/mayapuri/media/media_files/2026/02/05/xc-2026-02-05-16-12-44.jpeg)
मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘दो दीवानेसहर में’ (Do Deewane Seher Mein) का ट्रेलर मेकर्स ने बुधवार को रिलीज़ कर दिया है. इस इवेंट में फिल्म के निर्देशक रवि उद्यावर (Ravi Udyawar) भी मौजूद रहें. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जहां फिल्म की कहानी और केमिस्ट्री को लेकर चर्चा हुई, वहीं स्टेज पर सिद्धांत और मृणाल के तालमेल ने माहौल को और भी खास बना दिया.
ट्रेलर लॉन्च में दिखा ग्लैमरस अंदाज़
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मृणाल ठाकुर फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस और खुले बालों में बेहद खूबसूरत नजर आईं. वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी पैंट और शर्ट में स्मार्ट और हैंडसम दिखाई दिए. दोनों की ऑन-स्टेज मौजूदगी ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया.
मृणाल ठाकुर ने क्या कहा?
ट्रेलर लॉन्च के दौरान मृणाल ठाकुर काफी खुश और सहज नजर आईं. उन्होंने फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ को अपने करियर की खास फिल्मों में से एक बताया. मृणाल ने कहा कि रौशनी का किरदार उनके दिल के बहुत करीब है, क्योंकि यह एक आम लड़की की कहानी है, जो अपनी भावनाओं, डर और रिश्तों को समझने की कोशिश करती है. उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म में उन्हें बहुत अलग तरह का रोमांस निभाने का मौका मिला है—जहां प्यार शब्दों से ज़्यादा खामोशी और छोटे पलों में दिखता है. मृणाल के मुताबिक, यही बात इस कहानी को खास बनाती है.
/bollyy/media/post_attachments/bf583412-7fe.jpg)
सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ काम करने के अनुभव पर बात करते हुए मृणाल ने कहा कि उनकी केमिस्ट्री बहुत नैचुरल रही. दोनों ने एक-दूसरे को पूरा स्पेस दिया, जिससे स्क्रीन पर रिश्ता और भी सच्चा लगा. वहीं उन्होंने निर्देशक रवि उद्यावर की तारीफ करते हुए मृणाल ने कहा कि वह कलाकारों से बहुत संवेदनशील तरीके से काम लेते हैं और किरदारों को समझने का पूरा वक्त देते हैं. उनके अनुसार, रवि उद्यावर के साथ काम करना एक सीखने वाला अनुभव रहा.
सिद्धांत ने साझा किया अपना पर्सनल सफर
ट्रेलर लॉन्च के दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने जीवन से जुड़ी कई निजी बातें भी साझा कीं. उन्होंने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पले-बढ़े हैं और उनके घर में आज भी भोजपुरी बोली जाती है. उन्होंने कहा कि उनकी मां आज भी भगवान शिव को “संकर भगवान” कहती हैं. सिद्धांत ने बताया कि जब उन्होंने ‘दो दीवाने सहर में’ की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो उन्हें अपनी पुरानी यादें ताजा हो गईं और किरदार उनसे बेहद जुड़ा हुआ महसूस हुआ. उन्होंने कहा, “यह फिल्म मेरे लिए बहुत पर्सनल है. मुंबई आने के बाद 5-6 साल तक मेरी हिंदी ठीक नहीं थी. मैं ज़्यादातर लोगों से भोजपुरी में ही बात करता था.”
/bollyy/media/post_attachments/d54c2898-637.jpg)
वहीं उन्होंने भाषा की रुकावट और उससे जुड़े आत्मविश्वास के संघर्ष पर भी खुलकर बात की. सिद्धांत ने कहा कि बड़े शहर में आने के बाद सही भाषा न आने की वजह से इंसान खुद को कम आंकने लगता है. उन्होंने ‘स’ और ‘श’ के उच्चारण, इंग्लिश सीखने में दिक्कत और क्षेत्रीय भाषा की वजह से होने वाली झिझक का भी ज़िक्र किया. उनका कहना था कि यह समस्या सिर्फ यूपी या बिहार से आने वालों तक सीमित नहीं है, बल्कि राजस्थान, गुजरात, नॉर्थ-ईस्ट और नेपाल जैसे क्षेत्रों से आने वाले लोग भी ऐसी ही चुनौतियों का सामना करते हैं. धीरे-धीरे ये छोटी-छोटी बातें इंसान के आत्मविश्वास को प्रभावित करने लगती हैं.
Also Read:Mallika Prasad ने बताया कि ‘Amma’ की पहली महिला विलेन की पहचान रिलीज़ तक गोपनीय रखी गई
आप किसी और की दुल्हन हैं- सिद्धांत
इस इवेंट के दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर का अंदाज़ बेहद playful और दोस्ताना नजर आया. स्टेज पर बातचीत के दौरान सिद्धांत ने हँसते हुए मृणाल से कहा,“आप किसी और की दुल्हन हैं,” जिसके बाद वहां मौजूद दर्शक ठहाके लगाने लगे. यह पल सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया. कई लोगों ने इस कमेंट को मृणाल ठाकुर को लेकर हाल ही में सामने आईं एक्टर धनुष (Dhanush) के साथ उनकी लिंक-अप अफवाहों से जोड़कर देखा. हालांकि मृणाल ने इस बात को पूरी तरह मज़ाक में लेते हुए ज़ोरदार हंसी के साथ जवाब दिया.
/bollyy/media/post_attachments/a129748a-8c1.jpg)
निर्देशक रवि उद्यावर ने कहा
फिल्म के निर्देशक रवि उद्यावर (Ravi Udyawar) ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म की सोच और कलाकारों के चयन को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी इसकी सादगी और सच्चाई है. उन्होंने बताया, “इस फिल्म की आत्मा अपूर्णता है. हम अक्सर प्यार में अपनी कमज़ोरियां छुपाने की कोशिश करते हैं, लेकिन असली प्यार तब होता है जब हम खुद को जैसे हैं, वैसे ही स्वीकार कर लेते हैं. यही इस कहानी का आधार है.”
कास्टिंग को लेकर उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्होंने कहानी समझी, उन्हें साफ हो गया था कि शशांक और रौशनी के किरदारों के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर से बेहतर कोई नहीं हो सकता. उनके मुताबिक, “दोनों कलाकार सिर्फ अभिनय नहीं करते, बल्कि अपने किरदारों को पूरी ईमानदारी से जीते हैं.”
वहीं फिल्म के टाइटल पर बात करते हुए रवि उद्यावर ने समझाया कि ‘शहर’ सिर्फ एक जगह नहीं है, बल्कि खुद को पहचानने की एक यात्रा है. उन्होंने कहा कि मुंबई जैसे बड़ेसहर में लोग अपनी ज़िंदगी में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि प्यार के लिए वक्त निकालना मुश्किल हो जाता है. उनके अनुसार, ‘सहर’ उस पल को दर्शाता है, जब इंसान को एहसास होता है कि वह जैसा है, वैसा ही काफी है.
/bollyy/media/post_attachments/7187ac92-830.jpg)
इसके साथ ही निर्देशक ने फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) का आभार जताया. उन्होंने कहा कि आज के दौर में ऐसे निर्माता बहुत कम होते हैं, जो निर्देशक पर पूरा भरोसा करते हैं और उसे अपनी कहानी अपने तरीके से कहने की पूरी आज़ादी देते हैं.
रैपिड फायर सेशन
ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान मृणाल और सिद्धांत के साथ एक मज़ेदार रैपिड फायर राउंड भी खेला गया, जिसमें दोनों ने बेबाक और दिलचस्प जवाब दिए.
सिद्धांत चतुर्वेदी का रैपिड फायर
चॉकलेटी बॉय या देसी बॉय?
ये तो दर्शक तय करेंगे, मैं तो बस अपना काम करता हूं.
वैलेंटाइन डे आपके लिए क्या है?
इस साल वैलेंटाइन डे फिल्म के प्रमोशन में बीतेगा, और फिर परिवार के साथ समय बिताऊंगा.
Also Read:Mirzapur: The Movie: ‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज डेट का हुआ एलान
अपनी एक्स के लिए कोई मैसेज?
अगर दिल नहीं टूटता तो इमोशन नहीं आते, और अगर इमोशन नहीं आते तो आर्ट नहीं बनता. इसलिए दिल तोड़ने के लिए भी शुक्रिया.
शशांक जैसा किरदार क्यों खास है?
क्योंकि वो मेरी तरह ही अपूर्ण है, और उसी में उसकी खूबसूरती है.
/bollyy/media/post_attachments/a614deb9-ca4.jpg)
मृणाल ठाकुर का रैपिड फायर
आपको रोमांटिक फिल्में क्यों पसंद हैं?
क्योंकि मैं प्यार में विश्वास करती हूं और उसे जीती हूं.
रौशनी से आपकी समानता?
उसकी असुरक्षाएं, उसकी सादगी और खुद को स्वीकार करने की जर्नी.
/bollyy/media/post_attachments/outlookindia/2026-02-04/tu4gktmf/do-deewane-seher-mein-trailer-995010.jpg?w=1200&h=675&auto=format%2Ccompress&fit=max&enlarge=true)
‘दो दीवाने सहर में’ आपके लिए क्या है?
यह फिल्म मुझे खुद से प्यार करना सिखाती है.
प्यार आपके लिए हैं?
खूबसूरत, सब कुछ
प्यार में गिरना या प्यार में उठना?
फिल्म यही सिखाती है—प्यार में गिरो मत, प्यार में उठो.
Also Read:Sunil Shetty: फिल्मों में अकबर-बाबर पर ही फोकस क्यों? सुनील शेट्टी बोले— :हमारा इतिहास..."
‘दो दीवाने सहर में’ के बारे में
रवि उद्यावर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ को संजय लीला भंसाली ने प्रोड्यूस किया है. इसमें प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार भी हैं. फिल्म की कहानी एक अनोखे और खूबसूरत रोमांस को दर्शाती है. फिल्म में अन्य कलाकारों में इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयेशा रजा, संदीपा धर समेत कई नाम शामिल हैं. फिल्म का टाइटल 1977 की फिल्म ‘घरौंदा ‘के गाने दो दीवाने सहर’में से प्रेरित है, जिसमें अमोल पालेकर, जरीना वहाब, श्रीराम लागू और जलाल आगा ने अभिनय किया था। फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Bollywood romantic drama films 2026 | upcoming bollywood film not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/30/cover-2678-2026-01-30-17-15-19.png)