/mayapuri/media/media_files/2026/02/14/zxc-2026-02-14-17-56-31.jpeg)
बॉलीवुड में अक्सर प्रेम कहानियाँ सुर्खियाँ बटोरती हैं, लेकिन कुछ सबसे पावरफुल और सच्चे रिश्ते वे होते हैं जो दो महिलाएँ आपस में, एक-दूसरे के साथ साझा करती हैं। इस गैलेंटाइन डे पर हम इंडस्ट्री की उन खास-खास महिला से महिला की दिली रिश्ते और दोस्ती का जश्न मना रहे हैं, जो सिर्फ रेड कार्पेट और सोशल मीडिया पोस्ट तक सीमित नहीं हैं। ये आपसी रिश्ते, एक दूसरे से प्यार, भरोसे, साझा सपनों, भावनात्मक सहारे और साथ-साथ आगे बढ़ने पर टिके होते हैं। बचपन की सहेलियों से लेकर इंडस्ट्री की को-ऐक्ट्रस तक, ये जोड़ियाँ साबित करती हैं कि प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया में, एक स्त्री का दूसरे स्त्री का साथ देना कितना मायने रखता है।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/14/xzc-2026-02-14-17-33-46.jpg)
ऋचा चड्ढा और पार्वती तिरुवोथु
ऋचा चड्ढा और पार्वती तिरुवोथु की दोस्ती सिर्फ व्यक्तिगत लगाव तक सीमित नहीं है, बल्कि साझा सोच और मज़बूत विचारों पर आधारित है। दोनों ही कलाकार अर्थपूर्ण और सामाजिक मुद्दों पर आधारित सिनेमा चुनने के लिए जानी जाती हैं और बेझिझक अपनी बात रखती हैं। उनकी दोस्ती आपसी सम्मान और एक-दूसरे के साथ खड़े रहने पर टिकी है। ऐसे माहौल में जहाँ महिलाओं से हर मुद्दे पर चुप रहने की उम्मीद की जाती है, ऋचा और पार्वती दिखाती हैं कि एकजुटता भी ताकत होती है। उनका रिश्ता यह साबित करता है कि दोस्ती विकास और आत्मविश्वास का ज़रिया भी बन सकती है। (Bollywood women friendship)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/14/richa-chadha-and-parvathy-thiruvothu-2026-02-14-17-33-29.jpg)
सई एम मांजरेकर और श्रीलीला
युवा, प्रतिभाशाली और तेज़ी से आगे बढ़ रहीं सई एम मांजरेकर और श्रीलीला नई पीढ़ी की अभिनेत्रियों का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो प्रतिस्पर्धा से ज़्यादा सच्चे रिश्तों को महत्व देती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में समान रास्तों पर चलते हुए भी दोनों के बीच मित्रता, प्यार, सम्मान और हौसला बढ़ाने वाला रिश्ता है। एक दूसरे की फिल्मों की रिलीज़ पर एक-दूसरे को समर्थन देना हो या करियर की अनिश्चितताओं में सलाह देना, उनकी दोस्ती यह जताती है कि इस सफर में एक सच्चे साथी का होना कितना जरूरी है। तुलना तथा प्रतिस्पर्धा के दौर में भी सई और श्रीलीला सहयोग और दोस्ती को चुनती हैं।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/14/saiee-m-manjrekar-and-sreeleela-2026-02-14-17-34-05.jpg)
निर्मित कौर अहलूवालिया और कृष्णा श्रॉफ
फिटनेस से लेकर जीवन के नज़रिए तक, निर्मित कौर अहलूवालिया और कृष्णा श्रॉफ की दोस्ती सकारात्मकता और दोस्ती के रिश्ते की मज़बूती पर आधारित है। भले ही उनके पेशे अलग हों, लेकिन अनुशासन, आत्म-विकास और भावनात्मक सहारे जैसी समान सोच उन्हें जोड़ती है। दोनों एक-दूसरे की सफलताओं का जश्न मनाती हैं और मुश्किल समय में साथ खड़ी रहती हैं। उनकी दोस्ती यह दिखाती है कि महिला रिश्ते कितने पोषक और प्रेरणादायक हो सकते हैं। (Female co-actors bond)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/14/krishna-shroff-and-nimrit-kaur-ahluwalia-2026-02-14-17-34-20.jpg)
मौनी रॉय और दिशा पटानी
मौनी रॉय और दिशा पटानी की दोस्ती में मस्ती, भरोसा और एक दूसरे के प्रति गहरी समझ है। शोहरत और सार्वजनिक जीवन की चुनौतियों के बीच दोनों को एक-दूसरे में सुकून मिलता है। छुट्टियाँ साथ बिताना, खुले दिल से हँसना और हर उतार-चढ़ाव में साथ देना उनकी दोस्ती की पहचान है। चमक-दमक के पीछे यह रिश्ता सादगी और सच्चाई से भरा है, जो समय के साथ और मजबूत हुआ है। (Women supporting women)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/14/disha-patani-and-mouni-roy-2026-02-14-17-34-30.jpg)
अनन्या पांडे और शनाया कपूर
अनन्या पांडे और शनाया कपूर की दोस्ती बचपन से है, जब न उनके जीवन में फिल्मी दुनिया थी और न मीडिया की नजरें। साथ बड़े होने का उनका रिश्ता आज भी उतना ही मजबूत है। इंडस्ट्री में अपनी-अपनी पहचान बनाते हुए भी वे एक-दूसरे की सबसे बड़ी समर्थक हैं। उनकी दोस्ती वफादारी, बचपन की साझा यादों और गहरे समझ का प्रतीक है। प्रतिस्पर्धा के माहौल में भी अनन्या और शनाया यह साबित करती हैं कि सच्ची दोस्ती समय के साथ और मज़बूत होती है।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/14/ananya-panday-and-shanaya-kapoor-2026-02-14-17-34-40.jpg)
गैलेंटाइन डे क्या है??
गैलेंटाइन डे, एक नॉन-ऑफिशियल छुट्टी है जो महिलाओं की, महिलाओं से आपसी दोस्ती और सम्मान जाहिर करने के लिए मनाया जाता है। यह सदियों से चली आ रही वैलेंटाइन डे का एक मज़ेदार, बिना प्रेशर वाला ऑप्शन है जहाँ स्त्री दोस्त (सहेलियाँ) ब्रंच, गिफ्ट और कई प्रकार की एक्टिविटीज़ के साथ प्लेटोनिक लव का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा होते हैं।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/14/leslieann-2026-02-14-17-35-18.png)
गैलेंटाइन डे के बारे में खास बातें:
हर साल वैलेंटाइन डे के एक दिन पहले यानी 13 फरवरी को गैलेंटाइन्स डे मनाया जाता है। ये दिन एक स्त्री अपनी स्त्री दोस्त के साथ दोस्ती का जश्न मनाती हैं. इसे मनाने की शुरुआत हुई अमेरिकन टीवी शो 'पार्क्स एंड रिक्रिएशन' की लीड कैरेक्टर लेस्ली नोप की वजह से, जिन्होंने इसे "लेडीज़ सेलिब्रेटिंग लेडीज़" के तौर पर बताया था। दरअसल, साल 2010 में लेस्ली ने अपनी सहेलियों के साथ ब्रंच किया, तब से वेलेंटाइन का एक स्त्री विकल्प गैलनटाइन डे बन गया । ये दिन होता है जब महिलाएं अपनी दोस्तों के साथ दोस्ती का जश्न मनाती हैं. इसे गैलेंटाइन्स डे का नाम दिया गया. इसके बाद ये ट्रेंड बन गया और इसने पूरी दुनिया में धूम मचा दी. (Indian film industry friends)
Also Read:जब भी कोई कठिन भूमिका होती है, Taapsee को ही पकड़ाई जाती है
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/cover-2680-2026-02-13-18-28-19.png)