Advertisment

माता की चौकी में भक्ति में लीन दिखीं Sudha Chandran, वायरल हुआ वीडियो

पॉपुलर एक्ट्रेस और क्लासिकल डांसर सुधा चंद्रन ने अपने घर पर माता की चौकी का आयोजन किया, और इस धार्मिक इवेंट से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

New Update
Sudha Chandran
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

पॉपुलर एक्ट्रेस और मशहूर क्लासिकल डांसर सुधा चंद्रन (Sudha Chandran) ने हाल ही में अपने घर पर माता की चौकी का आयोजन किया। इस धार्मिक आयोजन से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें सुधा पूरी तरह भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं। कभी वह भावुक होकर होश खोती दिखीं, तो कभी जोर-जोर से हंसती नजर आईं। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य उन्हें संभालते हुए दिखाई दिए।

Advertisment

Sudha Chandran | Motivational Speaker - Celebrity Speakers India -  Celebrity Speakers India

Sudha Chandran On Getting Emotional During Mata Ki Chowki: Har Koi Apne  Trance Mein Chala Jata Hai - EXCL | TV - Times Now

सेलेब्स हुए शामिल

शनिवार को आयोजित इस माता की चौकी में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से कई जाने-माने चेहरे मौजूद थे। सीनियर एक्टर किरण कुमार (Kiran Kumar) समेत कई टीवी कलाकार इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बने। माता की चौकी के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। (Sudha Chandran Mata Ki Chauki celebration)

Top Mata Ki Chowki Organisers in Delhi - Best Event Organisers For Mata Ki  Chowki near me - Justdial

Kiran Kumar - IMDb

भजन और क्लासिकल डांस से बांधा समां

चौकी के दौरान सुधा चंद्रन ने माइक पर माता के भजन गाए और साथ ही अपनी पहचान रहे क्लासिकल डांस की भी प्रस्तुति दी। एक्ट्रेस की इस भावपूर्ण प्रस्तुति ने वहां मौजूद सभी लोगों को भाव-विभोर कर दिया।

वीडियो में दिखा भावुक पल

सोशल मीडिया पेज से शेयर किए गए वीडियो में देखा गया कि सुधा चंद्रन कुछ देर खड़ी-खड़ी होश खोती नजर आईं। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने उन्हें कुर्सी पर बैठाया। इस दौरान उनके पति रवि दांग (Ravi Dang) उन पर फूल बरसाते दिखाई दिए, जिससे माहौल और भी भावनात्मक हो गया। (Classical dancer Sudha Chandran religious ceremony)

Sudha Chandran gets soaked into divine energy, gets overwhelmed by emotions  as she cries her heart out, bites someone, dances at 'Mata Ki Chowki' -  WATCH VIDEO | - The Times of India


एक अन्य वीडियो में सुधा चंद्रन जोर-जोर से हंसती नजर आईं। इस दौरान टीवी शो अनुपमा  की एक्ट्रेस जसवीर कौर (Jasveer Kaur) उन्हें थामे हुए दिखीं और उनका पूरा ध्यान रखती नजर आईं।

भरतनाट्यम डांसर से टीवी की मशहूर विलेन तक का सफर

सुधा चंद्रन एक प्रसिद्ध भरतनाट्यम डांसर और पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्हें टीवी शो ‘कहीं किसी रोज  में’ रमोला सिकंदर (Ramola Sikand) के दमदार किरदार से देशभर में पहचान मिली। इसके अलावा वह रिश्ते, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, शाका लाका बूम बूम, किस देश में है मेरा दिल, कस्तूरी, कलश, अदालत, नागिन, नागिन 3 और नागिन 6 जैसे कई हिट शोज में नजर आ चुकी हैं।

Also Read: Saina Nehwal ने "फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी" की यूथ विंग "एफटीएस युवा" द्वारा आयोजित "Ekal Run के 7वें एडिशन" का शानदार उद्घाटन

Kaahin Kissii Roz (TV Series 2001–2004) - IMDb

Kaahin Kissii Roz clocks 20 years; Sudha Chandran aka Ramola Sikand thanks  producer Ekta Kapoor, says 'A role that changed my destiny' - Times of India

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi - Wikipedia

Shaka Laka Boom Boom (TV Series 2000–2004) - Episode list - IMDb

Kis Desh Mein Hai Meraa Dil (टीवी सीरीज़ 2008–2010) - IMDb

Kasturi (1980 film) - Wikipedia

Adaalat (TV Series 2010–2016) - IMDb

Naagin (TV Series 2015– ) - IMDb

Naagin 3 is a fictional mythological show on colors tv

Playing hero's mother in 'Naagin 6' a new experience for Sudha Chandran -  Times of India

फिल्मी करियर और नेशनल अवॉर्ड

सुधा चंद्रन ने साल 1985 में तमिल फिल्म मयूरी (Mayuri) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड (National Award) से सम्मानित किया गया। 1986 में इसी फिल्म को हिंदी में नाचे मयूरी (Naache Mayuri) नाम से बनाया गया, जिससे उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। (Sudha Chandran viral social media videos)

Also Read:Medha Rana Border 2: मेधा विरासत, बलिदान और उन परिवारों पर विचार करती हैं जो सैनिकों को मज़बूती से खड़ा रखते हैं।

From the India Today archives (1985) | When Mayuri put her best foot  forward - India Today

Naache Mayuri (1986) - IMDb

फिल्मों और टीवी दोनों में मजबूत पहचान

सुधा चंद्रन हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयाली फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह कुर्बान (Qurbaan), शोला और शबनम (Shola Aur Shabnam), हम आपको दिल में रहते हैं (Hum Aapke Dil Mein Rehte Hain), मालामाल वीकली (Malamaal Weekly) और अनुभव (Anubhav) जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। (Sudha Chandran spiritual celebration at home)

Qurbaan Hua (TV Series 2020–2021) - IMDb

Shola Aur Shabnam (1992)

Hum Aapke Dil Mein Rehte Hain (1999) - IMDb

Malamaal Weekly (2006)

सालों से इंडस्ट्री में सक्रिय सुधा चंद्रन आज भी टीवी और फिल्मों में नजर आती हैं। अपनी कला, संघर्ष और आस्था के लिए पहचानी जाने वाली सुधा चंद्रन एक बार फिर माता की चौकी के जरिए सुर्खियों में आ गई हैं।

Hema Malini and Sudha Chandran | Bollywood Actress | bollywood actress affair | Devotional Event not present in content

Advertisment
Latest Stories