Advertisment

Zee Kutumb Awards 2026  में सितारों इन्डियन लुक में  बिखेरा जलवा, जाने किसने जीता कौन-सा अवार्ड?

ज़ी टीवी के चर्चित ‘ज़ी कुटुंब अवार्ड 2026’ का आयोजन हाल ही में मुंबई में भव्य अंदाज़ में किया गया, जहां टीवी इंडस्ट्री के कई लोकप्रिय सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

New Update
ज़ी कुटुंब पुरस्कार 2026 में सितारों इंडियन लुक में बिखरा जलवा, जाने किसने जीता कौन-सा पुरस्कार.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ज़ी टीवी (Zee TV) के चर्चित ज़ी कुटुंब अवार्ड 2026 (Zee Kutumb Awards 2026) का आयोजन मुंबई में बेहद शानदार अंदाज़ में किया गया. इस खास मौके पर तुम से तुम तक, सरू, जगद्धात्री, वसुधा, गंगा माई की बेटियां, लक्ष्मी निवास (Lakshmi Niwas) और जाने अनजाने हम मिले (Jaane Anjaane Hum Mile) जैसे लोकप्रिय शोज़ के सितारों ने रेड कार्पेट पर अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई. इस दौरान सभी कलाकार अपने-अपने स्टाइलिश और ट्रेडिशनल लुक में नजर आए. आइए जानते हैं किसने कैसा लुक कैरी किया और किसे कौन सा अवॉर्ड मिला.

Advertisment

वसुधा (Vasudha)

ज़ी टीवी के शो वसुधा (Vasudha) के अभिनेता अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) हैंडसम और क्लासी लुक में नजर आए. इस मौके पर उन्होंने ब्लू कलर का थ्री-पीस सूट कैरी किया था और हाथ जोड़कर पैपराजी का अभिवादन किया.


वहीं शो में वसुधा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री प्रिया ठाकुर (Priya Thakur) ब्लू लहंगे में बेहद प्यारी और ग्रेसफुल नजर आईं. उनका ट्रेडिशनल लुक काफी आकर्षक लगा.

Vasudha Recap (20th–26th Dec): Vasu Tries To Push Dev Away—But He Keeps  Choosing Her - ZEE5 Blog

तुम से तुम तक (Tumm Se Tumm Tak)

शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) सूट में बेहद हैंडसम और कॉन्फिडेंट नजर आए. उनका क्लासिक लुक रेड कार्पेट पर आकर्षण का केंद्र बना.
वहीं निहारिका चौकसे (Niharika Chouksey) इंडियन अवतार में बेहद खूबसूरत लगीं. उन्होंने बेबी पिंक कलर का अनारकली सूट पहना था, जिसमें उनका सादगी भरा अंदाज़ देखने लायक था.

Tumm Se Tumm Tak (TV Series 2025– ) - IMDb

डॉली चावला (Dolly Chawla)

डॉली चावला (Dolly Chawla) इस मौके पर स्टाइलिश पिंक ड्रेस में नजर आईं और उन्होंने मॉडर्न व एलिगेंट लुक का शानदार कॉम्बिनेशन पेश किया.

सीनियर अभिनेत्री वंदना पाठक (Vandana Pathak) पिंक साड़ी में बेहद एलिगेंट और रॉयल अंदाज़ में दिखाई दीं.

सोमा राठौड़ (Soma Rathod) भी पिंक सूट में नजर आईं. उन्होंने अपने को-स्टार नासिर खान (Nasir Khan) के साथ पोज दिए.

जाने अनजाने हम मिले (Jaane Anjaane Hum Mile)

शो की अभिनेत्री आयुषी खुराना (Ayushi Khurana), जो रीत का किरदार निभाती हैं, डिज़ाइनर सिक्वेंस वाले लहंगे में नजर आईं. उन्होंने अपने को-स्टार कंवर ढिल्लों (Kanwar Dhillon) के साथ पोज दिए. कंवर भी स्टाइलिश लुक में दिखाई दिए.

वहीं सहज राजपूत (Sahaj Rajput), जो उन्नति का किरदार निभाती हैं, इस समारोह में डिज़ाइनर लहंगे में नजर आईं.

Jaane Anjaane Hum Mile (TV Series 2024– ) - IMDb

गंगा माई की बेटियां (Ganga Mai Ki Betiyan)

इस शो की अभिनेत्री अमनदीप सिद्धू (Amandeep Sidhu) ट्रेडिशनल ऑरेंज सूट में नजर आईं. उन्होंने अपने  को-स्टार शीजान खान (Sheezan Khan) के साथ पोज दिए. 
वहीं शुभांगी लटकर (Shubhangi Latkar) शो के लुक में साड़ी पहनकर पहुंचीं और उनका अंदाज़ काफी प्रभावशाली लगा.

Ganga Mai Ki Betiyan TV Serial Online - Watch Latest Show Episodes on ZEE5

जगद्धात्री (Jagadhatri)

शो की अभिनेत्री सोनाक्षी बत्रा (Sonakshi Batra) रेड साड़ी में बेहद खूबसूरत और रॉयल नजर आईं.
फरमान हैदर (Farman Haider) शेरवानी में डैशिंग दिखाई दिए. उनके साथ येशा हरसोरा (Yesha Harsora) भी मौजूद रहीं, जिन्होंने साड़ी में पोज दिए.

Watch Jagadhatri TV Serial 11th November 2025 Full Episode 2 Online on ZEE5

सरू (Saru)

शो की अभिनेत्री मोहक मट्टकर (Mohak Matkar) ट्रेडिशनल लहंगे में बेहद प्यारी लगीं. उन्होंने अपने को-स्टार के साथ भी पोज दिए.


वहीं अभिनेता शगुन पांडे (Shagun Pandey) थ्री-पीस सूट में स्मार्ट और स्टाइलिश नजर आए.

Saru (TV Series 2025– ) - IMDb

लक्ष्मी निवास (Lakshmi Niwas)

राजेंद्र चावला (Rajendra Chawla) कुर्ता-पायजामा में बेहद सादगी और शालीनता के साथ दिखाई दिए.

Lakshmi Niwas - लक्ष्मी निवास - Sriniwas aur Lakshmi ka Sapno Ka Ghar  -Coming Soon - Promo - Zee TV

अनिता हस्सनंदनी

टीवी  की लोकप्रिय अभिनेत्री अनिता हस्सनंदनी (Anita Hassanandani) स्टाइलिश लुक में नजर आईं. वहीं अभिनेत्री आशी शर्मा (Ashi Sharma) ग्लैमरस अंदाज़ में नजर आईं.

भाई संग दिखी फलक नाज़

 फलक नाज़ (Falaq Naaz) अपने भाई शीजान खान (Sheezan Khan) के साथ इंडियन अवतार में दिखाई दीं. 

वहीं ‘शक्तिमान’ की गीता विश्वास के किरदार से मशहूर अभिनेत्री वैष्णवी मैकडोनाल्ड (Vaishnavi Macdonald) रेड साड़ी में अपने पति के साथ नजर आईं.

Zee Kutumb Awards 2026 – विजेताओं की सूची
पसंदीदा धारावाहिक: तुम से तुम तक (Tumm Se Tumm Tak)
पसंदीदा कुटुंब: तुम से तुम तक (Tumm Se Tumm Tak)
चहीती जोड़ी: अनु और आर्या – निहारिका चौकसे और शरद केलकर – तुम से तुम तक
सबसे चहेता  किरदार (महिला): अनु – निहारिका चौकसे – तुम से तुम तक
सबसे काबिल बेटा: देवांश – अभिषेक शर्मा – वसुधा
सबसे काबिल बेटा: सिद्धू – शीज़ान खान – गंगा माई की बेटियां
सर्वोत्तम सास: चंद्रिका – परिणीता बोरठाकुर – वसुधा
दमदार नया सदस्य (महिला): जगद्धात्री – सोनाक्षी बत्रा – जगद्धात्री
दमदार नया सदस्य (पुरुष): सिद्धू – शीज़ान खान – गंगा माई की बेटियां
सबसे प्यारे पिता: गोपाल – समीर पाटिल – तुम से तुम तक

a new look in Zee TV | Saru TV Show | Jagaddhatri not present in content

Advertisment
Latest Stories