/mayapuri/media/media_files/2026/03/09/xc-2026-03-09-12-40-41.jpeg)
बीते शनिवार, 7 मार्च को मुंबई में फिल्म ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा (Komal Nahta) के बेटे मोहक नाहटा (Mohak Nahta) की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया. इस खास मौके पर बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. इवेंट में सलमान खान, आमिर खान, ऋतिक रोशन, विद्या बालन, अनन्या पांडे, विक्की कौशल समेत कई सितारों ने अपनी मौजूदगी से शाम को बेहद खास बना दिया. सभी सितारे अपने-अपने स्टाइलिश और एथनिक लुक में नजर आए और कैमरों के सामने जमकर पोज दिए. आइये जानते हैं सभी के लुक्सके बारे में....
सलमान खान (Salman Khan)
सलमान खान म फिल्म ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा के बेटे मोहक नाहटा के इस समारोह में जबरदस्त स्टाइल में पहुंचे. सुपरस्टार फॉर्मल लुक में नजर आए. इस खास मौके के लिए उन्होंने नेवी ब्लू थ्री-पीस सूट पहना हुआ था. सलमान खान का यह क्लासी अंदाज सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था और वह हमेशा की तरह बेहद हैंडसम लग रहे थे. (Mohak Nahta pre wedding celebration Mumbai)
आमिर खान – गौरी स्प्रैट
आमिर खान (Aamir Khan) अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ इस प्री-वेडिंग फंक्शन में नजर आए. आमिर खान ने ब्लैक सूट पहना था, जिसमें वह काफी एलिगेंट लग रहे थे. वहीं गौरी स्प्रैट साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखाई दीं और दोनों ने साथ में पोज देकर सबका ध्यान खींचा.
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)
कार्तिक आर्यन सूट-बूट में बेहद हैंडसम नजर आए. उनका क्लीन और स्मार्ट लुक फैंस को काफी पसंद आया.
विद्या बालन (Vidya Balan)
एक्ट्रेस विद्या बालन पर्पल कलर की अनारकली स्टाइल एथनिक ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं. उनके आउटफिट पर वर्क किया हुआ था जो उनके लुक को और भी खास बना रहा था. इस दौरान उनके साथ उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर (Siddharth Roy Kapur) भी नजर आए. इस इवेंट में विद्या बालन को गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover) के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया. (Bollywood celebrities at Mohak Nahta pre wedding event)
रितेश देशमुख – जेनेलिया डिसूजा
रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’Souza) के साथ इवेंट में पहुंचे. रितेश देशमुख जोधपुरी सूट में काफी डैशिंग लग रहे थे, वहीं जेनेलिया मल्टीकलर फ्लोरल गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं.
ऋतिक रोशन – राकेश रोशन
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपने पिता और फिल्ममेकर राकेश रोशन (Rakesh Roshan) के साथ इस समारोह में पहुंचे. ऋतिक रोशन ने व्हाइट जोधपुरी पहन रखा था और दोनों ने साथ में कैमरे के सामने पोज दिए.
सुनील शेट्टी (Suniel Shetty)
फिल्म एक्टर सुनील शेट्टी व्हाइट शर्ट में प्री-वेडिंग समारोह में पहुंचे और उनका सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक देखने को मिला.
हुमा कुरैशी (Huma Qureshi)
फिल्म एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इंडियन अवतार में नजर आईं. उन्होंने ऑरेंज कलर की स्टाइलिश एथनिक ड्रेस पहनी थी, जिसमें उनका लुक बेहद आकर्षक लग रहा था.
अनन्या पांडे (Ananya Panday)
अनन्या पांडे व्हाइट इंडो-वेस्टर्न गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं. वहीं शरारा स्टाइल लहंगे में भी उनका सादगी भरा लुक देखने को मिला, जिसने सबका ध्यान खींच लिया.
बॉबी देओल (Bobby Deol)
फिल्म एक्टर बॉबी देओल काले सूट-बूट में काफी डैशिंग दिखाई दिए. उन्होंने कैमरों के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए.
विक्की कौशल (Vicky Kaushal)
डैशिंग एक्टर विक्की कौशल ब्लू डिजाइनर सूट में बेहद हैंडसम नजर आए. उनका क्लासी लुक इवेंट में चर्चा का विषय बना रहा.
शनाया कपूर (Shanaya Kapoor)
शनाया कपूर डीप नेक और हैवी वर्क वाले लहंगे में किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं. उन्होंने येलो दुपट्टा और बालों में गजरा लगाकर अपने लुक को कंप्लीट किया.
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff)
फिल्म एक्टर टाइगर श्रॉफ थ्री-पीस सूट में इस सेलिब्रेशन में पहुंचे और उनका फिट और स्टाइलिश अंदाज देखने लायक था.
चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh)
जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आने वाली चित्रांगदा सिंह येलो कलर के अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत नजर आईं.
नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha)
फिल्म एक्ट्रेस नुसरत भरूचा गोल्डन कलर के लहंगे में नजर आईं. उनके ग्लैमरस लुक से नजरें हटाना मुश्किल हो रहा था.
अनिल कपूर (Anil Kapoor)
हाल ही में वेब सीरीज ‘सूबेदार’ से सबका दिल जीतने वाले अभिनेता अनिल कपूर पठानी कुर्ता पहनकर इस भव्य समारोह में पहुंचे और हमेशा की तरह बेहद एनर्जेटिक अंदाज में नजर आए.
जैकी श्रॉफ – जितेंद्र
जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और जितेंद्र (Jeetendra) भी इस समारोह में नजर आए. इस दौरान जैकी श्रॉफ ने जितेंद्र के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया, जिसने सभी का दिल जीत लिया. इस दौरान उनके साथ एकता कपूर भी मौजूद थी, उन्होंने इन्डियन आउटफिट कैरी किया.
करण जौहर – नेहा धूपिया
इस सेलिब्रेशन में फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) ब्लैक सीक्विन शेरवानी में बेहद स्टाइलिश नजर आए. उनके साथ फिल्म एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia)भी ब्लैक साड़ी में पहुंचीं और दोनों ने साथ में पोज दिए.
हिमेश रेशमिया – सोनिया कपूर
सिंगर हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ब्लैक शर्ट और ब्लू ब्लेजर में नजर आए, जबकि उनकी पत्नी सोनिया कपूर (Sonia Kapoor) मैटेलिक साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं.
मुग्धा गोडसे – राहुल देव
मुग्धा गोडसे (Mugdha Godse) रेड साड़ी में अपने पति राहुल देव (Rahul Dev) के साथ इस समारोह में पहुंचीं और दोनों का लुक काफी आकर्षक था.
प्रीति झंगियानी – परवीन डबास
90 के दशक की एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी (Preeti Jhangiani) येलो साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं. वह अपने पति परवीन डबास (Parvin Dabas) के साथ पार्टी में शामिल हुई थीं.
दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar)
दिव्या खोसला कुमार सफेद सिल्क साड़ी में नजर आईं, जिसके बॉर्डर पर गोल्डन वर्क किया गया था. उनका सादगी भरा लुक बेहद शानदार लग रहा था.
नीना गुप्ता (Neena Gupta)
प्रतिभाशाली फिल्म एक्ट्रेस नीना गुप्ता इस समारोह में साड़ी में बेहद एलिगेंट नजर आईं और उनका लुक भी खूब चर्चा में रहा.
रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly)
टीवी शो ‘अनुपमा’ फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली गोल्डन साड़ी में अपने पति के साथ इस समारोह में पहुंचीं.
पूनम ढिल्लों (Poonam Dhillon)
फिल्म एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों गोल्डन साड़ी और खुले बालों में इस समारोह में बेहद खूबसूरत नजर आईं.
अन्य सितारे भी हुए शामिल
इस ग्रैंड प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में बोमन ईरानी (Boman Irani), नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh), ईशान खट्टर (Ishaan Khatter), फराह खान (Farah Khan), साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala), अली फजल (Ali Fazal), पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure), श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) अपनी पत्नी दीप्ति तलपड़े (Deepti Talpade) के साथ, विजय वर्मा (Vijay Varma), रमेश सिप्पी (Ramesh Sippy) अपनी पत्नी किरण जुनेजा (Kiran Juneja), सचिन पिळगांवकर (Sachin Pilgaonkar), अनुप सोनी (Anup Soni), कुब्रा सैत (Kubbra Sait), उदित नारायण (Udit Narayan), दिलीप जोशी (Dilip Joshi), असित कुमार मोदी (Asit Kumarr Modi), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi), मंजरी फडनिस (Manjari Fadnis), सुभाष घई (Subhash Ghai), मधुर भंडारकर (Madhur Bhandarkar), मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee), दर्शन कुमार (Darshan Kumaar), कबीर बेदी (Kabir Bedi) अपनी पत्नी परवीन दुसांज (Parveen Dusanj) के साथ, डेविड धवन (David Dhawan) अपनी पत्नीके साथ, इनामुलहक (Inaamulhaq), मुकेश तिवारी (Mukesh Tiwari), मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra), आनन्द पंडित (Anand Pandit), अन्नू मलिक (Annu Malik) और जावेद अख्तर (Javed Akhtar) अपनी पत्नी शबाना आजमी (Shabana Azmi) के साथ, फरहान अख्तर (Farhan Akhtar), मुरली शर्मा (Murali Sharma), चंकी पांडे (Chunky Panday), भावना पांडे (Bhavana Pandey) और महीप कपूर (Maheep Kapoor) समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने भी इस प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शिरकत कर शाम को और भी खास बना दिया.
Komal nahta video | Komal Nahta Son Wedding | Bollywood Celebrity Party | Bollywood Stars Event Mumbai not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/03/06/cover-2683-2026-03-06-18-18-14.png)