/mayapuri/media/media_files/2026/01/20/movie-5-2026-01-20-16-49-53.jpg)
सोमवार की सुबह अक्सर लोगों के लिए भारी होती है। इसे ही 'मंडे ब्लूज़' कहते हैं। छुट्टी खत्म, दफ्तर की टेंशन, अलार्म की आवाज और मन में वही सवाल, “आज फिर मंडे आ गया है, अब क्या होगा?” इसे लेकिन श्रद्धा कपूर ने इस मंडे को ही संडे बना दिया और सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। (Shraddha Kapoor Monday Blues Instagram post)
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/03/shraddha-kapooe-985743.jpg)
दरअसल, श्रद्धा कपूर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह बेहद सिंपल और आरामदेह कपड़ों वाले
अंदाज में नजर आ रही हैं। न कोई मेकअप, न ग्लैम लुक, बस साफ सुथरा ग्लो करता चेहरा, चश्मा लगाए, कानों में इयरफोन और सोफे पर आराम करती हुई श्रद्धा। बिल्कुल ऐसी, जैसी हम सब संडे की आलसाई सुबह में होते हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “मेरा संडे आज है, क्या कर लोगे?” बस फिर क्या था, नेटिजन्स ने इसे हाथोंहाथ ले लिया।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/01/20/images-16-2026-01-20-16-53-47.jpeg)
श्रद्धा का यह मजेदार जवाब इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया । किसी ने इसपर मस्ती मज़ाक में कहा, “ क्या कर लेंगे? आखिर 'स्त्री' से क्या कर सकते हैं, हम क्या बिगाड़ लेंगे ?” तो किसी ने लिखा, “हम भी आज संडे मनाएंगे, लेकिन सच्चाई यही है कि आज मंडे है।” एक यूजर ने मजाक में लिखा, “आज मेरा फ्राइडे है।” इस पर श्रद्धा ने झट से जवाब दिया, “तुमने लाइफ क्रैक कर ली है, बधाई हो।” वहीं एक फैन ने लिखा, “उदयपुर आ जाओ।” श्रद्धा ने हंसते हुए जवाब दिया, “आ रही हूं, प्याज और टमाटर रेडी रखना, डियर।” (Shraddha Kapoor relaxed photos social media)
एक और दिलचस्प कमेंट आया, जिसमें किसी ने लिखा, “इतना एआई देख लिया है कि अब सब कुछ एआई लगता है।” श्रद्धा ने भी बड़ी स्मार्ट तरीके से जवाब दिया, “जब सब कुछ एआई होगा, तब कुछ भी एआई नहीं होगा।” उनके इस जवाब ने लोगों को खूब हंसाया और सोचने पर भी मजबूर कर दिया।
Also Read: टाटा मुंबई मैराथन (TMM) में सैयामि खेर ने मुंबई मैराथन के साथ पूरे किए 10 साल,
श्रद्धा कपूर अपने मजेदार कैप्शन और क्यूट जवाबों के लिए जानी जाती हैं। वे अक्सर अपने फैंस से सीधे बात करती हैं और उनके कमेंट्स का खुद जवाब देती हैं। यही वजह है कि लोग उन्हें ‘रियल’ और ‘डाउन टू अर्थ’ मानते हैं। उनका यह मंडे को संडे बनाने वाला अंदाज भी लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। (Bollywood celebrities Monday blues posts)
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2018/02/shraddha-1-106123.jpg?impolicy=Medium_Widthonly&w=412&h=290)
इस पोस्ट पर कुछ ही घंटों में लाखों लाइक और हजारों कमेंट आ गए। कोई लिख रहा है, “आप जो बोलोगे वही सही।” तो कोई कह रहा है, “आज से हर दिन संडे है।” किसी ने मजाक में लिखा, “ऑफिस में नींद आ रही है, काश आज सच में संडे होता।” कुल मिलाकर श्रद्धा ने हर उस इंसान की फीलिंग को छू लिया, जो मंडे ब्लूज़ से परेशान रहता है।
श्रद्धा कपूर के करियर की बात करें तो उन्होंने साल दो हजार दस में ‘तीन पत्ती’ फिल्म से शुरुआत की थी। लेकिन असली पहचान उन्हें ‘आशिकी टू’ से मिली। इसके बाद उन्होंने ‘हैदर’, ‘एक विलेन’, ‘एबीसीडी टू’, ‘बागी’, ‘छिछोरे’, ‘तू झूठी मैं मक्कार’, ‘साहो’ और ‘स्त्री’ जैसी फिल्मों में काम किया। ‘स्त्री’ फ्रेंचाइजी में उनका किरदार लोगों को खूब पसंद आया।
/mayapuri/media/post_attachments/c0af1d20-26f.png)
Also Read: "मैं कभी भी यूँ ही किसी चीज़ के साथ अपना नाम जोड़ने में विश्वास नहीं रखता" कहा Randeep Hooda ने
अब खबर है कि श्रद्धा कपूर ‘स्त्री थ्री’ में फिर नजर आएंगी। यह फिल्म अगस्त दो हजार सत्ताईस में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वे मशहूर मराठी लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक ‘ईथा’ में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में श्रद्धा एक दम अलग अवतार में दिखेंगी। (Shraddha Kapoor funny caption Instagram)
/mayapuri/media/post_attachments/vi/FALS92m9KsQ/hq720-222699.jpg?sqp=-oaymwEhCK4FEIIDSFryq4qpAxMIARUAAAAAGAElAADIQj0AgKJD&rs=AOn4CLBxu4Xd89u1j6II3xSvsad002n5Pw)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/01/20/avsa-2026-01-20-17-04-22.webp)
हाल ही में श्रद्धा की शादी को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हुई थीं। शरारती श्रद्धा ने एक पोस्ट में ऐसा कैप्शन लिखा था, जिससे लोग कयास लगाने लगे कि शायद वह जल्द शादी करने वाली हैं।
एक फैन ने सीधे पूछा, "शादी कब करोगी?" श्रद्धा ने मज़ाकिया अंदाज़ में जवाब दिया, "मैं करूंगी। यूँ (चुटकी में) विवाह करूंगी।"
हालांकि श्रद्धा ने इस पर कोई गंभीर या सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन उनके फैंस लगातार उनसे सवाल पूछ रहे हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/h-upload/2025/10/03/1930503-shraddha-kapoor-621539.webp)
खैर, श्रद्धा कपूर का यह मंडे को संडे बनाने वाला स्टाइल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर कोई मुस्कुराने का मौका दे दे, तो वही सबसे बड़ी बात होती है। श्रद्धा ने अपने एक छोटे से मजेदार कैप्शन से लाखों लोगों का दिन बना दिया। और शायद यही वजह है कि लोग उनसे इतना प्यार करते हैं।
FAQ
Q1. श्रद्धा कपूर का लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट किस बारे में है?
श्रद्धा कपूर ने मंडे ब्लूज़ को मज़ेदार अंदाज़ में दिखाते हुए अपने इंस्टाग्राम पर सिंपल और रिलैक्स्ड तस्वीरें शेयर की हैं।
Q2. तस्वीरों में श्रद्धा कपूर किस लुक में नज़र आ रही हैं?
वह नो-मेकअप, कंफर्टेबल कपड़ों, चश्मा और इयरफोन के साथ बेहद नेचुरल और आरामदेह अंदाज़ में दिख रही हैं।
Q3. श्रद्धा कपूर ने पोस्ट के साथ क्या कैप्शन लिखा?
उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरा संडे आज है, क्या कर लोगे?”
Q4. श्रद्धा कपूर का यह पोस्ट क्यों वायरल हो गया?
उनका रियल, सिंपल और रिलेटेबल अंदाज़ लोगों को पसंद आया, जिस वजह से यह पोस्ट तेजी से वायरल हुआ।
Q5. फैंस और नेटिज़न्स की क्या प्रतिक्रिया रही?
नेटिज़न्स ने पोस्ट को खूब लाइक, कमेंट और शेयर किया और इसे मंडे ब्लूज़ से जोड़कर एंजॉय किया।
Shraddha Kapoor Instagram | Shraddha Kapoor instagram followers | Sunday Vibes | Shraddha Kapoor No Makeup Look not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/19/870541226526063880-2026-01-19-15-29-41.jpg)