फूल, पौधे की खूबसूरत प्रदर्शनी "29वें मुम्बई पुष्पोत्सव" का आयोजन मुम्बई के भायखला में स्थित जिजामाता उद्यान में मुम्बई महानगर पालिका द्वारा किया गया है....

New Update
Jeetendra Pardeshi, Ranjeet & Ekta Jain

Jeetendra Pardeshi, Ranjeet & Ekta Jain

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

फूल, पौधे की खूबसूरत प्रदर्शनी "29वें मुम्बई पुष्पोत्सव" का आयोजन मुम्बई के भायखला में स्थित जिजामाता उद्यान में मुम्बई महानगर पालिका द्वारा किया गया है. दिग्गज अभिनेता रंजीत, वर्षा उसगांवकर, एकता जैन, जैसी कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने इसमे अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस अनोखी प्रदर्शनी को एन्जॉय किया. जितेंद्र परदेसी, सुप्रिटेंडेंट ऑफ गार्डन, बीएमसी इस मौके पर मौजूद रहे. उन्होंने यहां आए सभी सेलेब्रिटी गेस्ट्स का आभार जताया और लोगों से कहा कि लोग अपने बच्चों के साथ इस प्रदर्शनी में आए, रविवार तक यह प्रदर्शनी चलेगी. प्रदर्शनी के पहले दिन अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी.

Advertisment

29वें मुम्बई पुष्पोत्सव

Japan Expo guest Jeetendra Pardeshi
Japan Expo guest & Jeetendra Pardeshi
Varsha Usgaonkar & Jeetendra Pardeshi
Varsha Usgaonkar & Jeetendra Pardeshi

हर साल किसी अनोखी थीम के अनुसार यहां 3 दशकों से प्रदर्शनी लगाई जाती है. इस बार की थीम म्युजिकल है अर्थात फूलों से वाद्ययंत्र बड़ी खूबसूरती से बनाए गए हैं साथ ही स्वर कोकिला लता मंगेशकर को भी ट्रिब्यूट पेश किया गया है.

जापान के साथ बीएमसी ने टाइअप किया है. जापान के बोनसाई प्लांट का प्रमोशन भी इस प्रदर्शनी में किया जा रहा है. अगले वर्ष जापान में ग्रीन एक्सपो 2027 होने वाला है जिसके लिए बीएमसी से जुड़े पदाधिकारी जापान जाएंगे और भारत में किस तरह पौधे उगाए जाते हैं उन्हें संभाला जाता है इस बारे में जापान में जानकारी दी जाएगी.

Ranjeet & Jeetendra Pardeshi 1
Ranjeet Jeetendra Pardeshi 1
Jeetendra Pardeshi
Jeetendra Pardeshi

सिने जगत के दिग्गज एक्टर रंजीत ने जितेंद्र परदेसी को इस फ्लावर शो 2026 के लिए ढेर सारी बधाई दी और कहा कि फूल पौधों से उन्हें भी बहुत लगाव है और वह अपने घर की छत पर काफी सब्जियां, फूल, पौधे लगाते हैं. जिस तरह इस वर्ष म्युजिकल इंस्ट्रूमेंट्स को फूलों से बनाया गया है वह अद्भुत है. मैं ने इस प्रदर्शनी को खूब एन्जॉय किया.  

जितेंद्र परदेसी ने कहा कि पिछले 29 वर्षों से पौधों और पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन बीएमसी लगातार करती आ रही है. तीन दिनों का ये मेला  लोग बहुत एंजॉय करते हैं. अब तो लाखों लोग इस फ्लावर शो में आते हैं इसमें बीएमसी की पूरी टीम का योगदान होता है एक्टर रंजीत जी जैसी सिलेब्रिटीज का भी हमें सहयोग मिलता है और मीडिया में इसकी काफी चर्चा होती है जिससे और अधिक लोग इस में शामिल होते हैं. बच्चों की भी इसमें बड़ी रुचि दिखाई देती है.

Ekta Jain , Japan & Jeetendra Pardeshi
Ekta Jain, Japan & Jeetendra Pardeshi
Ekta Jain,Ranjeet & Jeetendra Pardeshi
Ekta Jain, Ranjeet & Jeetendra Pardeshi

फ़िल्म व टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एकता जैन ने भी बीएमसी द्वारा पिछले 29 साल से कराई जा रही इस अनोखी प्रदर्शनी की प्रशंसा की और कहा कि वह घर पर गमलों में काफी पौधे लगाती हैं. इस बार जो म्युजिकल थीम रखी गई है वह वास्तव में देखने लायक है. इतनी खुशबूदार प्रदर्शनी सभी को अवश्य देखनी चाहिए.

Read More: 

Radhika Madan का चॉकलेट डे कन्फेशन, मां की इस आदत ने बदल दी जिंदगी

चेन्नई में पारिवारिक शादी में शामिल हुए YS Sunil Reddy, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद

पीरियड्स के दौरान हुई ‘शरारत’ की शूटिंग, Ayesha Khan का खुलासा सुन चौंके फैंस

Divya Agarwal ने बताई अपनी ख्वाहिश, शेफाली शाह और यामी संग काम करना चाहती हैं ‘रियलिटी क्वीन’

Advertisment
Latest Stories