Advertisment

NBT UTSAV 2026 में Sunny Deol, Mrunal, Shilpa Shetty, Rakul Preet  और  Taapsee ने बिखेरा जलवा

एनबीटी उत्सव 2026 में 75वीं वर्षगांठ के मौके पर सिनेमा, संगीत और साहित्य जगत की कई बड़ी हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला, जहां सनी देओल, मृणाल ठाकुर, तापसी पन्नू, पंकज त्रिपाठी, सिद्धांत चतुर्वेदी, रकुल प्रीत सिंह, नवाजुद्दीन सिद्दीकी

New Update
एनबीटी उत्सव 2026 में सनी देओल, मृणाल, शिल्पा शेट्टी, रकुल प्रीत और तापसी ने जलावा बिखेरा.jpg
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

‘नवभारत टाइम्स’ ने अपनी 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर भव्य  ‘एनबीटी उत्सव 2026’  (NBT UTSAV 2026)  का आयोजन किया, जिसमें सिनेमा, संगीत और साहित्य जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं.  इस खास मौके पर सनी देओल, मृणाल ठाकुर, तापसी पन्नू, पंकज त्रिपाठी,  सिद्धांत चतुर्वेदी, रकुल प्रीत सिंह,  नवाजुद्दीन सिद्दीकी और फातिमा सना शेख  समेत कई सितारों ने शिरकत की.  कार्यक्रम की मेजबानी नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने की, जबकि संगीतकार अभीजीत पोहनकर (Abhijeet Pohankar) ने शानदार प्रस्तुति दी.   आइये जानते है इस इवेंट में कौन किस लुक में नजर आया...... 

Advertisment

व्हाइट साड़ी में खूबसूरत लगीं  मृणाल 

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur)  ने इस इवेंट में शिकरत की. उनके लुक की बात करे तो वो व्हाइट साड़ी पहने नजर आई. सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक में वो काफी खूबसूरत लग रही थीं.  इस दौरान एक्ट्रेस के एक मोमेंट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि उनका झुमका अचानक गिर जाता है. हालांकि मृणाल ने बिना घबराए मुस्कुराते हुए सिचुएशन हैंडल की और फिर से पोज दिए. आपको बता दें कि मृणाल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'दो दीवाने सहर’  में को लेकर चर्चा में हैं.

रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh)

रकुल प्रीत सिंह  ने  भी साड़ी में क्लासी और स्टाइलिश उपस्थिति दर्ज कराई.   वो नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में शूर्पणखा के रोल में नजर आएंगी. इसके अलावा ‘पति पत्नी और वो दो’ में आयुष्मान खुराना और वामिका गब्बी के साथ भी दिखेंगी जो मई 2026 में रिलीज होने वाली है. इस इवेंट में रकुल प्रीत सिंह और मृणाल ठाकुर साथ में पोज देती भी  नजर आई.  

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu)

हाल ही में फिल्म ‘अस्सी’ में नजर आई एक्ट्रेस तापसी पन्नू इस इवेंट में  ब्लैक फ्यूजन साड़ी में पहुंची में नजर आई हैं. साड़ी के साथ उन्होंने सिल्वर एम्बेलिश्ड स्लीवलेस ब्लाउज कैरी था. उनका लुक मॉडर्न और ट्रेडिशनल का परफेक्ट मिक्स लग रहा था. उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'अस्सी' को क्रिटिक्स ने सराहा है.  

आर्यन खान (Aryan Khan)

इस इवेंट में आर्यन खान को  उनकी वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड’  के लिए सम्मानित किया गया और वह सिंपल लुक में नजर आए. 

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)

शिल्पा शेट्टी इस इवेंट में व्हाइट आउटफिट में बेहद स्टनिंग नजर आईं.  उनका लुक क्लासी और रॉयल वाइब दे रहा था.  उन्होंने अपने आउटफिट को गोल्डन ज्वेलरी के साथ बेहद खूबसूरती से स्टाइल किया, जिसने उनके पूरे अंदाज में एक शाही टच जोड़ दिया.  मिनिमल मेकअप और कॉन्फिडेंट स्माइल के साथ शिल्पा ने रेड कार्पेट पर अपनी अलग ही छाप छोड़ी.  

पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi)

फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी पत्नी मृदुला त्रिपाठी  (Mridula Tripathi) के साथ इवेंट में पहुंचे थे. हमेशा की तरह उनका सादा अंदाज लोगों को काफी पसंद आया है. पंकज इस साल ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur: The Film) में नजर आएंगे. यह फिल्म 4 सितंबर को रिलीज होगी. 

सिद्धांत चतुर्वेदी  (Siddhant Chaturvedi )

हैंडसम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी भी इवेंट में काफी स्मार्ट लुक में नजर आए  है. उनकी फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ कुछ दिनों पहले को रिलीज हुई  है. वे जल्द ही  बायोपिक प्रोजेक्ट में भी नजर आने वाले हैं जिसमें वो वी. शांताराम का किरदार निभाएंगे.

चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh)

जल्द ही सलमान खान (Salman Khan)  के साथ फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ (Battle Of Galwan) फिल्म में नजर आने वाली एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह इस इवेंट में ब्लैक बॉडी-हगिंग गाउन में रेड कार्पेट पर छा गई थी. उनका कॉन्फिडेंस और स्टाइल दोनों कमाल का था. 

जावेद अख्तर  (Javed Akhtar)

गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर भी इस इवेंट का हिस्सा बने. वो इंडियन सिनेमा के दिग्गज गीतकार हैं और आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. नए प्रोजेक्ट्स को लेकर उनका नाम लगातार चर्चा में बना रहता है.

ईशान खट्टर  (Ishaan Khatter)

ईशान खट्टर कोट-पैंट के साथ अंदर टी-शर्ट पहने नजर आए है. उनका लुक काफी कूल और स्मार्ट लग रहा था. उनकी हाल की रिलीज ‘होमबाउंड’ इंटरनेशनल लेवल पर चर्चा में थी. 

फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh)

फातिमा सना शेख भी साड़ी में बेहद खूबसूरत लगी हैं. आपको बता दें उनका 2026 काफी बिजी रहने वाला है. हाल ही में वो विजय वर्मा के साथ ‘गुस्ताख इश्क’ (Gustaakh Ishq)  में नजर आई है. इसके अलावा ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) और दूसरी वेब सीरीज भी उनकी लिस्ट में शामिल हैं.

ऋषभ साहनी

 स्मार्ट लुक में दिखाई दिए, जबकि ऋषभ साहनी (Rishabh Sawhney) ने फॉर्मल अंदाज में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. 

अन्य सितारे 

शेफाली शाह (Shefali Shah) सादगी भरे लेकिन प्रभावशाली अंदाज में नजर आईं और उनका व्यक्तित्व आत्मविश्वास से भरपूर दिखा.  साथ ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) को भी सम्मान मिला, जहां उनका सादा लेकिन प्रभावशाली अंदाज देखने को मिला.  समारोह में प्रसून जोशी (Prasoon Joshi) गरिमामय उपस्थिति के साथ शामिल हुए, वहीं दिग्गज फिल्मकार रमेश सिप्पी (Ramesh Sippy) और अभिनेत्री किरण जुनेजा (Kiran Juneja) ने भी अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. 

NAVBHARAT TIMES UTSAV not present in content

Advertisment
Latest Stories