/mayapuri/media/media_files/2026/02/03/xzc-2026-02-03-13-23-20.jpeg)
हाल ही में मुंबई के एक पॉश इलाके में अभिनेता वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) ने अपना 31वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और शाही अंदाज़ में मनाया.इस हाई-प्रोफाइल बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड और म्यूज़िक इंडस्ट्री के कई नामचीन सितारे शामिल हुए. पार्टी में ग्लैमर, फैशन और मस्ती का जबरदस्त तड़का देखने को मिला.हालांकि, इस जश्न में वीर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया (Tara Sutaria) की गैरमौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा और ब्रेकअप की अफवाहों को फिर से हवा दे दी.
वीर पहाड़िया
बर्थडे बॉय वीर पहाड़िया पार्टी में कैजुअल लेकिन बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आए.उन्होंने सिंपल आउटफिट के साथ अपने लुक को स्मार्ट और एलिगेंट बनाए रखा.दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए वीर पूरी पार्टी के सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बने रहे.
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor)
फिल्म अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ब्लैक बॉडी-फिट आउटफिट में बेहद ग्लैमरस और एलिगेंट नजर आईं.उनका स्टाइलिश अवतार और कॉन्फिडेंट अंदाज़ पार्टी में सभी की नजरें खींच रहा था.मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर के साथ जाह्नवी ने अपने लुक को और भी खास बना दिया. (Veer Pahariya birthday party)
जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez)
हमेशा की तरह जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी खूबसूरत मुस्कान और ग्रेसफुल अंदाज़ से महफिल लूट ली.उनका पार्टी लुक बेहद फ्रेश और अट्रैक्टिव था, जिसने फैंस और पैपराजी दोनों का ध्यान खींचा.
बादशाह (Badshah)
मशहूर रैपर बादशाह ऑल-ब्लैक आउटफिट में अपने सिग्नेचर स्वैग के साथ नजर आए.उनका कूल और कॉन्फिडेंट स्टाइल पार्टी के माहौल को और भी एनर्जेटिक बना रहा था.बादशाह की मौजूदगी ने इवेंट में म्यूज़िक और मस्ती का तड़का लगा दिया.
अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda)
अगस्त्य नंदा पार्टी में कैजुअल कैप और सिंपल लेकिन क्लासी स्टाइल में नजर आए.उनका लुक यूथफुल और रिलैक्स्ड था, जो पार्टी के थीम के साथ पूरी तरह मेल खा रहा था. (Tara Sutaria rumored breakup)
रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty)
रिया चक्रवर्ती सॉफ्ट मेकअप और ग्रेसफुल लुक में दिखाई दीं.उनका एलिगेंट अंदाज़ और सादगी भरा स्टाइल पार्टी में अलग ही छाप छोड़ रहा था.
अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar)
पार्टी में अनुषा दांडेकर ट्रेंडी और बोल्ड लुक में नजर आईं.उनका फैशन सेंस और कॉन्फिडेंस उन्हें भीड़ में अलग पहचान दिला रहा था. (Mumbai high-profile party)
अनन्या बिड़ला (Ananya Birla)
अनन्या बिड़ला क्लासी और एलिगेंट लुक में पार्टी का हिस्सा बनीं.उनका सटल लेकिन रिच स्टाइल पार्टी के हाई-प्रोफाइल माहौल को और निखार रहा था.
नीसा देवगन (Nysa Devgan)
अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन भी इस खास मौके पर नजर आईं.उनका कूल और ट्रेंडी लुक सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना.
तारा सुतारिया की रही गैरमौजूदगी बनी
इस ग्लैमरस पार्टी में सबसे ज्यादा चर्चा तारा सुतारिया की गैरहाज़िरी को लेकर रही.हाल ही में आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वीर और तारा का ब्रेकअप हो चुका है.तारा न सिर्फ पार्टी में नजर नहीं आईं, बल्कि उन्होंने वीर के लिए कोई पब्लिक बर्थडे विश भी पोस्ट नहीं किया.ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या यह दोनों के रिश्ते में आई दरार की पुष्टि है. (Bollywood music industry stars)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/03/xzc-2026-02-03-13-22-19.webp)
Also Read:Vinay Mishra Birthday Party में Manara Chopra, Natasa के ग्लैमर लुक ने लूटी महफिल
वीर पहाड़िया के बारे में
1 फरवरी 1995 को जन्मे वीर ने अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं.वह बिजनेसमैन संजय पहाड़िया और सोबो फिल्म्स की ओनर स्मृति संजय शिंदे के बेटे हैं.वहीं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे सुशील कुमार शिंदे उनके नाना हैं.वीर ने 2025 में फिल्म ‘स्काई फोर्स’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की.इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम किया था.स्काई फोर्स से पहले वीर ने फिल्म ‘भेड़िया’ में वरुण धवन के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर और बॉडी डबल के तौर पर काम किया था.एक्टिंग के साथ-साथ उन्हें थिएटर और म्यूजिक का भी अनुभव है.उन्होंने एक यूट्यूब चैनल पर हिंदी पॉप गाने भी गाए हैं.साल 2018 में उन्होंने अपने भाई शिखर पहाड़िया के साथ इंडियाविन गेमिंग नाम की स्टार्टअप कंपनी शुरू की थी. (Celebrity party highlights)
/mayapuri/media/post_attachments/aajtak/images/story/202502/67bc142beae0c-veer-pahariya-243934515-16x9-225498.jpg)
Also Read: Dhurandhar 2 The Revenge: Ranveer Singh का जबरदस्त एक्शन अवतार आया सामने
actress janhvi kapoor photos | Veer Pahariya 31st birthday | Bollywood stars event not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/30/cover-2678-2026-01-30-17-15-19.png)