/mayapuri/media/media_files/2026/02/05/why-is-a-stormy-and-heated-debate-erupting-over-the-uncomfortable-truths-of-the-assi-2026-02-05-14-03-54.jpeg)
अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha Assi) की अपकमिंग फिल्म ‘अस्सी’ का ट्रेलर रिलीज़ होते ही यह साफ़ हो गया कि यह फिल्म सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं है. यह उस समाज का आईना है, जहां स्त्रियों से जुड़े अपराध रोज़ाना खबर बनते हैं, लेकिन संवेदना धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है. इस फिल्म ने दर्शकों को मनोरंजन का वादा करने से ज़्यादा, उन्हें असहज सवालों के सामने खड़ा कर दिया है, और शायद यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी चर्चा शुरू हो चुकी है.
जैसा कि फिल्म में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu lawyer role) एक वकील की भूमिका में नजर आती हैं, जो न्याय की तलाश में किसी भी दबाव के आगे झुकने को तैयार नहीं है. उनका किरदार केवल कानून की लड़ाई नहीं लड़ता, बल्कि उस सोच और व्यवस्था से भी टकराता है, जहां अक्सर पीड़िता को ही कटघरे में खड़ा कर दिया जाता है. यहां कानून की लड़ाई नहीं लड़ी जा रही , बल्कि उस सोच से भी टकराव की स्थिति है, जिसमें अक्सर पीड़ित स्त्री को ही संदेह की नज़र से देखा जाता है. उनका किरदार उन स्त्रियों की आवाज़ है, जिनकी पीड़ा अक्सर केस फाइलों, मेडिकल रिपोर्ट्स और कोर्ट की तारीखों के बीच दब कर रह जाती है (Bollywood films on women justice).
ASSI TRAILER
यह स्त्री के उस गुस्से, दर्द और हिम्मत का प्रतिनिधित्व करता है, जो अनगिनत महिलाएं और लड़कियां अपने भीतर समेटे हुए सिस्टम से जूझती रहती हैं. यह किरदार एक ऐसी स्त्री की आवाज़ बनता दिखता है, जो सिस्टम के भीतर रहते हुए भी सिस्टम से सवाल पूछने का साहस रखती है.
निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुभव सिन्हा की फ़िल्म ‘अस्सी’ (Courtroom drama on women rights) की कहानी रोज़मर्रा की उन खबरों से प्रेरित लगती है, जिन्हें हम पढ़ते तो हैं, लेकिन कुछ ही देर में भूल जाते हैं. खासकर जब पीड़ित महिलाएं हों, तो समाज का रवैया अक्सर संवेदनहीन और बेरुखा हो जाता है. ट्रेलर इस सच को बिना किसी लाग-लपेट के सामने रखता है. यही असहज सच्चाई दर्शकों को बेचैन कर रही है और बहस को जन्म दे रही है.
यह फिल्म सिर्फ एक इन्वेस्टिगेटिव कोर्टरूम ड्रामा नहीं है. यह उस समाज की तस्वीर पेश करती है, जहां स्त्रियों से जुड़ी हिंसा और अन्याय रोज़ाना खबर बनते हैं, लेकिन कुछ ही घंटों में हमारी यादों से उतर जाते हैं (Assi movie based on crimes against women).
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/05/krishan-kumar-bhushan-kumar-anubhav-sinha-2026-02-05-14-50-25.jpg)
जैसा कि फिल्म में कनी कुसरुति (Kani Kusruti Assi film) का किरदार कहानी का भावनात्मक केंद्र बनता है तो उनका किरदार उन अनगिनत स्त्रियों का प्रतिनिधित्व करता है, जिनकी पीड़ा अक्सर आंकड़ों और फाइलों में सिमट कर रह जाती है. रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे कलाकार फिल्म को मजबूत आधार देते हैं, जबकि नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा की विशेष भूमिकाएँ कहानी की गंभीरता को और गहराई प्रदान करती हैं.
(Upcoming Bollywood courtroom drama 2026) ट्रेलर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. कई दर्शकों ने इसे “हार्ड-हिटिंग” बताया है, तो कुछ ने तापसी पन्नू के अभिनय को उनके करियर के सबसे सशक्त परफॉर्मेंस में गिना है. खास बात यह है कि यह चर्चा केवल अभिनय या निर्देशन तक सीमित नहीं है. लोग इस बात पर भी सवाल उठा रहे हैं कि क्या हम समाज के रूप में स्त्रियों के खिलाफ हो रहे अपराधों को धीरे-धीरे सामान्य मानने लगे हैं? अस्सी’ यह सवाल भी उठाती है कि न्याय आखिर किसे कहते हैं? क्या अदालत का फैसला ही सब कुछ है, या फिर समाज की सोच और प्रतिक्रिया भी उतनी ही ज़रूरी है? फ़िल्म की आत्मा उस खामोशी पर चोट करता है, जो अक्सर ऐसे मामलों के बाद छा जाती है. यही चुप्पी, यही अनदेखी, शायद इस कहानी की सबसे बड़ी असहज सच्चाई है.
फिल्म ‘अस्सी’ की कास्ट
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/05/assi-cast-2026-02-05-14-51-35.jpg)
असली सवाल यह है कि समाज का ज़मीर कितना जागरूक है? यह फिल्म उस चुप्पी पर चोट करता है, जो अक्सर ऐसे मामलों के बाद छा जाती है. यह चुप्पी ही शायद सबसे बड़ी असहज सच्चाई है, जिसे ‘अस्सी’ सामने लाने की कोशिश करती है.
अनुभव सिन्हा की फिल्मों की पहचान हमेशा से यही रही है कि वह सिनेमा को सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बनने देते. ‘अस्सी’ भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाती दिख रही है. यह फिल्म ऐसे समय में आ रही है, जब स्त्रियों की सुरक्षा, न्याय और संवेदना को लेकर सवाल और भी ज़्यादा जरूरी हो गए हैं.
ट्रेलर ने पहले ही यह साफ़ कर दिया है कि यह फिल्म देखने के बाद खत्म नहीं होगी. इसने दर्शकों को चौंकाने वाले सवालों के सामने खड़ा कर दिया है. यही असहज सच्चाई दर्शकों को बेचैन कर रही है और बहस को जन्म दे रही है. अस्सी’ एक फिल्म नहीं, बल्कि स्त्री के अनुभव और समाज के ज़मीर की पड़ताल है.
ASSI TRAILER REVIEW
टी-सीरीज़ प्रोडक्शन ‘अस्सी’ 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
READ MORE
जन्म के वक्त सिर्फ 765 ग्राम की थीं मालती मैरी, बेटी को याद कर भावुक हुए निक जोनस
अभिषेक बच्चन का करियर: हिट-फ्लॉप, अवॉर्ड्स और ओटीटी तक का सफर
Tags : Assi Trailer | Assi Release Date | Anubhav Singh Bassi | Bollywood classic films | taapsee pannu | TAAPSEE PANNU | actress taapsee pannu | Birthday Special Taapsee Pannu | bollywood actress taapsee pannu | taapsee pannu new movie | taapsee pannu new project | Taapsee Pannu Net Worth | taapsee pannu news | taapsee pannu movies | Anubhav Sinha | anubhav sinha films | Director Anubhav Sinha
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/01/30/cover-2678-2026-01-30-17-15-19.png)