/mayapuri/media/media_files/2026/03/03/sca-2026-03-03-12-23-23.jpeg)
टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash), जिन्होंने ‘स्वरागिनी’, ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ और ‘नागिन 6’ जैसे हिट शोज़ से अपनी खास पहचान बनाई और ‘बिग बॉस 15’ के बादलगातार चर्चा में रहीं, इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ में नजर आ रही हैं. इसी बीच उनकी हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘साइको सैयां’ (Psycho Saiyaan) की सफलता का जश्न मुंबई में धूमधाम से मनाया गया. इस खास मौके पर टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई चर्चित सितारों ने शिरकत की. ग्लैमर, स्टाइल और स्टार पावर से सजी यह शाम वाकई यादगार बन गई.
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BYjg1ZjM0MmEtNjUwNi00NWM1LTk2YjItZjBkOWUzN2UwOGRlXkEyXkFqcGc@._V1_-298945.jpg)
तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash)
अपनी सीरीज ‘साइको सैयां’ की सक्सेस पार्टी में तेजस्वी स्टाइलिश और हॉट लुक में नजर आईं. उन्होंने बालों में बन बनाया हुआ था, जो उनके पूरे लुक को क्लासी टच दे रहा था. उनकी एंट्री ने ही पूरी लाइमलाइट लूट ली.
करण कुंद्रा (Karan Kundrra)
तेजस्वी के बॉयफ्रेंड और एक्टर करण कुंद्रा ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दिए. उन्होंने तेजस्वी के साथ जमकर पोज दिए. दोनों की केमिस्ट्री ने एक बार फिर ‘तेजरन’ को फैंस के बीच चर्चा का विषय बना दिया.
युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary)
प्रिंस नरुला की पत्नी और एक्ट्रेस युविका चौधरी भी स्टाइलिश अंदाज में पार्टी में पहुंचीं. उन्होंने बालों को बांधकर अपना लुक कम्प्लीट किया, जो काफी एलिगेंट लग रहा था.
अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani)
एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ऑफ-शोल्डर ब्लैक टॉप और डेनिम में नजर आईं. उन्होंने पोनीटेल बनाकर अपने लुक को सिंपल लेकिन ग्लैमरस रखा.
जन्नत जुबैर (Jannat Zubair)
टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर शॉर्ट स्टाइलिश ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं. उनका ग्लैमरस अंदाज पार्टी में अलग ही चमक बिखेर रहा था.
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain)
अंकिता लोखंडे तेजस्वी को सपोर्ट करने पहुंचीं. उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट और पैंट पहनी थी, जिसमें वह बेहद कॉन्फिडेंट दिखीं. वहीं उनके पति विक्की जैन फंकी लुक में नजर आए और दोनों ने साथ में पोज दिए.
कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह
कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) और कश्मीरा शाह (Kashmera Shah)ब्लैक लुक में पार्टी का हिस्सा बने. यह कपल हमेशा की तरह स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट दिखाई दिया.
मुनव्वर फारूकी और एल्विश यादव
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और रियलिटी शो विनर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और एल्विश यादव (Elvish Yadav) भी इस जश्न में शामिल हुए. दोनों कैजुअल लुक में नजर आए और तेजस्वी-करण के साथ पोज दिए.
अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) और नेहा स्वामी (Neha Swami)
अर्जुन बिजलानी अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ ऑल ब्लैक लुक में इस इवेंट में शामिल हुए. दोनों ने साथ में कैमरे के सामने पोज दिए.
उर्फी जावेद (Urfi Javed)
हमेशा अपने अनोखे फैशन के लिए चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद इस इवेंट में भी हटकर अंदाज में नजर आईं. उनका लुक एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना. उन्होंने तेजस्वी और युविका के साथ पोज भी दिए.
अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma)
‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ में नजर आ रहे अभिषेक शर्मा ऑल ब्लैक लुक में दिखे. उनका स्टाइल सिंपल लेकिन स्मार्ट नजर आया.
पीयूष भगत (Piyush Bhagat) और शाज़िया समझी (Shazia Samji)
कोरियोग्राफर पीयूष भगत अपनी गर्लफ्रेंड और डांस पार्टनर शाज़िया समझी के साथ इस सफलता के जश्न में पहुंचे. दोनों का स्टाइलिश अंदाज देखते ही बन रहा था.
किश्वर मर्चेंट (Kishwer Merchant) और सुय्यश राय (Suyyash Rai)
टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट अपने पति सुय्यश राय के साथ पार्टी में नजर आईं. दोनों ने साथ में एंट्री कर इस शाम की रौनक बढ़ा दी.
समर्थ जुरेल (Samarth Jurel)
टीवी एक्टर समर्थ जुरेल भी पार्टी में मौजूद रहे. उन्होंने भी स्टारकास्ट के साथ तस्वीरें खिंचवाईं.
ईशा सिंह (Eisha Singh)
ईशा सिंह ग्रीन टॉप और डेनिम में नजर आईं. उनका फ्रेश और सिंपल लुक काफी आकर्षक लग रहा था.
‘साइको सैयां’ के बारे में
‘साइको सैयां’ एक हिंदी रोमांटिक-थ्रिलर वेब सीरीज़ है, जो अमेज़न एमएक्स प्लेयर (Amazon MX Player) पर उपलब्ध है. इसकी कहानी कार्तिक पांडे (अनुद सिंह ढाका) नाम के एक युवा छात्र के इर्द-गिर्द घूमती है, जो किस्मत और सच्चे प्यार में गहरा विश्वास रखता है. वह चारू लता (तेजस्वी प्रकाश) को देखते ही उसे अपना हमसफर मान बैठता है और उससे बेहद प्यार करने लगता है. लेकिन धीरे-धीरे उसका यह प्यार एक जुनून में बदल जाता है. कहानी में तब बड़ा मोड़ आता है जब हंट्री चौहान (रवि किशन) — एक खतरनाक और ताकतवर गैंगस्टर-राजनेता — अपनी हिंसक साजिशों के साथ कहानी में एंट्री करता है. इसके बाद प्यार, जुनून और सत्ता की खतरनाक लड़ाई शुरू होती है, जो पूरी कहानी को रोमांचक बना देती है.
Laughter Chefs Season 3 | Tv Actress | Web series success party | Mumbai Event not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/27/cover-2682-2026-02-27-17-40-37.png)