/mayapuri/media/media_files/2026/02/03/xz-2026-02-03-16-35-43.jpeg)
पिछले दिनों सूरत का माहौल उस वक्त और दिलचस्प हो गया जब सैफ अली खान और करीना कपूर अपने बेटे तैमूर के साथ इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग यानी आईएसपीएल का मैच देखने पहुंचे। मैच तो मैच था ही , लेकिन स्टेडियम में बैठे लोगों के लिए असली आकर्षण अचानक यह स्टार फैमिली बन गई। जैसे ही सैफ, करीना और तैमूर की एंट्री हुई, कैमरे घूम गए, मोबाइल फोन हवा में उठ गए और दर्शकों की नजरें मैदान से ज्यादा स्टैंड्स पर टिक गईं।
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/06/Kareena-Kapoor-Khan-on-Saif-Ali-Khans-stabbing-incident-380792.webp)
सैफ और करीना इस मुकाबले में सिर्फ दर्शक बनकर नहीं आए थे। दोनों अपनी टीम कोलकाता टाइगर्स को सपोर्ट करने पहुंचे थे, जिसमें उनकी हिस्सेदारी भी है। यही वजह रही कि दोनों पूरे मैच के दौरान पूरी तरह खेल में डूबे नजर आए। यह स्टार कपल कभी तालियां बजाते , कभी खड़े हो जाते तो कभी माथे पर हाथ रखकर हैरान हो जाते। तैमूर भी अपने अंदाज में मैच का मजा लेते दिखे। खान परिवार को इस तरह मजा लेते देख आसपास बैठे लोग खूब खुश नजर आए। (Saif Ali Khan Kareena Kapoor ISPL match)
पूरा परिवार बड़े जोश से अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे थे। वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिनमें करीना के चेहरे के भाव देखकर कई लोगों को उनकी पुरानी फिल्म 'जैब वी मे’ट' की बबली, प्यारी, मस्त सी ‘गीत’ की याद आ गई।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/03/images-48-2026-02-03-16-18-38.jpeg)
Also Read:Dhurandhar Box Office Collection Day: बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का जलवा बरकरार
सबसे मज़ेदार वह हिस्सा रहा जब मैच के दौरान करीना ने कई अलग-अलग भाव दिखाए। एक पल वह खुशी से तैमूर के साथ तालियाँ बजा रही, तो दूसरे ही पल उनका चेहरा कुछ हैरानी भरा दिखाई दिया और फिर करीना पति के कंधों पर भाव विभोर हो कर सर भी रखती दिखी । कई लोगों ने कहा कि यह सब ‘गीत’ के वही रंगीन, ज़िंदादिल और सीधी-सादी भाव की याद दिलाता है। एक फैन ने लिखा, “वो वही ‘गीत’ वाली एनर्जी है।” एक और यूज़र ने कहा, “तैमूर के भाव भी बड़े प्यारे हैं और करीना जैसे हमेशा जस की तस रहीं।” (Saif Kareena Timur stadium appearance)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/03/images-51-2026-02-03-16-18-49.jpeg)
मैच के दौरान एक खास पल ऐसा भी आया, जिसने इंटरनेट पर हंसगुल्ले और चर्चा दोनों बटोरी। खेल के एक अहम और तनाव भरे पल में सैफ और करीना दोनों के चेहरे पर एक साथ ऐसा एक्सप्रेशन आया कि लोग उस विडिओ को बार-बार देखने लगे। किसी ने कहा, यही असली क्रिकेट फैन होता है, तो किसी ने मजाक में लिखा कि टीम का हाल देखकर सैफ और करीना की हालत भी मैच जैसी हो गई। (ISPL Surat celebrity audience)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/03/img_20260203_020337-2026-02-03-16-19-14.jpg)
मैच स्थल के बाहर का नजारा तो और भी मजेदार था। जैसे ही सैफ बाहर आए, प्रशंसकों की भीड़ उन्हें घेरने लगी। कोई फोटो चाहता था, कोई हाथ मिलाना, तो कोई बस पास से देखने में ही खुश था। सैफ ने भी बिना आनाकानी किए सबका मान रखा। उन्होंने न सिर्फ ऑटोग्राफ दिए, बल्कि कुछ फैंस के लिए क्रिकेट गेंदों पर भी साइन किए। यह देखकर वहां मौजूद लोग काफी उत्साहित नजर आए और तालियों के साथ उनका स्वागत किया।
Also Read:अंजुम फाकिह ने ‘Dr. Aarambhi'’ में अवंतिका का किरदार सामाजिक नजरिए से नहीं निभाने का फैसला किया
भीड़ के बीच से गुजरते वक्त सैफ और करीना दोनों पूरी तरह कूल दिखे। न कोई अफरा-तफरी, न कोई झुंझलाहट। दोनों मुस्कुराते हुए, हाथ हिलाते हुए आगे बढ़ते रहे। एक वीडियो में सैफ प्रशंसकों को धन्यवाद कहते और उनके सपोर्ट की तारीफ करते भी दिखे। यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
उन्होंने बेटे के साथ चियरिंग करते हुए खुले दिल से फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। (Timur Ali Khan enjoying cricket match)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/03/images-44-2026-02-03-16-19-27.jpeg)
मैच के दौरान सूरत में एक छोटा सा हंगामा भी देखने को मिला। जैसे ही सैफ और करीना स्टेडियम से बाहर निकले, कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए और नारे लगाए। यह प्रदर्शन ज्यादा बड़ा नहीं था और सुरक्षा बलों ने तुरंत स्थिति को संभाल लिया। सैफ-करीना ने इसे भी हल्के अंदाज में लिया, मुस्कुराते हुए हाथ हिलाया और फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/03/img_20260203_021636-2026-02-03-16-19-40.jpg)
यह कोई पहली बार नहीं है जब करीना और सैफ किसी खेल आयोजन में अपने परिवार के साथ नजर आए हैं।
इस मैच को लेकर सोशल मीडिया पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। कई यूज़र्स ने लिखा कि वे इस पारिवारिक अंदाज़ को देखकर और भी करीना-सैफ के करीब महसूस करने लगे हैं।
वर्क फ्रंट पर भी करीना और सैफ दोनों व्यस्त हैं। करीना जल्द ही 'दायरा’ नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसे मेघना गुलज़ार ने बनाया है और जो अब पोस्ट-प्रोडक्शन में है। यह फिल्म इस वर्ष रिलीज़ होने की तैयारी में है। (Saif Kareena live cricket match moments)
Also Read:रोहित शेट्टी की ‘Golmaal 5 ’ में विलेन बनेगा ये एक्टर ? शूटिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट
वहीं सैफ अली खान भी अपनी अगली फिल्म 'हैवान’ में दिखेंगे, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, सायामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी प्रमुख भूमिका में हैं। इस फिल्म को देखना भी दर्शकों के लिए उत्सुकता का विषय है।
FAQ
Q1. सैफ और करीना किस मैच में नजर आए?
सैफ अली खान और करीना कपूर अपने बेटे तैमूर के साथ ISPL (Indian Street Premier League) का मैच देखने पहुंचे।
Q2. वे किस टीम का समर्थन कर रहे थे?
वे कोलकाता टाइगर्स का समर्थन करने आए थे, जिसमें उनकी हिस्सेदारी भी है।
Q3. तैमूर का इस मैच में क्या रोल था?
तैमूर अपने अंदाज में मैच का आनंद लेते नजर आए और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
Q4. मैच देखने के दौरान स्टार कपल की गतिविधियां क्या थीं?
वे पूरे मैच में उत्साहित नजर आए, तालियां बजाते, खड़े होते और मैच का आनंद लेते दिखे।
Q5. स्टेडियम में लोगों की प्रतिक्रिया कैसी रही?
जैसे ही स्टार फैमिली आई, दर्शकों ने कैमरा और मोबाइल उठाए, और उनका ध्यान मैदान से स्टैंड्स पर केंद्रित हो गया।
Timur ISPL match | Kolkata Tigers | Bollywood stars cricket | Bollywood Stars | Star Parivaar Awards 2025 not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/30/cover-2678-2026-01-30-17-15-19.png)