Advertisment

South Indian films 2026: इस वर्ष दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी पहचान बनाने को तैयार ये बॉलीवुड एक्टर्स

2026 में बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के बीच कोलैबोरेशन नई ऊँचाइयों पर पहुंचेगा, जहाँ कई बॉलीवुड अभिनेता पहली बार तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में दिखाई देंगे।

New Update
इस वर्ष दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी पहचान बनाने को तैयार ये बॉलीवुड एक्टर्स
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

2026 ऐसा साल बनने जा रहा है, जब देश के अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के बीच कोलैबोरेशन नई ऊँचाइयों पर होगा। नए ज्वलंत विषयों की कहानियों, पूरे देश तक पहुँच बनाने की सोच और नई रचनात्मकता के साथ कई बॉलीवुड अभिनेता दक्षिण भारतीय फिल्मों और धारावाहिकों में नज़र आएंगे, जिनमें से कई पहली बार ऐसा कर रहे हैं। तमिल, तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा में कदम रखते हुए ये कलाकार नई भाषाओं, नए दर्शकों और नई दुनिया को अपनाते दिखाई देंगे।बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा के बीच की दूरी अब लगातार कम होती जा रही है।
जैसे-जैसे भारतीय सिनेमा सीमाओं से परे होता जा रहा है, ये साझेदारियाँ साझा कहानियों, विविध प्रतिभाओं और अखिल भारतीय सोच का भविष्य दिखाती जा रही हैं।
आइए नज़र डालते हैं उन बॉलीवुड अभिनेताओं पर, जो 2026 में दक्षिण भारतीय परियोजनाओं में अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराएंगे:

Advertisment

#गुलशन देवैया - लेगेसी (तमिल) और माँ इन्टि बंगारम (तेलुगु):

गुलशन देवैया 2026 में दक्षिण भारतीय सिनेमा में मज़बूत मौजूदगी के साथ नज़र आएंगे। पिछले साल कांतारा: चैप्टर 1 की कन्नड़ भाषा में बड़ी सफलता के बाद वे तमिल वेब सीरीज़ लेगेसी में दिखेंगे और साथ ही तेलुगु फ़िल्म माँ इन्टि बंगारम में भी नज़र आएंगे, जहाँ वे सामंथा रुथ प्रभु के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। अपनी तीव्र अभिनय शैली और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाने वाले गुलशन एक बार फिर निडर कलाकार के रूप में खुद को साबित कर रहे हैं।

Gulshan Devaiah
Gulshan Devaiah

#अभिषेक बनर्जी - लेगेसी (तमिल):

हास्य भूमिकाओं से आगे बढ़ते हुए अभिषेक बनर्जी तमिल कहानी-कथन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। नेटलफिक्स पर लेगेसी सिरीज़ के ज़रिये वे अलग-अलग फिल्म उद्योगों में अपनी जगह मज़बूत कर रहे हैं और गहराई वाले अभिनय की बढ़ती माँग को दर्शाते हैं।

Abhishek Banerjee (1)
Abhishek Banerjee

#आदर्श गौरव - हैप्पी बर्थडे उमा (तेलुगु):

आदर्श गौरव तेलुगु फ़िल्म हैप्पी बर्थडे उमा के साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि वे अपनी मातृभाषा तेलुगु में अभिनय करेंगे, जिससे यह प्रोजेक्ट उनके लिए व्यक्तिगत और सांस्कृतिक रूप से भी खास बन जाती है। यह उनके करियर का एक नया और रोमांचक अध्याय है।

Adarsh Gourav
Adarsh Gourav

#अक्षय ओबेरॉय - टॉक्सिक (कन्नड़):

अक्षय ओबेरॉय बहुप्रतीक्षित कन्नड़ फ़िल्म टॉक्सिक के साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा में कदम रख रहे हैं। फ़िल्मों और वेब सिरीज़ में अपने सटीक चयन के लिए पहचाने जाने वाले अक्षय के लिए यह एक साहसिक और नया विस्तार है।

Akshay Oberoi
Akshay Oberoi

#कियारा आडवाणी - टॉक्सिक (कन्नड़):

टॉक्सिक के ज़रिये कियारा आडवाणी कन्नड़ सिनेमा में प्रवेश कर रही हैं। यह फ़िल्म उनके करियर में एक और भाषा और क्षेत्र जोड़ती है। पूरे देश में बनने वाली इस फ़िल्म के साथ उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ने वाली है।

Kiara Advani
Kiara Advani

#वामिका गब्बी - G2 (तेलुगु) और DC (तमिल):

वामिका गब्बी 2026 में दो बड़ी दक्षिण भारतीय प्रोजेक्ट्स के साथ अपनी बहु-उद्योग यात्रा को आगे बढ़ा रही हैं। वे तेलुगु एक्शन थ्रिलर G2 और तमिल फ़िल्म DC में नज़र आएंगी, जिससे वे अलग-अलग भाषाओं में एक सशक्त कलाकार के रूप में उभरत हैं।

Wamiqa Gabbi
Wamiqa Gabbi

#मृणाल ठाकुर - डकोईट (तेलुगु):

मृणाल ठाकुर तेलुगु अखिल भारतीय फ़िल्म डकोईट में अड़ीवी सेश के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। यह फ़िल्म उन्हें दक्षिण भारतीय सिनेमा में मज़बूत जगह दिलाने के साथ पूरे देश के दर्शकों तक पहुँचाएगी।

Mrunal Thakur
Mrunal Thakur

#जान्हवी कपूर - पेड्डी (तेलुगु):

जान्हवी कपूर पेड्डी के साथ एक बार फिर तेलुगु सिनेमा में लौट रही हैं। यह उनकी दूसरी तेलुगु फ़िल्म है। इस प्रोजेक्ट के साथ वे दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी पकड़ और आत्मविश्वास को और मज़बूत कर रही हैं।

Janhvi Kapoor
Janhvi Kapoor

#राघव जुयाल - पैराडाइज़ (तेलुगु):

राघव जुयाल तेलुगु फ़िल्म पैराडाइज़ के साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। अपनी अलग पहचान और शैली के लिए जाने जाने वाले राघव के लिए यह एक महत्वपूर्ण बदलाव है।

Raghav Juyal
Raghav Juyal

सई म मंजीरेकर - द इंडिया हाउस (तेलुगु):

सई म मंजीरेकर तेलुगु फ़िल्म द इंडिया हाउस में नज़र आएंगी, जिसकी पहली झलक सामने आते ही चर्चा में आ गई है। आज़ादी से पहले के लंदन की पृष्ठभूमि पर बनी यह फ़िल्म राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पनपती एक प्रेम कहानी को दिखाती है। सई इसमें सती की भूमिका निभा रही हैं और निखिल सिद्धार्थ व अनुपम खेर के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। नए निर्देशक राम वामसी कृष्णा के निर्देशन में बन रही यह फ़िल्म अभिनेता राम चरण की पहली निर्माण प्रोजेक्ट भी है।

Saiee M Manjrekar
Saiee M Manjrekar

 bollywood actors debut | Bollywood Actors Collaboration | Bollywood actors doing during the lockdown | South Indian films | INDIAN FILM INDUSTRY | Bollywood Actors | Bollywood Actors Birthday | Pan-India cinema actress janhvi kapoor photos | Wamika Gabbi | Actress Kiara Advani | Akshay Oberoi 

Advertisment
Latest Stories