/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/shahrukh-khan-9th-filmfare-award-record-2025-10-31-15-38-42.jpg)
नौवाँ फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतकर नया रिकॉर्ड बनाने का 14 वर्षों से है शाहरुख खान को इंतजार
तीन दशक के अपने अभिनय करियर में शाहरुख खान ने रोमांटिक फिल्मों से लेकर एक्शन थ्रिलर सहित कई शैलियों की 72 हिंदी फिल्मों में अभिनय कर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई। फिल्म उद्योग में अपने योगदान के लिए उन्होंने तीस नामांकनों में से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के आठ फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। इस तरह सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने में वे दिलीप कुमार के साथ खड़े हैं। दिलीप कुमार ने भी फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार 8 बार जीता है। यूँ तो 2005 में भारत सरकार की तरफ से उन्हें भारतीय सिनेमा के प्रति उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है। 2020 में वे दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता माने गए थे। लेकिन वे पिछले चौदह वर्षों से नौवाँ फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतकर, दिलीप कुमार को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाने के लिए बेताब हैं। पर उनका यह इंतजार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। (Shahrukh Khan Filmfare Awards record)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/shahrukh-khan-9th-filmfare-2025-10-31-15-12-57.webp)
/mayapuri/media/post_attachments/media/E5rj9YdUcAMtqq1-412154.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2020/12/dilip-kumar-1-820343.jpg)
शाहरुख खान का तीन दशक लंबा शानदार करियर
यूँ तो शाहरुख खान अब तक 15 बार फिल्मफेयर की ट्रॉफियाँ हासिल कर चुके हैं। उन्हें बेस्ट एक्टर के अलावा क्रिटिक्स अवॉर्ड, बेस्ट डेब्यू जैसे फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिले हैं। पर इनमें से आठ बार ही सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अवॉर्ड की ही ट्रॉफियाँ उनके हाथ लगीं। (Shahrukh Khan waiting for 9th Filmfare Award)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/shahrukh-khan-9th-filmfare-award-record-2025-10-31-15-20-22.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/thumb/msid-124072097,width-1280,height-720,resizemode-4/124072097-823000.jpg)
शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड 1993 में फिल्म ‘बाजीगर’ के लिए मिला था। इसमें शाहरुख खान ने अजय शर्मा/ विक्की मल्होत्रा का किरदार निभाया था। यूँ तो शाहरुख खान सोलो हीरो थे, पर उनका किरदार खलनायक वाला था। इस किरदार को उस समय के लगभग सभी टॉप हीरो ने करने से मना कर दिया था। निर्देशक अब्बास मस्तान के कहने पर शाहरुख इस किरदार को करने के लिए तैयार हो गए थे। इसका शीर्ष संवाद ‘‘हार कर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं।’’ आज भी आइकॉनिक है।
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/lets-pretend-it-is-november-1993-when-baazigar-just-v0-gmmsg8tcp1ua1-2025-10-31-15-21-56.webp)
इसके बाद 1995 में फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का दूसरा फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। सिमरन और राज मल्होत्रा की मोहब्बत इस कदर पसंद की गई कि शाहरुख ने रोमांस का नया मतलब गढ़ दिया। इस फिल्म ने उन्हें ‘किंग ऑफ रोमांस’ बना दिया।
/mayapuri/media/post_attachments/Lc88i-h5Lu3LKMrI2Vq8d-ApL1R7Zhm86nIHOC0Ad1Ii_49B3AeeG89ZDP4h9eMcS8j3Kg-482013.jpeg)
फिर 1997 में फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तीसरा फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित के साथ इस फिल्म में शाहरुख ने इतना जोरदार नृत्य दिखाया कि दर्शक एक बार फिर उनके मुरीद हो गए। इसके साथ इमोशनल सीन में तो उन्होंने जान फूंक दी। करिश्मा कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। (Shahrukh Khan and Dilip Kumar Filmfare comparison)
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BNDJjYmQ4YzYtZGE0MC00MTBjLWJmY2EtN2JmMDUyMjBmM2RiXkEyXkFqcGc@._V1_-672144.jpg)
एक साल बाद ही 1998 में फिल्म ‘‘कुछ कुछ होता है’’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का चौथा फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। कॉलेज लाइफ के प्यार, इमोशन और दोस्ती की स्टोरी में शाहरुख ने राहुल बनकर एक बार दिल जीत लिया। फिल्म के गाने और रोमांटिक सीन ने काजोल और शाहरुख की जोड़ी को आइडल बना दिया।
/mayapuri/media/post_attachments/wikipedia/en/0/07/Kuch_Kuch_Hota_Hai_poster-708581.jpg)
फिर चार साल बाद 2002 में संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ‘देवदास’ के लिए शाहरुख खान को पाँचवाँ फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला। संजय लीला भंसाली की बड़े कैनवास और पुराने सब्जेक्ट पर बनी इस मूवी को शाहरुख खान ने अपनी अभिनय कला से एक नया रंग दिया। देवदास में शाहरुख ने जिस तरह के इमोशनल सीन किए, वे मिसाल बन गए। भव्य सेट, डायलॉग और इमोशन सब कुछ शानदार रहा।
/mayapuri/media/post_attachments/wikipedia/en/9/9a/Devdas_(2002_Hindi_film)-630213.jpg)
दो साल बाद 2004 में आशुतोष गोवारीकर की फिल्म ‘‘स्वदेस’’ में ‘मोहन भार्गव’ के रूप में शाहरुख ने बेहद गंभीर किस्म के युवक का किरदार निभाया था। फिल्म ने देशभक्ति और युवाओं की जिम्मेदारी की भावना भी जगाई। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का छठाँ फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BZjM5YTU0MGYtZmI2ZS00ZjljLWEyMDUtZTM3NzRhYzQ5MWRhXkEyXkFqcGc@._V1_-224529.jpg)
तीन साल बाद 2007 में फिल्म ‘चक दे! इंडिया’ के लिए उन्हें सातवाँ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच कबीर खान के किरदार ‘कबीर खान’ को शाहरुख ने जिस तरह से निभाया, उसने उनकी खुद की इमेज बदल दी। इस फिल्म ने देशभक्ति का नया संदेश दिया। (Shahrukh Khan 8 Filmfare Awards list)
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMjYyOTdmYTYtYjQ4Ni00ZmFiLWJlZjYtZmJkNDI5MmNlNjMyXkEyXkFqcGc@._V1_FMjpg_UX1000_-729302.jpg)
इसके बाद 2011 में उन्हें फिल्म ‘माई नेम इज खान’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का आठवाँ फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। (2011) इस फिल्म में ‘रिजवान खान’ के किरदार में शाहरुख खान ने अपने इमोशन को बयाँ किया। इस फिल्म को उस समय उनके अपने रियल लाइफ के कुछ इंसीडेंट से जोड़कर भी देखा गया। इस फिल्म ने दुनियाभर में आलोचकों और दर्शकों से तारीफें बटोरीं।
/mayapuri/media/post_attachments/images/M/MV5BMTUyMTA4NDYzMV5BMl5BanBnXkFtZTcwMjk5MzcxMw@@._V1_FMjpg_UX1000_-834087.jpg)
2011 के बाद वे फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए इंतजार ही कर रहे हैं। इस बीच ‘जवान’ फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जरूर मिला है। (Shahrukh Khan Padma Shri award 2005)
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2023/09/download-1-1-474853.jpg)
अब देखना है कि वे कब दिलीप कुमार से आगे निकलने में सफल होते हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/01/SRK-2-599987.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/0c3621e4-8bb.png)
FAQ
Q1. शाहरुख खान ने अब तक कितने फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते हैं?
A1. शाहरुख खान अब तक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुके हैं।
Q2. शाहरुख खान का फिल्मफेयर अवॉर्ड रिकॉर्ड किसके बराबर है?
A2. शाहरुख खान का रिकॉर्ड दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के बराबर है, जिन्होंने भी 8 फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अवॉर्ड जीते थे।
Q3. शाहरुख खान अपने नौवें फिल्मफेयर अवॉर्ड का इंतजार कब से कर रहे हैं?
A3. शाहरुख खान पिछले 14 वर्षों से अपने नौवें फिल्मफेयर अवॉर्ड का इंतजार कर रहे हैं ताकि नया रिकॉर्ड बना सकें।
Q4. शाहरुख खान को पद्म श्री कब मिला था?
A4. शाहरुख खान को 2005 में भारत सरकार द्वारा भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान प्राप्त हुआ था।
Q5. शाहरुख खान को दुनिया का सबसे अमीर अभिनेता कब घोषित किया गया था?
A5. वर्ष 2020 में शाहरुख खान को दुनिया का सबसे अमीर अभिनेता माना गया था।
about shahrukh khan | AbRam Khan ShahRukh Khan | actor shahrukh khan | alia bhatt and shahrukh khan | Akshay Kumar ajay devgan shahrukh khan | actor shahrukh khan y plus security | ask srk shahrukh khan | bday shahrukh khan | don 3 shahrukh khan | 65th Amazon Filmfare Awards | 67th Filmfare Awards | 70th Hyundai Filmfare Awards 2025 | 70th Filmfare Awards | actor dilip kumar | about DILIP KUMAR | article dilip kumar | Dharmendra Dilip Kumar Video | bollywood actor dilip kumar | bollywood news | bollyood bollywood news | bollywood bollywood news not present in content
/mayapuri/media/member_avatars/2025/10/31/2025-10-31t071709523z-capture-s-2025-10-31-12-47-08.jpg )
 Follow Us
 Follow Us
                /mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)