/mayapuri/media/media_files/2026/02/28/zxc-2026-02-28-10-55-13.jpeg)
भोजपुरी और टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) रियलिटी शो ‘द 50’ (The 50) से एविक्ट हो गई हैं. महल से बाहर आने के बाद मोनालिसा ने मीडिया से खुलकर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने शो में अपने अनुभव, पति विक्रांत राजपूत (Vikrant Rajpoot) के साथ अपनी बॉन्डिंग, घर के अंदर बने रिश्तों और गेम स्ट्रैटेजी पर विस्तार से बात की. साथ ही उन्होंने दिग्विजय राठी (Digvijay Rathi) और रजत दलाल (Rajat Dalal) से जुड़े विवादों पर भी अपनी राय रखी. आइए जानते हैं, एविक्शन के बाद मोनालिसा ने क्या-क्या खुलासे किए और शो की जर्नी को लेकर क्या कहा.
/mayapuri/media/post_attachments/b0d1f9cc-be2.png)
अब आप ‘द 50’ से बाहर हो गयी गई, शो में आपका अनुभव कैसा रहा?
मेरा सफर बहुत छोटा रहा. जब विक्रांत और मैं शो के लिए चुने गए, तो हमें दूसरे कपल्स के बारे में भी पता चला और हमने सोचा कि हम शो में नए दोस्त बनाएंगे. हालांकि हम समझते हैं कि सभी 50 लोगों के साथ हमारी सोच नहीं मिलेगी, फिर भी मैंने सोचा कि कम से कम कुछ लोगों से दोस्ती कर लूंगी. लेकिन वहां जाने के बाद मुझे लगा कि लोग अपनी दोस्ती और झगड़े बाहर से घर में लेकर आए हैं. इसलिए मैं वहां घुल-मिल नहीं पाई. (Monalisa The 50)
/mayapuri/media/post_attachments/h-upload/2024/08/24/492827-mbpsojv8-941084.webp)
आपने कहा था कि जो आपके साथ अच्छा करेगा, आप भी उसके साथ अच्छा करेंगी. शो में क्या आपकी यह रणनीति काम आई?
शो में पहले से सोची हुई रणनीति हमेशा काम नहीं करती. वहां हालात के हिसाब से रिएक्ट करना पड़ता है. जब हम घर में गए तो देखा कि पहले से दो टीमें बन चुकी थीं. ऐसे में सर्वाइव करना ही सबसे बड़ा चैलेंज था. हमने परिस्थितियों के अनुसार खेला. मुझे लगता है कि मेरी तरफ से जो भी किया, ठीक किया. और विक्रांत (Vikrant) ने भी शानदार खेल दिखाया.
हमने देखा है कि विक्रांत की जर्नी में आपका योगदान ज्यादा था? की आप इस बात से सहमत है?
नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है. अगर कोई ऐसा सोचता है तो उसने शो ठीक से नहीं देखा. हम दोनों ने गेम प्लान के अनुसार खेला. कोई मास्टरमाइंड वाली बात नहीं थी. जैसा प्लान बनता, हम वैसा खेलते थे.
दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) के साथ आपका मतभेद क्यों हुआ?
दिग्विजय शुरुआत से ही विक्रांत को नॉमिनेट कर रहे थे. मुझे लगा कि उनका अपना कोई स्टैंड नहीं है. जब रजत के साथ विवाद हुआ, तब भी उन्होंने खुलकर कुछ नहीं कहा. मुझे समझ नहीं आया कि उनका गेम प्लान क्या था. मुझे बस लगा कि वह मजबूत खिलाड़ी को टारगेट कर रहे हैं./bollyy/media/post_attachments/2d01d4b6-3b0.jpg)
आपको क्या लगता है रजत दलाल (Rajat Dalal) का हाथ उठाना सही था?
बिलकुल नहीं, किसी पर हाथ उठाना किसी भी हाल में सही नहीं ठहराया जा सकता. यह पूरी तरह गलत है. हां, रियलिटी शो एडिटेड होते हैं और कई बार पूरी सच्चाई दर्शकों तक नहीं पहुंच पाती, लेकिन फिर भी किसी के साथ बदसलूकी या हिंसा करना जायज़ नहीं है. मैं हर तरह के दुर्व्यवहार के सख्त खिलाफ हूं.
/mayapuri/media/post_attachments/profiles/images/profile/7240-276-18177-245310.jpg)
घर में रजत और चाहत पांडेय (Chahat Pandey) के रिश्ते को लेकर जो बातें हुईं, उस पर आपकी क्या राय है?
मैंने साफ कहा था कि वह एक एक्ट्रेस हैं, उनका परिवार बाहर देख रहा है. इस तरह की बातें करना गलत है. किसी लड़की को नीचा दिखाना ठीक नहीं. मैं इसके खिलाफ हूं.
एल्विश यादव (Elvish Yadav) का नाम शो में लेने को लेकर भी चर्चा हुई. क्या यह टीआरपी के लिए था?
हमें टीआरपी की जानकारी नहीं होती. हम सिर्फ अपना गेम खेलने जाते हैं. अगर किसी का नाम गुस्से में लिया गया हो, तो वह गलत है. लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे उनके सम्मान पर कोई फर्क पड़ेगा. उन्होंने सालों में अपनी पहचान और फैनबेस बनाया है.
/mayapuri/media/post_attachments/h-upload/2024/03/23/1823012-elvishyadav-536848.webp)
Also Read: SPIRIT ने विवेक ओबेरॉय का कमांडिंग FIRST LOOK पेश किया
घर में एक्टर्स और इन्फ्लुएंसर्स के अलग-अलग गठजोड़ देखने को मिले. क्या आपको यह किसी तरह का भेदभाव लगा?
मुझे इस तरह का भेदभाव समझ नहीं आता. मेरे लिए हम सभी कलाकार हैं—चाहे कोई रील्स बनाता हो या अभिनय करता हो. हर किसी की अपनी पहचान और मेहनत होती है. गेम में सभी को बराबरी का मौका मिलना चाहिए और प्रतिभा के आधार पर आंका जाना चाहिए, न कि इस आधार पर कि वह किस क्षेत्र से आता है.
क्या आपको लगा कि ‘भोजपुरी’ टैग की वजह से शो में आपके साथ अलग व्यवहार किया गया?
मैं भोजपुरी इंडस्ट्री से हूं. मैंने वहां 200 फिल्में की हैं और मैं रीजनल जोन से आती हूं. लेकिन पिछले सात सालों से मैं टीवी इंडस्ट्री में भी काम कर रही हूं. लेकिन मुझे समझ नहीं आया कि मुझे क्यों साइडलाइन किया जा रहा था. मैंने भेदभाव महसूस किया और बस यही सोचती रही ऐसा क्यों हो रहा है. शुरुआती दिनों में जब टीमें बनती थीं, तो दस लोग टीवी और रियलिटी शो के कलाकार होते थे और बाकी दस इन्फ्लुएंसर होते थे. हमें खेलने का कोई मौका ही नहीं मिलता था. हम खेल में कैसे अपनी जगह बना सकते थे? उनके अलायंस पहले से ही मजबूत थे. इसलिए हमें शो में अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा. आखिरकार, विक्रांत को मौका मिला, वो भी रजत दलाल और अदनान शेख (Adnaan Shaikh) के काफी विरोध के बाद. जब उसने खुद को साबित कर दिया, तब जाकर उसे थोड़ी अहमियत दी जाने लगी.
Also Read:कलर येलो के 15 साल पूरे, Aanand L Rai ने साझा किया प्रेरक संदेश: “आज मंजिल न हो, कल करीब जरूर होंगे”
अगर आपको किसी एक टीम में शामिल होना पड़ता, तो किसे चुनतीं?
\
The 50's Monalisa EVICTION interview | Monalisa interview | Vikrant Rajpoot Monalisa | The 50 reality show | Bhojpuri tv actress Monalisa not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/27/cover-2682-2026-02-27-17-40-37.png)