/mayapuri/media/media_files/2026/03/02/zxc-2026-03-02-11-57-56.jpeg)
ग्रामीण इलाकों में महोत्सव या मेले के नाम पर फैले अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र जैसी प्रथाओं पर सवाल उठाती निर्देशक शीलादित्य मौलिक और निर्माता सुदीप्तो सेन (Sudipto Sen) की आगामी फिल्म ‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ (Charak Fair Of Faith) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हाल ही में मुंबई में आयोजित ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में सुदीप्तो सेन के साथ फिल्म के मेकर्स और कलाकार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान फिल्म की कहानी, विषय और इसके सामाजिक संदेश को लेकर खुलकर बातचीत की गई। आइए जानते हैं किसने क्या कहा।
/mayapuri/media/post_attachments/movies-assets/images/cinema/Charak-fc59f510-db17-11f0-b5df-9dddbab2c9d0-383504.jpg)
सुदीप्तो सेन ने कहा
अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र पर बात करने वाली इस फिल्म को लेकर सुदीप्तो सेन का कहना है कि यह फिल्म सच्ची मानवीय कहानियों को बयां करती है और समाज की कठोर सच्चाइयों को उजागर करती है। उनका मानना है कि इस फिल्म का उद्देश्य विवाद पैदा करना नहीं, बल्कि घटनाओं को वैसे ही दिखाना है जैसे वे घटी थीं, भले ही वास्तविकताएं असहज क्यों न हों। (Charak Fair Of Faith trailer launch)
/mayapuri/media/post_attachments/dt-next/2026-02-26/kn4jpulq/sudipto-sen-240334.jpg?w=480&auto=format%2Ccompress&fit=max)
ट्रेलर लॉन्च ईवेंट में उन्होंने उन चुनौतियों के बारे में बताया जो अक्सर सामाजिक रूढ़ियों से टकराने वाली मानवीय कहानियों को चित्रित करने में आती हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी मानवीय कहानी मुझे बहुत आकर्षित करती है। 'द केरल स्टोरी' की शुरुआत चार लड़कियों से हुई और मैं 3,500 लड़कियों से मिला। इसलिए, मैंने सोचा कि मुझे उनकी कहानी बतानी चाहिए।
/mayapuri/media/post_attachments/ibnlive/uploads/2026/02/Charak-Trailer-2026-02-5b87db25cd3e40cea71397c2b10445c8-1200x675-414420.jpg)
उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से मैं अपनी कहानी कहता हूं, मैं सच्चाई के जितना करीब हो सकता हूं, उतना पहुंच सकता हूं। हालांकि, मेरा उद्देश्य कभी भी विवादास्पद फिल्में बनाना नहीं रहा है, बल्कि असहज सच्चाइयों को प्रकाश में लाना रहा है। एक कलाकार के रूप में, एक कहानीकार के रूप में, मुझे लगता है कि यह कहानी सुनाई जानी चाहिए। किसी को तो इसे सुनाना ही चाहिए था। इसलिए शायद मैंने इसे चुना है।
Also Read: Thalapathy Vijay: क्या थलपति विजय का त्रिशा कृष्णन से अफेयर सच है? पत्नी ने लगाया संबंध का आरोप
सीबीएफसी से मिली मंजूरी
उनकी फिल्म को सेंसर बोर्ड ने विस्तृत बहस और चर्चा के बाद मंजूरी दी है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब मैं सेंसर बोर्ड से मिला, तो कई बहसें हुईं, जो मुझे बहुत महत्वपूर्ण लगीं। पैनल में 30 वर्ष की आयु के युवा सदस्य और 70-75 वर्ष की आयु के वरिष्ठ सदस्य दोनों शामिल थे। शुरू में कुछ लोगों को लगा कि फिल्म साधु-संतों की आलोचना करती है। लेकिन वे समझ गए कि यह समुदाय के खिलाफ नहीं है, बल्कि समाज के कुछ हिस्सों में मौजूद शोषणकारी प्रथाओं को दिखाती है। (Sheeladitya Moulik director Charak film)
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/02/sudipto-sen-brings-charak-an-unsettling-story-of-blind-faith-in-bengal-exclusive-190616715-16x9_0-484021.webp)
ओटीटी खेलता है सेफ गेम
सुदीप्तो सेन ने संवेदनशील विषयों से निपटने में ओटीटी प्लेटफॉर्म के दृष्टिकोण पर भी बात की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक या कमर्शियल सक्सेस के दबाव के बजाय कहानी पर ध्यान देना चाहिए। मुझे लगता है कि ओटीटी अब सेफ खेल खेल रहा है। अगर कोई धार्मिक या सामाजिक मुद्दा आता है, तो वे उससे बचते हैं। चाहे वह पॉजिटिव हो या नेगेटिव। मैं बचपन से ही लोगों के दर्द के बारे में बात करता आया हूं। हमें हमेशा सच्चाई के साथ रहना चाहिए। चाहे कुछ भी हो जाए, सच्चाई की जीत होगी।
/mayapuri/media/post_attachments/f0d96034-859.png)
अन्य कलाकारों ने कहा
मुख्य भूमिका में सुदीप दास (Sudeep Das) हैं, जो बंगाल से आते हैं। उन्होंने फिल्म में एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई है, जो आस्था और संदेह के बीच उलझा हुआ है। उन्होंने अपने किरदार को “ग्रे शेड” वाला बताया और खुद को अभिनय का छात्र कहा।
अन्य कलाकारों में नील नील और अंजली पाटिल, साहिदुर शामिल हैं। उनका मानना है कि फिल्म क्षेत्रीय कहानियों को राष्ट्रीय स्तर पर लाने का प्रयास है और दर्शकों को इसकी प्रामाणिकता को समझना चाहिए। (Indian films on blind faith and rituals)
क्या है ट्रेलर में?
ट्रेलर के शुरुआत में दिखाया गया है कि गांव से बच्चे गायब हो रहे हैं। इसके बाद उनके माता-पिता पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज करवाने पहुंचते हैं। धीरे-धीरे आगे दिखाई देता है कि अघोरी बाबा, साथ ही कुछ लोग तंत्र-मंत्र से जुड़े होते हैं। आगे दिखाया गया है कि चरक मेले में लोग अंधविश्वास से जुड़े होते हैं तांत्रिक क्रिया करते हैं। लेकिन इस बीच सवाल यही खड़ा होता है कि बच्चे कहां गायब हो रहे हैं और वो कैस मिलेंगे।
/mayapuri/media/post_attachments/1e9a7370-4b0.png)
फिल्म निर्माण और टीम
इस फिल्म का निर्माण धवल जयंतीलाल गाडा (Dhaval Jayantilal Gada) और सिपिंग टी सिनेमाज (Sipping Tea Cinemas) ने सुदीप्तो सेन प्रोडक्शंस (Sudipto Sen Productions) के सहयोग से किया है, जबकि राजेश भट्ट (Rajesh Bhatt) सह-निर्माता हैं। फिल्म का निर्देशन शीलादित्य मौलिक (Shieladitya Moulik) ने किया है। फिल्म संजय हल्दर (Sanjay Haldar) की लघु कहानी पर आधारित है, जिसके पटकथा और संवाद फरौक मलिक (Farouq Malik) ने लिखे हैं। (Bollywood film exposing superstitions)
Also Read: Heital Puniwala ने सनी लियोनी के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया
स्टारकास्ट और रिलीज
फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में शामिल हैं: अंजली पाटिल (Anjali Patil), साहिदुर रहमान (Sahidur Rahaman), सुब्रत दत्ता (Subrat Dutta), शशि भूषण (Shashi Bhushan), नलनीश नील (Nalneesh Neel), शंखदीप (Shankhadeep), शौनक श्यामल (Shounak Shyamal)। यह फिल्म 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। (Charak film cast and makers event)
Also Read:Dimpal Singh ने कहा, "अगर आप दोस्त हैं, तो नेशनल टेलीविज़न पर पर्सनल बातें न करें।"
FAQ
Q1. Charak Fair Of Faith किस विषय पर आधारित है?
यह फिल्म ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र और सामाजिक कुरीतियों पर सवाल उठाती है।
Q2. इस फिल्म के निर्माता कौन हैं?
फिल्म के निर्माता Sudipto Sen हैं।
Q3. फिल्म का निर्देशन किसने किया है?
इस फिल्म का निर्देशन Sheeladitya Moulik ने किया है।
Q4. ‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ का ट्रेलर कब और कहाँ लॉन्च हुआ?
फिल्म का ट्रेलर हाल ही में Mumbai में एक कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया।
Q5. इस फिल्म का मुख्य संदेश क्या है?
फिल्म समाज में फैले अंधविश्वासों पर सवाल उठाते हुए जागरूकता फैलाने का प्रयास करती है।
Sudipto Sen and Star Cast | INDIAN CINEMA | Mumbai Event not present in content
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/27/cover-2682-2026-02-27-17-40-37.png)