/mayapuri/media/media_files/2026/02/17/zx-2026-02-17-18-19-19.jpeg)
सनी देओल ने हाल ही में समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में अपने करियर के उतार-चढ़ाव और उन मुश्किल सालों के बारे में खुलकर बात की। यह इंटरव्यू इन दिनों काफी चर्चा में है। इसमें उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के माना कि एक दौर ऐसा भी था जब उनके पास काम नहीं था।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/17/vx-2026-02-17-18-16-49.jpg)
बॉलीवुड के 'ढाई किलो का हाथ' यानी सनी देओल आज बॉक्स ऑफिस के किंग बने हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'गदर 2' और अब 'बॉर्डर 2' की भारी सफलता से पहले सनी पाजी ने एक लंबा और बहुत ही खामोश दौर देखा था? हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे उनके करियर के बारे में पूछा गया तो वे थोड़े भावुक हो गए। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, "एक समय ऐसा था जब मुझे लगता था कि शायद इंडस्ट्री में मेरे लिए कुछ बचा ही नहीं है।"
सनी देओल ने 1983 में फिल्म 'बेताब' से एक धमाकेदार शुरुआत की थी। 90 के दशक में तो उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। परंतु साल 2000 के बाद जैसे सब कुछ बदल गया। इस पर बात करते हुए सनी ने कहा, "चीजें बदलती रहती हैं और इंडस्ट्री भी काफी बदलती रही है। मुझे लगता है कि 2000 के बाद जब कॉर्पोरेट वर्ल्ड आया, तो फिल्में बनाने के तरीके, विषय और डायरेक्टर्स की पसंद सब बदलने लगी। शायद उस दौर में मेरे लायक कोई ऐसा सब्जेक्ट या चीज नहीं थी।" यह बात सुनकर उनके फैंस भी हैरान हैं कि इतने सशक्त अभिनेता और बड़े सुपरस्टार को भी कभी ऐसा महसूस हुआ होगा?
/mayapuri/media/post_attachments/ibnkhabar/uploads/2025/07/sunny-2-2025-07-2d8be588853cb73e0ccb02ac70345df2-767048.jpg?impolicy=website&width=640&height=480)
सनी का मानना है कि चाहे आप किसी भी फील्ड में हों, मेहनत का कोई दूसरा विकल्प नहीं होता।
उन्होंने आगे कहा, "मैं इतने सालों से इस इंडस्ट्री में हूँ और हमने बहुत कुछ देखा है। उतार-चढ़ाव तो आते-जाते रहेंगे, लेकिन आपको हार्डवर्क करते रहना पड़ेगा और करते रहना चाहिए।" उनकी यह बातें, आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सीख है कि भले ही पर्दे पर उन्हें काम नहीं मिल रहा था, लेकिन उन्होंने कोशिश करना कभी नहीं छोड़ा।
सच बात तो यह है कि जब लंबे समय तक सफलता नहीं मिलती है , तो इंसान अपनी मेहनत पर भरोसा खोने लगता है। लेकिन सनी ने इसी बात पर जोर देते हुए कहा, "सालों के संघर्ष के बाद जब कोई फिल्म अच्छा करती है, तो आप किस्मत पर विश्वास करने लगते हैं। उससे पहले तो आप सिर्फ यही सोचते हैं कि मैं अपनी किस्मत खुद बनाऊँगा, मैं ये करूँगा, वो करूँगा।"
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/12/Border-2-teaser-War-returns-with-Sunny-Deol-Varun-Dhawan-Diljit-Dosanjh-Ahan-Shetty-cast-release-date-OUT-357701.webp)
Also Read:Rohit Shetty Firing Case: रोहित शेट्टी फायरिंग केस में आरोपी ने कोर्ट में पुलिस पर लगाए आरोप
आज जब 'बॉर्डर 2' जैसी फिल्में रिकॉर्ड तोड़ रही हैं, तो सनी को लगता है कि उनकी मेहनत और उनकी किस्मत का तालमेल अब जाकर बैठा है।
फिल्मों की बात करें तो 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने अब तक भारत में 320 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और दुनियाभर में यह 440 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म की सफलता के बीच सनी ने एक मजेदार खुलासा भी किया। उन्होंने बताया कि 'बॉर्डर 2' के रिलीज होते ही वे मुंबई की भीड़भाड़ से दूर मनाली की पहाड़ियों में चले गए थे। वहां उन्होंने बर्फबारी का मजा लिया और ढाबों पर खाना खाया। वे उन लोकेशंस पर भी गए जहां बरसों पहले 'बॉर्डर' और 'डकैत' की शूटिंग हुई थी।
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/new-galleries/2026/01/border-2-829776.jpg)
सोशल मीडिया पर भी सनी देओल के इस बयान को लेकर नेटिजन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं।
ट्विटर (अब X) पर एक यूजर ने लिखा, "सनी पाजी ने सच कहा है, 2000 के बाद बॉलीवुड में सिर्फ सॉफ्ट फिल्में बनने लगी थीं, मोस्टली रोमांटिक या कॉमेडी। मास एक्शन कहीं खो गया था।" वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा, "आज के एक्टर्स को सनी देओल से सीखना चाहिए कि फ्लॉप फिल्मों के दौर में भी अपनी डिग्निटी कैसे बनाए रखनी है।"
लोग इस बात की भी तारीफ कर रहे हैं कि 'बॉर्डर 2' में उन्होने कास्ट क्रेडिट में अपना नाम सीधे ना लिख कर 'धर्मेंद्र जी का बेटा' लिखकर क्रेडिट दिया है।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/17/j-2026-02-17-18-18-16.jpg)
आइए अब आपको सनी प्राजी के आने वाली फिल्मों की बात बताऊँ। सनी देओल का कैलेंडर साल 2026 के लिए पूरी तरह भरा हुआ है। उनकी अगली बड़ी फिल्म 'लाहौर 1947' है जिसे आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं। खबर है कि इसका नाम बदला जा सकता है, लेकिन यह फिल्म 15 अगस्त के आसपास रिलीज होगी। इसके अलावा वे नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में सनी पाजी भगवान हनुमान का रोल निभा रहे हैं। यह फ़िल्म दिवाली 2026 पर आएगी। रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ सनी का यह नया अवतार देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं।
फिल्म 'जाट' और 'गबरू' की आगे की कड़ी भी पाइपलाइन में हैं। तो हां, सनी देओल ने साबित कर दिया है कि अगर आप टिके रहें, तो वक्त जरूर बदलता है। आज वे फिर से उसी मुकाम पर हैं जहाँ वे 90 के दशक में हुआ करते थे। उनकी सच्ची बातें और सादगी, आज के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं।
Also Read: Manoj Bajpayee: अपकमिंग फिल्म में महात्मा गांधी की भूमिका में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी?
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/cover-2680-2026-02-13-18-28-19.png)