Advertisment

Ganeshotsav 2025 Bollywood stars celebration गणेशोत्सव 2025 के रंग में रंगा अक्खा बॉलीवुड, हर तरफ धूम है,

गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही पूरा महाराष्ट्र और खासकर मुंबई रंग और रोशनी से जगमगा उठता है। ढोल की थाप, आरती की गूंज और मोदकों की मिठास इस दिन को और भी खास बना देती है।

New Update
ganesh chaturthi
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही पूरा महाराष्ट्र और खासकर मुंबई रंग और रोशनी से जगमगा उठता है। ढोल की थाप, आरती की गूंज और मोदकों की मिठास इस दिन को और भी खास बना देती है। मुंबई के पंडालों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों के घर भी बप्पा की सुंदर प्रतिमाओं से सजे हुए हैं और यह उत्सव एक बार फिर बॉलीवुड पर अपनी खुशियों का जादू बिखेर रहा है। इंडस्ट्री के चहेते सितारे पारंपरिक श्रद्धा और गर्मजोशी के साथ अपने घरों में भगवान गणेश की स्थापना कर रहे हैं। हर साल की तरह इस साल का उत्सव भी उल्लास और रंगसमेटे हुए है।यह रंग बी-टाउन की जगमगाती दुनिया में साझा आस्था और अपनी व्यक्तिगत उल्लास का एक मोज़ेक बना हुआ है। सितारे अपने-अपने अंदाज में इन पलों को अपने चाहने वालों के साथ भी शेयर करते हैं। इस बार भी माहौल बेहद खुशनुमा है। (Ganeshotsav 2025)

शाहरुख खान – मन्नत में बप्पा का स्वागत  

हर साल की तरह इस बार भी शाहरुख खान ने अपने बांद्रा स्थित बंगले मन्नत में गणपति की प्रतिमा स्थापित की। उनकी पत्नी गौरी खान और बच्चों – आर्यन, सुहाना और अबराम – ने मिलकर बप्पा का स्वागत किया। शाहरुख ने सोशल मीडिया पर बप्पा की झलक साझा करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं और लिखा कि यह त्योहार सबके लिए खुशियां और प्यार लेकर आए।  (Bollywood Ganesh festival)
मन्नत का गणपति उत्सव हमेशा आकर्षण का केंद्र रहता है. यह घर न सिर्फ बॉलीवुड फैंस के लिए बल्कि पूरे मुंबई के लिए एक प्रतीक है कि चाहे हिंदू हो या मुसलमान, गणपति बप्पा सबके दिलों में बसे हुए हैं। शाहरुख के घर बप्पा के आगमन की सजावट हमेशा बेहद सुंदर  होती है – फूलों से सजी तोरण, थाली, रोशनी और बेहद पारिवारिक माहौल।  

srk

सलमान खान –

गैलेक्सी अपार्टमेंट से लेकर पनवेल के फ़ार्म हाउस और बहन अर्पिता के निवास में अपने  उत्सवों के लिए जाने जाने वाले सलमान खान, गणेश चतुर्थी समारोहों का सदैव एक विशेष स्तंभ बने हुए हैं। त्योहार के दौरान उनका घर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों, दोनों के लिए खुले होते है। सलमान की अटूट भक्ति एक बार फिर बप्पा के भव्य स्वागत के साथ खड़ी है। वे हर साल बेहद जोश और श्रद्धा के साथ बप्पा को घर लाते हैं। इस बार भी उन्होंने परंपरा निभाई। सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में गणपति उत्सव की खूब सजावट है जहां उनके परिवार और खास दोस्त भी मौजूद है।


उनकी बहन अर्पिता खान के घर  स्थापित की जाती है गणपति की पूजा । अर्पिता का घर गणेश उत्सव के समय फैमिली और दोस्तों से भर जाता है। पूजा के बाद मिठाई बांटी जाती है और बप्पा की आरती होती है । सलमान खान हमेशा से आरती लेते हुए छोटे छोटे बच्चों के हाथ थामकर उनके हाथों से भी आरती करवाते हैं और सबके साथ बप्पा का आशीर्वाद लेते हैं ।  इस वर्ष भी ऐसा ही है।(Ganraya celebration)

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट – 

नए घर में अपना पहला गणपति  उत्सव मना रहे हैं । रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इस साल अपने नए घर पर पहली बार गणपति की प्रतिमा स्थापित की। कपूर परिवार की गणपति परंपरा पहले आरके स्टूडियो में भव्य पैमाने पर मनाई जाती थी, लेकिन स्टूडियो बिकने के बाद अब ये उत्सव घर पर ही होता है। रणबीर, आलिया और बेटी राहा  मिलकर बप्पा की पूजा की धूमधाम में शामिल हैं ।  (Bollywood stars Ganeshotsav)

alia bhaattt


पूरे घर को फूलों और लाइट्स से सजाया गया। पूजा के पलों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उत्सुकता से  उनके फैंस इंतज़ार कर रहे हैं।  

श्रद्धा कपूर – हमेशा की तरह बप्पा का स्वागत  

श्रद्धा कपूर भी गणपति उत्सव को बहुत प्यार से मनाती हैं। इस बार भी वे घर पर इको फ्रेंडली गणपति की प्रतिमा स्थापित की है और परिवार व करीबी दोस्तों के साथ पूजा में शामिल हैं। श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर भावुक मैसेज लिखते हुए लोगों को बताया कि बप्पा उनके जीवन का कितना अहम हिस्सा हैं। अपने परिवार के साथ श्रद्धा धूमधाम से गणपति उत्सव शुरू कर चुकी है और उन्होने अपने फैंस को गणेशउत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं भी भेजी।(Celebrity Ganeshotsav event)

shraadha kapoor

कार्तिक आर्यन –

लालबागचा राजा के सबसे पहले दर्शन करने वालों में कार्तिक आर्यन हमेशा प्रथम होते हैं और अपने घर पर भी गणेश भगवान की प्रतिमा की स्थापना  करने वालों में भी वे आगे रहते हैं।(Bollywood festive celebration)
कार्तिक आर्यन हर साल की तरह पहले लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे और बप्पा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने अपने घर पर गणपति उत्सव की शुरुआत की । कार्तिक अपनी मॉम और बहन के साथ पूजा और अरती में देर तक खड़े होते हैं। फिर प्रसाद और मिठाई  सारे भक्त गणों में बांटते हैं। गणेशोत्सव के बारे में वे बोले, "गणेश उत्सव मेरे लिए आध्यात्मिक शक्ति और पॉजिटिविटी लेकर आता है।"  

Kartik Aaryan

अनन्या पांडे अपने परिवार संग  एकदन घरेलू तरीके हर साल मनाती हैं

गणपति उत्सव. इस साल भी वे अपने पापा चंकी पांडे, मॉम और भाई के साथ गणेश पूजा का त्योहार मना रही हैं।  अनन्या पांडे ने  अपने परिवार के साथ गणपति का स्वागत किया। उनके माता-पिता चंकी पांडे और भावना पांडे ने घर पर पूजा की। अनन्या ने फूलों से सजे गणपति को घर में विराजमान किया और पूरे परिवार के साथ आरती की। यह सादगी से भरा लेकिन शानदार उत्सव की शुरुआत थी। ।  (Ganeshotsav 2025 highlights)

सोनू सूद – पर्यावरण अनुकूल गणपति  

सोनू सूद पिछले 20 सालों से लगातार बप्पा को घर लाते हैं। उनकी खासियत यह है कि वे हमेशा पर्यावरण के अनुकूल गणपति प्रतिमाएं ही लाते हैं। इस बार भी घर पर शुध्द माटी और फूल पत्तों से निर्मित गणेश प्रतिमा ने उनके घर की शोभा बढ़ाई और धूमधाम से शुरू की गई बप्पा की पूजा। सोनू जब गणपति महाराज का विसर्जन करते हैं तब भी वे प्रतिमा को नदी या समुद्र में न करके इको-फ्रेंडली तरीके से अपने ही घर पर बनाए एक सुंदर हौज में विसर्जन करते हैं। सोनू मानते हैं कि भक्ति के साथ प्रकृति की रक्षा भी उतनी ही जरूरी है। (Star-studded Ganesh festival) 

कृति सेनन इस समय गणेशोत्सव के मूड में ओतप्रोत है।

उन्होने भी अपने घर में एक सुंदर गणपति की प्रतिमा स्थापित की है। कृति भक्ति और पर्यावरण का संगम  बड़े ही मन से करती है।
कृति सेनन ने घर पर बप्पा का स्वागत फूलों के सुंदर तोरण, द्वार पर रंगोली और सजावट के बीच किया। हर साल की तरह इस वर्ष भी कृति अपनी मां और बहन के साथ पूजा की रस्में निभा रही हैं। कृति ने अपने चाहने वालों के लिए गणपति उत्सव के निमित ढेर सारी मंगल कामनाएं की और सबको बधाई संदेश भेजे।(Mumbai Ganeshotsav news)

Kriti Sanon

दीया मिर्जा भी अपने घर पर गणपति उत्सव मनाती हैं।

दीया पर्यावरण को लेकर हमेशा सजग रहती हैं, इसलिए उन्होंने मिट्टी से बनी प्रतिमा लाकर अपने घर में स्थापित की और गणेशोत्सव की जोर शोर से स्थापना शुरुआत की। उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि त्योहार मनाते वक्त धरती का ख्याल रखना भी जरूरी है।  

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने भी अपने घर पर अपनी पत्नी अभिनेत्री लेखिका ट्विंकल और बच्चों आरव तथा नितारा के साथ गणेश भगवान की पूजा आरती करते हुए उत्सव की शुरुआत बहुत धूमधाम से की की। अपने पूरे परिवार के साथ वे अपने दोस्तों और चाहने वालों को उत्सव साथ मनाने की खुशी जाहिर कर रहे हैं। उन्होने अपने घर में गणपति महाराज की पूजा अर्चना आरती करते हुए तीन तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम में पोस्ट की। पूरा परिवार पारंपरिक पोशाक में नज़र आए। उन्होने संदेश देते हुए कहा, "आप और आपके परिवार को गणेश चतुर्थी की ढेर सारी शुभकामनाएं, गणपति बप्पा मोरया।

akshay kumar

अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन, ऋतिक रोशन, सारा अली खान, प्रियंका चोपड़ा, अजय देवगन, काजोल, करन जौहर, सुनील शेट्टी, सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, संजय दत्त, सोहा अली, कुणाल खेमू,हँसिका मोटवानी, कोरिओग्राफर धनश्री वर्मा उर्मिला माटोंकर ने भी अपने चाहने वालों को गणपति उत्सव की खूब खूब शुभ कामनाएं पोस्ट की। उर्मिला ने मराठी भक्ति गणेश गीत, गणराज रंगी नाचो पर खूब डांस किया।\

करीना कपूर

करीना कपूर भी अपने घर में हर साल गणेश उत्सव रखती है। खासकर अपने बच्चों के लिए उन्होने ये उत्सव शुरू किया था। दरअसल तैमूर और जेह ने ही अपने पैरेंट्स से अपने घर में गणपति की स्थापना शुरू करवाई थी जो आज भी चल रही है। दोनों बच्चे अपने हाथों से गणेश भगवान की छवि बनाते भी हैं और गणेश आरती भी करते हैं। करीना ने कई बार अपने बच्चों को गणपति के प्रतिमा के सामने खड़े होकर दर्शन करने की तस्वीरे भी साझा की। करीना ने इस साल अपने मेसेज में कहा, "सेलेब्रेशंस आर ऑलवेज़ ब्राइटर विथ बप्पाज़ ब्लेसिंग्‍स।"

kareena kapoor 66

हालांकि, खुशी और उत्सव

हालांकि, खुशी और उत्सव के इस झिलमिलाते उत्सव के बीच कुछ दिल को उदास करने वाले क्षण भी हैं जो वास्तविक जीवन की सच्चाईयों को दर्शाते हैं। शिल्पा शेट्टी, जो हर साल गणेश चतुर्थी के उल्लासपूर्ण उत्सवों का एक पर्याय बनी नज़र आती है, लेकिन इस बार यानी इस साल वे अपने परिवार में हुए एक शोक के बाद गणेशोत्सव इस बार ना मनाने का कठिन निर्णय लिया है। जीवन में शिल्पा ने बहुत सारे बुरे दिन भी देखे हैं और कई बड़ी चुनौतीपूर्ण समय भी झेला है लेकिन फिर भी पूरे तन मन से गणपति  भगवान के के स्वागत पूरे रीति रिवाज और श्रद्धा से करने के लिए जानी जाने वाली शिल्पा की यह, इस साल गणेशोत्सव ना मनाने की घोषणा  (जैसा कि उन्होंने व्यक्तिगत कष्टों के दौरान अकेले ही मनाया था) बहुत गहराई से गूंजती है। उन्होंने साझा किया, "परिवार में एक शोक हुआ है जिसके कारण, इस वर्ष हम अपना गणपति उत्सव नहीं मनाएंगे।" कुंद्रा परिवार द्वारा मनाए गए 13 दिनों के शोक की अवधि से चिह्नित यह गणपति उत्सव विराम, साबित करती है कि परंपराएँ भी दुःख का सम्मान करती हैं और उसे गले लगाती हैं। प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने समझ और प्रार्थनाओं के साथ अपनी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, और अब अगले साल उनके हर्षोल्लासपूर्ण उत्सवों की वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं। शिल्पा का यह दुख, इस साल उत्सव में एक गहरा आयाम जोड़ती है, जहाँ उत्सव, सुख और दुःख की मानवीय यात्रा का मिलन होता है।

टीवी जगत की झलक  

सिर्फ फिल्म स्टार ही नहीं, टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकार भी गणपति का स्वागत करते हैं। गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने आज सुबह सोशल मीडिया पर अपने घर में बप्पा की प्रतिमा स्थापना का वीडियो डाला, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। उनके घर बच्चों के संग खुशी और उल्लास का माहौल  है और पूजा अरती ढोल नगाड़े की धूमधाम है।

ganesh

गणेश चतुर्थी 2025 ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यह त्योहार मात्र पूजा आस्था का ही नहीं, बल्कि परिवार, एकता, दोस्ती, और खुशियों को बांटने का उत्सव है। बॉलीवुड सितारे चाहे कितने भी व्यस्त हों, बप्पा के आगमन पर हर कोई अपने घर को रोशनी और भक्ति से भर देता है।  
शाहरुख खान का मन्नत से लेकर सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट, रणबीर-आलिया के नए घर और श्रद्धा, कार्तिक, अनन्या जैसे सितारों के निजी समारोह, हर जगह एक ही भावना है – बप्पा मोरया।  (Ganesh festival Mumbai)
यह त्योहार इस बात का प्रतीक है कि परंपरा और आधुनिकता, दोनों मिलकर जीवन को और भी सुंदर बना सकते हैं। बप्पा का आशीर्वाद सबको मिले, यही आस्था और यही उम्मीद हर दिल में बसती है।  

FAQ

Q1: गणेशोत्सव 2025 कब और कहाँ मनाया गया?(When and where is Ganeshotsav 2025 celebrated?)
A1: गणेशोत्सव 2025 मुंबई और अन्य प्रमुख शहरों में धूमधाम से मनाया गया।

Q2: इस इवेंट में कौन-कौन से बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए?(Which Bollywood stars attended this event?)
A2: बॉलीवुड के कई सितारे इस अवसर पर उपस्थित हुए और गणराया के साथ जश्न में शामिल हुए।

Q3: गणेशोत्सव में बॉलीवुड का क्या योगदान है?(What is the contribution of Bollywood to Ganeshotsav?)
A3: बॉलीवुड सितारे इस उत्सव को और भव्य बनाते हैं, सांस्कृतिक और मनोरंजन का रंग जोड़ते हैं।

Q4: क्या यह उत्सव सार्वजनिक था?(Was this celebration public?)
A4: हाँ, गणेशोत्सव 2025 का जश्न सार्वजनिक रूप से आयोजित किया गया और आम जनता भी इसमें शामिल हुई।

Q5: इस इवेंट की खास बातें क्या थीं?(What were the highlights of this event?)
A5: हर तरफ धूमधाम, बॉलीवुड सितारों का जलवा और गणराया की आराधना इस इवेंट की खास बातें थीं।

Read More

Deepak Tijori Birthday: दीपक तिजोरी ने 20 साल तक दूसरे की पत्नी को समझा था अपनी?

Sachin Tendulkar praises Jaideep Ahlawat:‘हाथीराम चौधरी’ की एक्टिंग पर फिदा हुए सचिन तेंदुलकर, जयदीप अहलावत ने जताया आभार

Pahlaj Nihalani Vivek Oberoi feud:विवेक ओबेरॉय पर बरसे पहलाज निहलानी – बोले, ‘अब उन्हें फिल्में मिल भी रही हैं क्या?’

Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस में Shehbaz Badesha की एंट्री पर सस्पेंस, फैंस को दिया खास मैसेज

celebrity event | Ganeshotsav festivities | Bollywood celebration 

Advertisment
Latest Stories