Advertisment

Entrepreneur India Influencer Awards 2026 में Urvashi Rautela और  Sanya Malhotra का ग्लैमरस लुक दिखा

भारत के प्रतिष्ठित ‘एंटरप्रेन्योर इंडिया इन्फ्लुएंसर अवार्ड्स 2026’ का भव्य इवेंट 17 फरवरी को आयोजित हुआ, जिसमें बॉलीवुड और टीवी सितारों ने रेड कार्पेट पर अपने स्टाइल और ग्लैमर से सभी का ध्यान खींचा।

New Update
movie (22)
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

भारत के सबसे प्रतिष्ठित इन्फ्लुएंसर और ‘एंटरप्रेन्योर अवार्ड्स, एंटरप्रेन्योर इंडिया इन्फ्लुएंसर अवार्ड्स 2026’ (Entrepreneur India Influencer Awards 2026) ने इस साल फिर से ग्लैमर और स्टाइल का नया रिकॉर्ड बनाया। यह भव्य इवेंट 17 फरवरी को आयोजित किया गया, जिसमें बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सितारे अपनी शानदार स्टाइल और आकर्षक लुक्स के साथ नजर आए। रेड कार्पेट पर फैशन और आत्मविश्वास का अनोखा संगम देखने को मिला। हर सितारे ने अपने व्यक्तित्व और बेहतरीन फैशन सेंस के साथ इस आयोजन को यादगार बना दिया, जिससे यह शाम लंबे समय तक चर्चा में रहने वाली है।

Advertisment

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का ग्लैमरस लुक

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला  ग्रीन ऑफ शोल्डर डिज़ाइनर गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने नेकलेस और रिंग कैरी की थी। बालों में स्टाइलिश बन बनाकर उन्होंने अपने लुक में शाही अंदाज़ जोड़ दिया। इस लुक ने उन्हें रेड कार्पेट पर चार चाँद लगा दिए।

सान्या मल्होत्रा का फैशन

फिल्म कटहल (Kathal) की अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) इस ईवेंट में स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखीं। उन्होंने ऑक्साइड ज्वेलरी के साथ अपने लुक को चार-चाँद लगाया। उनका आउटफिट सॉफ़िस्टिकेटेड और मॉडर्न था, जो उनके व्यक्तित्व के साथ पूरी तरह मेल खा रहा था।

हेली दारूवाला की रेड हॉट स्टाइल

टीवी अभिनेत्री हेली दारूवाला (Helly Daruwala) ने रेड ड्रेस पहनकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनका लुक स्टाइलिश और ग्लैमरस था, और उन्होंने इसे खुले बालों और सादगी भरे मेकअप के साथ कंप्लीट किया।

रूही सिंह (Ruhii Singh) 

‘मस्ती 4’ (Masti 4) की अभिनेत्री रूही सिंह  इस इवेंट में रेड टॉप और ब्लैक मिनी स्कर्ट में नजर आईं। उनका लुक स्टाइलिश और ट्रेंडी था। खुले बालों और कॉन्फिडेंट पोज़ के साथ उनका लुक बहुत ही आकर्षक था।

Also Read:Nitin Gadkari: संघ के सौ वर्षों में छवि और हकीकत के बीच अंतर का होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

चाहत खन्ना (Chahat Khanna) 

अभिनेत्री चाहत खन्ना ने स्टाइलिश बॉडीहैगिंग ड्रेस पहनकर इस अवार्ड्स की शोभा बढ़ाई। उनका फैशन सेंस और आत्मविश्वास उनके लुक को और भी प्रभावशाली बना रहा था।

राहुल देव (Rahul Dev)

फिल्म अभिनेता राहुल देव  ने भी इस ईवेंट में हिस्सा लिया। उनके स्टाइलिश और करिश्माई लुक ने इस शाम को और भी खास बना दिया।

पारुल धरे (Payal Dhare) 

इंफ्लुएंसर पारुल धरे  ब्राउन आउटफिट में नजर आईं। उनका लुक सादगी और स्टाइल का बेहतरीन मिश्रण था। उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी कैरी की, जो उनके आउटफिट के साथ परफेक्ट मैच कर रही थी।

‘एंटरप्रेन्योर अवार्ड्स, एंटरप्रेन्योर इंडिया इन्फ्लुएंसर अवार्ड्स’ 2026’ ने इस साल फैशन, ग्लैमर और सेलिब्रिटी उपस्थिति का परफेक्ट मिश्रण पेश किया। हर सितारे ने अपने अलग अंदाज़ और स्टाइल के साथ इस आयोजन को यादगार बना दिया। 

Also Read: रोंगटे खड़े कर देने वाले लुक में Rajneesh Duggal और Divya Agarwal की फिल्म 'The Wardrobe' का पहला पोस्टर आया सामने

Bollywood Celebrity Fashion | TV stars red carpet looks | Influencer recognition | Indian entertainment events | Celebrity style showcase | Red Carpet not present in content

Advertisment
Latest Stories