Advertisment

रिसेप्शन में दिखा Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda का रॉयल साउथ इंडियन लुक, लगा सितारों का मेला

साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी रचाने के बाद हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी रखी...

author-image
By Priyanka Yadav
New Update
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda royal South Indian look was seen at the reception it was a star studded affair
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

MANY CELEBS ATTEND RASHMIKA MANDANNA & VIJAY DEVERAKONDA WEDDING RECEPTION: साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी रचाने के बाद 4 मार्च 2026 को हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी रखी. इस खास मौके पर साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं. रिसेप्शन में राम चरण से लेकर अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी और करण जौहर तक कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की. इस दौरान नवदंपती का पारंपरिक और शाही अंदाज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा. आइये जाने इस अवसर पर कौन- कौन शामिल हुआ...

Advertisment

रश्मिका और विजय देवरकोंडा का लुक

अपने रिसेप्शन के  खास मौके पर रश्मिका मंदाना और विजय दे वरकोंडा दोनों ही पारंपरिक परिधानों में नजर आए और उनका अंदाज बेहद आकर्षक लग रहा था. उनके पूरे लुक में दक्षिण भारतीय परंपरा और क्लासिक स्टाइल की खूबसूरत झलक देखने को मिली. रश्मिका ने खास मैसूर सिल्क की साड़ी चुनी थी, जिसे ‘माधुर्या क्रिएशन्स’ ने तैयार किया था. साड़ी के  किनारों पर काले और सुनहरे बॉर्डर का बारीक काम किया गया था. उन्होंने साड़ी को पारंपरिक दक्षिण भारतीय अंदाज में ड्रेप किया था. अपने लुक को पूरा करने के लिए रश्मिका ने टेंपल ज्वेलरी पहनी, जिसमें कई लेयर वाले सोने के हार, बड़े झुमके, चूड़ियां और एक सुंदर कमरबंद शामिल था. बालों को उन्होंने फूलों से सजे स्लीक बन में बांधा था, जबकि छोटी सी बिंदी और हल्के मेकअप ने उनके दुल्हन वाले लुक में और भी निखार जोड़ दिया. कुल मिलाकर रश्मिका का यह पारंपरिक अंदाज बेहद शालीन और शाही नजर आ रहा था. वहीं, विजय देवरकोंडा भी अपने क्रीम रंग की धोती और छोटे बाजू वाले कुर्ते के साथ पारंपरिक लुक में बेहद ही हैंडसम नजर आए.उन्होंने अपने कंधे पर मैचिंग अंगवस्त्रम भी डाला हुआ था, जिससे उनका साउथ इंडियन लुक और भी निखर कर आया. अभिनेता ने अपने स्टाइल को सिंपल लेकिन एलिगेंट रखा, जिससे पारंपरिक कपड़ों की सादगी और खूबसूरती उभर कर सामने आई.

Vijay-Deverakonda-and-Rashmika-Mandanna-Shine-with-Family

रश्मिका मंदाना के माता-पिता भी रिसेप्शन में पहुंचे. रश्मिका ने उनके साथ पोज दिए. इस बीच रश्मिका के चेहरे पर खुशी नजर आई. वहीं विजय के माता- पिता और भाई भी इस शुभ अवसर पर दिखाई दिए. 

नागार्जुन (Nagarjuna)

साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन अपने परिवार के साथ रिसेप्शन में पहुंचे. नागार्जुन प्रिंटेड शर्ट और ब्लेजर में नजर आए, जबकि नागा चैतन्य ग्रे सूट में दिखे. वहीं अमला स्काई ब्लू साड़ी में बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आईं.

चिरंजीवी (Chiranjeevi)

मेगास्टार चिरंजीवी क्लासिक डार्क ब्लू सूट और फॉर्मल चश्मे के साथ बेहद ग्रेसफुल अंदाज में नजर आए. इस दौरान उनके चेहरे की मुस्कान इस जश्न की खुशी को साफ बयां कर रही थी.

राम चरण (Ram Charan)

राम चरण ‘अयप्पा दीक्षा’ के चलते पारंपरिक काले परिधान और चश्मे में पहुंचे.  सुपरस्टार रामचरण इस ख़ास अवसर पर नंगे पैर आए थे. उन्होंने पत्नी उपासना के साथ एंट्री ली, जो लाल सूट में सज- संवरकर आईं थी.

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)

‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन ने रेड कुर्ता और फ्लोरल प्रिंटेड वेस्ट जैकेट पहनकर एक स्टाइलिश एथनिक लुक पेश किया. उनका अंदाज हमेशा की तरह अलग और आकर्षक लगा.

वेंकटेश दग्गुबाती (Venkatesh Daggubati)

अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती वाइट टी-शर्ट और ब्लैक ब्लेज़र में कूल और सेमी-फॉर्मल अंदाज में नजर आए.

राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज

राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) अपनी पत्नी मिहिका बजाज (Mihika Bajaj) के साथ रिसेप्शन में पहुंचे. राणा ने नेवी ब्लू जोधपुरी सूट पहना था, जबकि मिहिका पर्पल एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar)

महेश बाबू (Mahesh Babu) की पत्नी और एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर अपनी बेटी सितारा के साथ इस जश्न का हिस्सा बनीं. नम्रता आइवरी शेड के खूबसूरत शरारा सेट में नजर आईं, जिस पर सुनहरी फ्लोरल डिटेलिंग और नाज़ुक बूटियों का काम किया गया था. उन्होंने इसके साथ मैचिंग दुपट्टा बड़ी सादगी से हाथों पर कैरी किया, जो उनके लुक को और भी ग्रेसफुल बना रहा था. वहीं उनकी बेटी सितारा का अंदाज भी कम प्यारा नहीं था. उन्होंने रेडिश-ऑरेंज शेड के क्रश्ड फैब्रिक से बना लहंगा पहना था, जिसके साथ सिल्वर एम्ब्रॉयडरी से सजी चोली बेहद खूबसूरत लग रही थी. सितारा ने इस आउटफिट को मैचिंग दुपट्टे के साथ स्टाइल किया,

सुकुमार (Sukumar)

मशहूर फिल्म निर्देशक सुकुमार कैजुअल अंदाज में वाइट ओवरसाइज्ड टी-शर्ट में दिखाई दिए. वहीं उनकी पत्नी पिंक शाइनी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

करण जौहर (Karan Johar)

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर ने आइवरी वाइट बंदगला शेरवानी और ब्लैक ट्राउज़र पहनकर अपने खास अंदाज में रिसेप्शन में एंट्री की. उनका स्टाइलिश लुक हमेशा की तरह चर्चा में रहा.

मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur)

मृणाल ठाकुर ने मृणालिनी राव के श्यामा साड़ी सेट में एंट्री ली. काले रंग की साड़ी को कलरफुल फ्लोरल बॉर्डर से सजाया और पूरी साड़ी पर छोटे- छोटे फ्लोरल मोटिफ्स बनाए. जिसके साथ उनकी डीप वी नेक और कॉलर डिटेलिंग वाला हैवी वर्क से सजा ब्लाउज स्टनिंग लगा. इसे उन्होंने मिनिमल जूलरी के साथ स्टाइल किया. इंटरनेट पर इस साडू की कीमत  2,79,000 रुपये बताई जा रही है.

कृति सेनन (Kriti Sanon)

फिल्म एक्ट्रेस कृति सेनन भी इस खास जश्न में शामिल हुईं. उन्होंने शांतनु निखिल के ब्लैक और सिल्वर लहंगे को पहना. जिसका शीयर फैब्रिक से बना ब्लाउज लुक में ड्रामा ऐड कर गया. जिस पर ब्लैक सेक्विन से बेल जैसा डिजाइन बनाया, तो नीचे वह प्लेन ब्लैक चोली पहने हुए हैं. वहीं, लहंगे पर लाइन्स में लगे सितारे एक अलग ही इफेक्ट क्रिएट कर रहे हैं, जिसे उन्होंने सुनहरे सितारों वाले बॉर्डर से सजे ब्लैक दुपट्टे के साथ स्टाइल किया. जिसका बेस्ट पर बेल्ट के साथ टाई करने वाला अंदाज लुक को मॉडर्न ट्विस्ट दे गया. वहीं, ब्लैक क्लच, कुंदन इयररिंग्स, कंगन और माथे पर लगी छोटी- सी काली बिंदी ने कृति के लुक को परफेक्ट बना दिया.  रिसेप्शन में उन्होंने रश्मिका और करण जौहर  के साथ पोज भी दिए.

नीना गुप्ता का लुक

नीना गुप्ता अपने पति विवेक मेहरा के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं. इस मौके पर नीना ने सिल्क की आइवरी रंग की एलिगेंट साड़ी पहनी थी, जिसके पल्लू के बॉर्डर को सुनहरी जरी से हाइलाइट किया गया था, जबकि पूरी साड़ी पर बारीक बूटियों का डिजाइन दिया गया था. उन्होंने इसके साथ हॉल्टर नेक ब्लाउज पहनकर अपने लुक में हल्का सा ग्लैम टच जोड़ा. एक्सेसरीज़ में लाल रंग का पोटली बैग, लाल-सुनहरी चूड़ियां और एक स्टनिंग नेकपीस के साथ मैचिंग इयररिंग्स ने उनके पूरे लुक को और भी आकर्षक बना दिया. वहीं उनके पति विवेक मेहरा ब्लैक बंदगला जैकेट और बेज ट्राउजर में नजर आए, जो नीना के एलीगेंट अंदाज को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर रहे थे.

श्रीलीला (Sreeleela)

साउथ  इन्डियन एक्ट्रेस श्रीलीला एमरल्ड ग्रीन अनारकली सूट और एम्ब्रॉयडरी वाले दुपट्टे के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थीं. अपने लुक को उन्होंने ग्रीन- वाइट पर्ल्स वाला हार और झुमके पहनकर पूरा किया.

सरथ कुमार और राधिका सरथ कुमार

सरथ कुमार (Sarath Kumar) अपनी पत्नी राधिका सरथ कुमार (Radhika Sarathkumar) के साथ पहुंचे. सरथ कुमार सफेद कुर्ता-पायजामा में दिखे, जबकि राधिका डार्क ग्रीन साड़ी में नजर आईं.

रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty)

फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने Vvani लेबल की रूबी रेड क्रिस्टल साड़ी पहनी. जिसकी कीमत इंटरनेट पर 85,500 रुपये बताई जा रही है. इसे उन्होंने मैचिंग स्ट्रैपी स्लीव्स और प्लंजिंग नेकलाइन वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया. जिन पर लगे क्रिस्टल लुक में शाइन ले आए, तो गोल्डन सेक्विन वाली पोटली, ड्रॉप इयररिंग्स और एक हाथ में चूड़ियों वाला अंदाज उन्हें लाल साड़ी में सुंदर लुक दे गया.

अन्य हस्तियां

इस भव्य रिसेप्शन में केटी रामाराव (K. T. Rama Rao), जी किशन रेड्डी (G. Kishan Reddy), डी.के. शिवकुमार (D. K. Shivakumar) और अदिवि शेष (Adivi Sesh) सहित फिल्म और राजनीति जगत की कई हस्तियों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. 

READ MORE:

Rajpal Yadav News: राजपाल यादव के समर्थन में खड़े हुए Sonu Sood

Chikni Chameli: 'चिकनी चमेली' पर Shreya Ghoshal ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अब वैसे गाने रिकॉर्ड नहीं करूंगी'

Tags : Rashmika Mandanna | about Rashmika Mandanna | actress Rashmika Mandanna | Vijay Deverakonda | about Vijay Deverakonda | actor Vijay Deverakonda | Celebrities arrive at Rashmika Mandanna & Vijay Deverakonda Wedding Reception | MANY CELEBS ATTEND RASHMIKA MANDANNA & VIJAY DEVERAKONDA RECEPTION | Newly Married Couple Rashmika Mandanna & Vijay Deverakonda | Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Affiar | Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Engagement | Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Marriage | Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Marriage Video | Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding | Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda secretly getting Married 

Advertisment
Latest Stories