Advertisment

Rima Das की फिल्म ‘Not a Hero’ को बर्लिनाले 2026 में क्रिस्टल बियर स्पेशल मेंशन पुरस्कार से नवाजा गया

असम की मशहूर फिल्ममेकर रीमा दास की फिल्म ‘नॉट ए हीरो’ का बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ, जहां इसे जेनरेशन Kplus सेक्शन में क्रिस्टल बियर स्पेशल मेंशन से सम्मानित किया गया।

New Update
रीमा दास की फिल्म ‘नॉट ए हीरो’ को बर्लिनाले 2026 में क्रिस्टल बियर स्पेशल मेंशन पुरस्कार से नवाजा गया.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

अंतरराष् ट्ीय ख्याति प्राप्त  फिल्मकार रीमा दास की नई फिल्म ‘‘नॉट ए हीरो’’ ने प्रतिष्ठित बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 में अपना विश्व प्रीमियर किया और इस उपलब्धि के साथ एक और अंतर्राष्ट्रीय सम्मान अपने नाम किया। फिल्म को महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए क्रिस्टल बियर स्पेशल मेंशन मिला। (Reema Das Not A Hero Berlin 2026 award)

Advertisment

Not a Hero Poster_Main

फिल्म को जेनरेशन केप्लस प्रतियोगिता अनुभाग में चुना गया था, जो बच्चों और युवा दर्शकों के लिए बनी फिल्मों को प्राथमिकता देता है और उन कृतियों का सम्मान करता है जो उनसे गहराई से जुड़ती हैं।

बर्लिन में अपनी टीम के साथ इस पल को साझा करते हुए रीमा दास ने कहा, “यह सम्मान मेरे लिए बहुत मायने रखता है। ‘नॉट ए हीरो’ बच्चों की भावनाओं को ध्यान से सुनकर और उन पर भरोसा करके बनाई गई है, उनकी शांत शक्ति, उनके साहस और उनके अपनी पसंद का भविष्य चुनने के अधिकार को महत्व देते हुए। मैं जेनरेशन जूरी, जेनरेशन टीम और उन दर्शकों की आभारी हूं जिन्होंने फिल्म को इतने खुलेपन और स्नेह के साथ स्वीकार किया।”

L1050851 (1)

उनकी पिछली फिल्म ‘बुलबुल कैन सिंग’ को भी 2019 में जेनरेशन 14प्लस सेक्शन में स्पेशल मेंशन मिला था। यह इस महोत्सव में दास की तीसरी फिल्म है। (Not A Hero children and youth story film)

फिल्म ‘नाॅट ए हीरो’ की कहानी एक बालक के इद गिर्द घूमती है। शहर की सुख-सुविधाओं से दूर अपने पैतृक गांव में निर्वासित एक लड़का अपनी दूर की चाची से मिलता है, एक घोड़े से दोस्ती करता है, और जंगली स्थानीय बच्चों के साथ रोमांचक साहसिक यात्राओं पर निकल पड़ता है - जहां वह जीवन की सुंदरता को खोजता है और अपने भीतर छिपे साहस को महसूस करता है।

Not A Hero_Still 1

Also Read:‘Fukrey’ फेम Varun Sharma व भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का भोजपुरी होली गीतः “"Holi Pe Chale Goli”

फिल्म में मीवान का मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता भूमन भार्गव दास अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए कहते हैं-‘“जीतकर मैं बहुत खुश हूँ। हमारी स्क्रीनिंग शानदार रही, जिसमें बहुत सारे लोग आए और मेरे जैसे कई बच्चे भी देखने आए। वह अपने विचार साझा कर रहे थे, फिल्म की सराहना कर रहे थे। कुछ ने मेरे ऑटोग्राफ लिए और मेरे साथ फोटो खिंचवाई। मैंने पहली बार इतना बड़ा थिएटर देखा। यह जीत बेहद खूबसूरत है क्योंकि इसका मतलब है कि लोग मेरे जैसे बच्चों की बात सुन रहे हैं और हमारी भावनाओं की परवाह कर रहे हैं।”

Not A Hero_Still 2

पाही का महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुकन्या बोरुआ  ने भी अपनी खुशी साझा करते हुए कहा-‘‘यह मेरी पहली फिल्म है और मेरा पहला बर्लिनाले पुरस्कार है, और यह अभी भी एक सपने जैसा लगता है। ‘नॉट ए हीरो’ का हिस्सा बनना एक अद्भुत अनुभव रहा है। फिल्म में काम करने से मुझे बच्चों को सुनने, समझने और उनसे वास्तविक रूप से जुड़ने के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला। यह अनुभव मैं हमेशा याद रखूंगी।”

‘फ्लाइंग रिवर फिल्म्स’ द्वारा ‘अकांगा फिल्म एशिया’ और ‘ट्रेनट्रिपर फिल्म्स’ के सहयोग से निर्मित,‘नॉट ए हीरो’ के विश्व बिक्री अधिकार इसकी प्रीमियर से पहले ही पेरिस स्थित बिक्री कंपनी एमएमएम सेल्स द्वारा हासिल कर लिए गए थे। (Berlin International Film Festival 2026 Indian film)

Not A Hero_Still 3

रीमा दास की बहुचर्चित फिल्म ‘विलेज रॉकस्टार्स 2’, जो श्विलेज रॉकस्टार्सश् का सीक्वल है और 2019 में अकादमी पुरस्कारों के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि थी, 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Also Read:‘Saath Nibhaana Saathiya’ के Mohammad Nazim बने खतरनाक माफिया किंगपिन, ‘Mafia’s Broken Doll’ में दिखा नया अंदाज़

मूलतः आसाम निवासी फिल्मकार रीमा दास किसी परिचय की मोहताज नही हैं। दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं रीमा दास अपनी स्वदेशी, व्यक्तिगत कहानियों के लिए जानी जाती हैं। उनकी यह कहानियां किशोरावस्था से वयस्कता में प्रवेश, पहचान और प्रकृति से जुड़े जीवन के पहलुओं को दर्शाती हैं। 2024 में,वह एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आट्र्स एंड साइंसेज की सदस्य बनीं और टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की ‘शेयर हर जर्नी’ पहल की ब्रांड एंबेसडर हैं, जो सिनेमा में लैंगिक समानता को बढ़ावा देती है। (Reema Das award winning films list)

"Nature Is My Canvas”: Filmmaker Rima Das On Crafting Stories From Northeast

उनकी प्रशंसित फिल्में - विलेज रॉकस्टार्स (2017),बुलबुल कैन सिंग (2018), तोराज़ हसबैंड (2022) और विलेज रॉकस्टार्स 2 (2024) - टोरंटो, बर्लिनाले और बुसान सहित 150 से अधिक प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में प्रदर्शित हो चुकी हैं और इन्हें विश्व स्तर पर कुल 75 से अधिक पुरस्कार मिल चुके हैं।

Bulbul Can Sing (2018) - IMDb

Village Rockstars 2 (2024) - IMDb

फिल्म ‘‘नाट ए हीरो’’ की लेखक,निर्माता,एडीटर,निर्देषक  रीमा दास,सह-निर्माता फ्रान बोर्गिया, जया दास, चिप्पी बाबू, अभिषेक शर्मा, कार्यकारी निर्माता और कैमरामैन  आदित्य वर्मा,सहयोगी निर्माता मुनीश भारद्वाज, मारियो स्टीफ़न, संगीतकार पल्लब तालुकदार तथा फिल्म के मुख्स कलाकार हैं-कलाकाररू भूमन भार्गव दास, सुकन्या बोरुआ, मृण्मय दास व अन्य.

FAQ

Q1. ‘नॉट ए हीरो’ फिल्म को कौन सा अवॉर्ड मिला?

A. इस फिल्म को बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में क्रिस्टल बियर स्पेशल मेंशन मिला।

Q2. यह फिल्म किस सेक्शन में दिखाई गई थी?

A. ‘नॉट ए हीरो’ को जेनरेशन Kplus प्रतियोगिता सेक्शन में चुना गया था।

Q3. फिल्म की कहानी किस पर आधारित है?

A. यह फिल्म एक बच्चे की कहानी है, जो गांव में रहते हुए जीवन, साहस और आत्म-खोज को समझता है।

Q4. फिल्म की डायरेक्टर कौन हैं?

A. इस फिल्म की लेखिका, निर्देशक और निर्माता रीमा दास हैं।

Q5. रीमा दास की कौन-कौन सी प्रसिद्ध फिल्में हैं?

A. उनकी चर्चित फिल्मों में ‘विलेज रॉकस्टार्स’, ‘बुलबुल कैन सिंग’ और ‘तोराज़ हसबैंड’ शामिल हैं।

Also Read:Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के इंटरव्यू पर विवाद, भारत के गलत नक्शे को लेकर मचा बवाल

Not A Hero film | Crystal Bear Special Mention | Generation Kplus section not present in content

Advertisment
Latest Stories