/mayapuri/media/media_files/2026/02/16/akshay-kumar-scary-moment-share-in-show-2026-02-16-17-54-24.jpeg)
Akshay Kumar shocking incident story: अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने टीवी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के एक एपिसोड में एक घटना का जिक्र किया है. शार्क टैंक इंडिया के जजों के सामने बातचीत के दौरान अपने जीवन का सबसे डरावना पल बयां किया.
अक्षय कुमार ने बताया कि यह वाकया काफी साल पुराना है जब वो एक बहुत बड़ी पार्टी में गए थे. वहां उनके साथ उनका एक बेहद करीबी दोस्त भी मौजूद था. पार्टी के दौरान एक अनजान शख्स उनके दोस्त से झगड़ पड़े थे और दोस्त को बार-बार गालियां दे रहा था. अक्षय ने उसे एक बार मना किया लेकिन वो नहीं माना. फिर दूसरी और तीसरी बार भी अक्षय ने उसे चेतावनी दी पर उस आदमी ने बदतमीजी जारी रखी.
जब पानी सिर से ऊपर चला गया तो अक्षय को बहुत गुस्सा आया और उन्होंने उस शख्स को एक थप्पड़ मार दिया. थप्पड़ खाकर वो गिर पड़ा और ऐसा लगा जैसे वो बेहोश हो गए. अक्षय ने बताया कि उस समय पार्टी में मौजूद हर कोई दंग रह गया था और उनके दोस्त का शर्मिंदगी के मारे बुरा हाल था.
अक्षय ने उस पल को याद करते हुए कहा कि वो बहुत ज्यादा परेशान हो गए थे. उन्हें लगा कि इस एक घटना की वजह से उनका पूरा करियर बर्बाद हो सकता है. वहां मौजूद लोग उस आदमी पर पानी के छींटे डालने लगे और अक्षय मन ही मन भगवान से प्रार्थना कर रहे थे कि बस उसे होश आ जाए. अक्षय ने स्वीकार किया कि वो पल उनके लिए सबसे खराब था क्योंकि स्थिति उनके हाथ से निकल गई थी. खुशकिस्मती से कुछ देर बाद उस आदमी ने आँखे खोली और अक्षय ने राहत की सांस ली (Wheel of Fortune India Akshay Kumar episode).
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/16/akshay_kumar_1769677373326_1769677373504_1771126817856-2026-02-16-17-57-13.webp)
अक्षय कुमार की इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा बटोरी है. लोग इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि इतने बड़े स्टार होने के बाद भी उन्होंने अपनी गलती को सरेआम स्वीकार किया. अक्षय ने बताया कि उस वक्त वो एकदम युवा थे और खून गर्म था. उन्हें लगा कि अपने दोस्त का बचाव करना ही सबसे सही रास्ता है.
अक्षय का कहना है कि आज अगर उनके साथ ऐसा कुछ हो तो वो कभी इस तरह रिएक्ट नहीं करेंगे. वो अब शांत रहना सीख चुके हैं और ऐसी स्थिति में वहां से चुपचाप चले जाना ही बेहतर समझते हैं (Akshay Kumar interview vira).
सेहत के लिए अक्षय ने फैंस को दिया खास मंत्र:
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/16/gallery_image_akshay-kumar_3c47-2026-02-16-17-57-28.png)
आज अक्षय कुमार 58 साल के हो चुके हैं लेकिन उनकी फिटनेस अब भी कमाल की है. उन्होंने अपनी सेहत को लेकर भी कुछ दिलचस्प बातें साझा की हैं. अक्षय बताते हैं कि वो अपनी डाइट और समय को लेकर बहुत पक्के हैं (Shark Tank India judges with Akshay Kumar).
वे जल्दी डिनर करते हैं. अक्षय शाम को 6:30 बजे तक अपना आखिरी खाना खा लेते हैं. उनका मानना है कि रात को सोते समय हमारे शरीर के हर अंग को आराम चाहिए होता है. वे बोले, "अगर हम देर रात खाना खाते हैं तो हमारे पेट को उसे पचाने के लिए रात भर मेहनत करनी पड़ती है."
वे सोमवार का व्रत रखते हैं. फिट रहने के लिए अक्षय हर सोमवार को पूरे दिन का व्रत रखते हैं. वो रविवार रात को खाना खाने के बाद सीधा मंगलवार सुबह ही कुछ खाते हैं. उनका कहना है कि पेट को साफ और स्वस्थ रखना ही बीमारियों से बचने का सबसे आसान तरीका है, लेकिन वे कहतें हैं कि हर इंसान की अपनी केपेसिटी होती है, सबका शरीर अलग होता है इसलिए खाने पीने या एक्सरसाइज करने का जो भी पैटर्न चुने वो डॉक्टर और एक्सपर्ट की देखरेख में करना चाहिए.
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/16/indian-actor-akshay-kumar-red-sea-international-film-festival-december-2022-2026-02-16-18-00-05.webp)
अक्षय नेचुरल फिटनेस में विश्वास करते हैं. वे जिम में भारी वजन उठाने के बजाय रॉक क्लाइम्बिंग, योग और खुली हवा में कसरत करना ज्यादा पसंद करते हैं.
अक्षय कुमार की सबसे खास बात उनका अनुशासन है. बॉलीवुड की चकाचौंध वाली पार्टियों से वो अक्सर दूर ही रहते हैं. उनका मानना है कि अगर आप रात को जल्दी नहीं सोएंगे तो सुबह जल्दी उठकर कसरत नहीं कर पाएंगे. वो अक्सर सुबह 4 बजे उठ जाते हैं और जब पूरी दुनिया सो रही होती है तब वो अपनी एक्सरसाइज खत्म कर चुके होते हैं (Akshay Kumar health tips).
अक्षय अपनी डाइट में भी बहुत साधारण खाना पसंद करते हैं. वो घर का बना दाल-चावल और हरी सब्जियां ज्यादा खाते हैं. बाहर का तला-भुना खाना या बहुत ज्यादा मसालेदार चीजों से वो परहेज करते हैं. उनका कहना है कि अगर आप अपने शरीर को एक मंदिर की तरह पूजेंगे तो बीमारियां आपसे हमेशा दूर रहेंगी. यही वजह है कि 58 साल की उम्र में भी वो अपनी फिल्मों में खतरनाक स्टंट खुद ही करते हैं और किसी बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं करते.
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/16/akshay-kumar-diet-2026-02-16-17-59-32.jpg)
अक्षय की मेहनत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो एक साल में चार से पांच फिल्में पूरी कर लेते हैं. जहां दूसरे एक्टर्स एक फिल्म में महीनों लगाते हैं वहीं अक्षय अपनी फुर्ती और समय के सही मैनेजमेंट से सबको हैरान कर देते हैं.
अक्षय कुमार आज भी बॉलीवुड के सबसे ज्यादा काम करने वाले सितारों में से एक हैं और उनके पास साल 2026 और 2027 के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं.
अक्षय कुमार का 2026 का शेड्यूल बहुत बिज़ी है, जिसमें कई हाई-प्रोफ़ाइल प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें हॉरर-कॉमेडी भूत बांग्ला (2 अप्रैल, 2026), एक्शन-कॉमेडी वेलकम टू द जंगल (26 जून, 2026), और तेलुगु-हिंदी बाइलिंगुअल कन्नप्पा (25 अप्रैल, 2026) शामिल हैं. 2026 या उसके आस-पास आने वाले दूसरे बहुत इंतज़ार किए जा रहे प्रोजेक्ट्स में हेरा फेरी 3 और हैवान शामिल हैं.
अक्षय अब अपनी फिल्मों के चुनाव में भी काफी बदलाव ला रहे हैं. वो अब ऐसी कहानियों पर ध्यान दे रहे हैं जो न सिर्फ मनोरंजन करें बल्कि समाज को एक अच्छा संदेश भी दें.'
READ MORE
राजकुमार राव का बदला लुक देख चौंके फैंस, 10 किलो वजन बढ़ाने का बताया सच
महाशिवरात्रि पर प्राजक्ता माली का डांस कार्यक्रम रद्द, सुरक्षा कारणों से लिया बड़ा फैसला
Tags : akshay kumar | akshay kumar 15 unique role | akshay kumar 25 crore donation | Akshay Kumar Accident | Akshay kumar age | Akshay Kumar Netflix Movie | Akshay kumar net worth | akshay kumar new film | akshay kumar new movie | akshay kumar new movie trailer | akshay kumar new project | akshay kumar news | akshay kumar news in hindi | akshay kumar new song | Akshay Kumar New Song Release | Akshay Kumar new Song Releasing Today | Akshay Kumar next film
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/13/cover-2680-2026-02-13-18-28-19.png)