Advertisment

Women's Day 2026: बॉलीवुड की बहुआयामी महिलाएं जो सफलता की नई परिभाषा लिख रही हैं

महिला दिवस के अवसर पर हम भारतीय सिनेमा में स्त्रीत्व के बदलते स्वरूप का जश्न मनाते हैं - एक ऐसा रूप जो रचनात्मकता, खेल और व्यवसाय, संवेदनशीलता और महत्वाकांक्षा, कला और उद्यमिता के बीच खूबसूरती से संतुलन बनाता है...

New Update
Womens Day 2026 Multifaceted women of Bollywood who are redefining success
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Women's Day Special: महिला दिवस के अवसर पर हम भारतीय सिनेमा में स्त्रीत्व के बदलते स्वरूप का जश्न मनाते हैं - एक ऐसा रूप जो रचनात्मकता, खेल और व्यवसाय, संवेदनशीलता और महत्वाकांक्षा, कला और उद्यमिता के बीच खूबसूरती से संतुलन बनाता है. स्त्रीत्व की यह दोहरी पहचान किसी विरोधाभास की नहीं, बल्कि साथ-साथ मौजूद रहने की कहानी है. ताकत और कोमलता. कला और समझदारी. चमकदार मंच और सोच-समझकर बनाई गई रणनीति. ये महिलाएं इस बात का उदाहरण हैं कि आज की बॉलीवुड अभिनेत्रियां खुद को एक ही पहचान तक सीमित नहीं रख रही हैं. वे अपनी पहचान को और व्यापक बना रही हैं, रूढ़ियों को चुनौती दे रही हैं और यह साबित कर रही हैं कि कई भूमिकाओं में सफल होना अब कोई अपवाद नहीं बल्कि एक नया सामान्य है. 8 मार्च महिला दिवस पर हम सिर्फ उनकी उपलब्धियों का जश्न नहीं मनाते, बल्कि उस साहस का भी सम्मान करते हैं जिसके साथ वे खुलकर जीती हैं, बड़े सपने देखती हैं और मनोरंजन जगत में एक महिला होने का अर्थ नए तरीके से परिभाषित करती हैं.

Advertisment

आइए नज़र डालते हैं कुछ ऐसी प्रेरणादायक महिलाओं पर, जो आधुनिक स्त्रीत्व की इस खूबसूरत दोहरी पहचान को जीती हैं:

ऋचा चड्ढा

Richa Chadha

कलाकार और सशक्त निर्माता ऋचा चड्ढा हमेशा बेबाक और साहसी कहानियों के लिए जानी जाती हैं. अपनी दमदार अभिनय क्षमता के लिए मशहूर ऋचा ने अब प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रखकर अपनी रचनात्मक यात्रा को और आगे बढ़ाया है. फिक्शन और नॉन-फिक्शन दोनों तरह की प्रोजेक्ट्स को समर्थन देकर ऋचा यह दिखाती हैं कि एक महिला सिर्फ कहानियों को निभाती ही नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे उन्हें आकार भी देती है. उनका सफर एक खास दोहरापन दर्शाता है - एक कलाकार जो स्क्रीन पर राज करती है और एक दूरदर्शी जो नई कहानियां गढ़ती है. महिला दिवस पर वह इस बात की मिसाल हैं कि महिलाएं मंच और स्टूडियो दोनों पर समान अधिकार से काम कर सकती हैं.

नेहा धूपिया

Neha Dhupia

कैमरे से आगे की आवाज़ अभिनेत्री, पॉडकास्टर, एंकर और महिलाओं से जुड़े मुद्दों की मज़बूत समर्थक - नेहा धूपिया का सफर कई मायनों में खास है. चाहे अपने पॉडकास्ट में अहम बातचीत करना हो, बड़े-बड़े कार्यक्रमों की मेज़बानी करना हो या महिलाओं के अधिकारों से जुड़े अभियानों का समर्थन करना - नेहा हर जगह अपने प्रभाव का सही इस्तेमाल करती हैं. उनकी दोहरी पहचान ग्लैमर और मज़बूती के बीच संतुलन में दिखती है - मंच पर चमकते हुए भी वे अपनी आवाज़ से महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाती हैं.

श्वेता त्रिपाठी

Shweta Tripathi

रचनात्मक जोखिम लेने वाली कलाकार, सूक्ष्म और प्रभावशाली अभिनय के साथ-साथ फिल्मों और नाटकों में निर्माता की भूमिका निभाकर श्वेता त्रिपाठी नई पीढ़ी की रचनात्मक शक्ति का प्रतिनिधित्व करती हैं. वह सिर्फ अभिनय नहीं करतीं, बल्कि कहानियों को चुनती और उन्हें आगे बढ़ाने का काम भी करती हैं. उनका सफर एक दिलचस्प विरोधाभास को दिखाता है - स्क्रीन पर उनकी नाज़ुक और संवेदनशील मौजूदगी और पर्दे के पीछे एक दृढ़ निश्चयी निर्माता जो साहसी फैसले लेती है. यह इस बात का उदाहरण है कि आज महिलाएं कैमरे के दोनों ओर सांस्कृतिक कथाओं को आकार दे रही हैं.

पारुल गुलाटी

Parul Gulati

अभिनेत्री और उद्यमिता की मिसाल पारुल गुलाटी मेहनत और जुनून का बेहतरीन उदाहरण हैं. अभिनय के साथ-साथ उन्होंने अपने हेयर एक्सटेंशन ब्रांड निश हेयर को शुरू से खड़ा किया और उसे एक सफल ब्रांड बनाया. कॉन्टेंट क्रिएटर और उद्यमी के रूप में वह मनोरंजन और व्यवसाय की दुनिया को आसानी से जोड़ती हैं. उनकी दोहरी पहचान उनके संघर्ष और आत्मविश्वास को दर्शाती है - एक तरफ स्क्रिप्ट की तलाश में कलाकार और दूसरी तरफ अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने वाली बिज़नेसवुमन. वह साबित करती हैं कि महत्वाकांक्षा रचनात्मक भी हो सकती है और व्यावसायिक भी.

लिसा मिश्रा

Lisa Mishra

सुरों की रचयिता और कहानी कहने मे माहिर कलाकार गायिका, अभिनेत्री और पॉडकास्टर - लिसा मिश्रा की कला कई माध्यमों में फैली हुई है. वह संगीत स्टूडियो, फिल्म सेट और पॉडकास्ट के मंच के बीच सहजता से काम करती हैं, और उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती हैं जो खुद को किसी एक दायरे में सीमित नहीं करना चाहती. उनकी दोहरी पहचान अभिव्यक्ति में दिखाई देती है - चाहे वह संगीत के ज़रिए हो, अभिनय से या बातचीत के माध्यम से. वह याद दिलाती हैं कि स्त्रीत्व सुरों की तरह मधुर, कई परतों वाला और असीम हो सकता है.

कृतिका कामरा

Kritika Kamra

अभिनय के साथ सतत सोच की दिशा रखने वाली कृतिका कामरा सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं बल्कि एक उद्यमी भी हैं, जो अपने फैशन ब्रांड सिनाबार के ज़रिए टिकाऊ फैशन को बढ़ावा देती हैं. रचनात्मकता और ज़िम्मेदार व्यवसाय को साथ लेकर चलना उनकी खास पहचान है. उनका सफर एक सार्थक संतुलन को दर्शाता है - अभिनय के प्रति जुनून और उद्देश्यपूर्ण उद्यमिता.

सैयामी खेर

Saiyami Kher

अभिनेत्री और धैर्य की मिसाल एथलीट सैयामी खेर बॉलीवुड और कठिन खेलों की दुनिया के बीच एक अनोखा संतुलन बनाती हैं. 2024 में वह आयरनमैन 70.3 ट्रायथलॉन पूरा करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं. यहीं नहीं, 2025 तक उन्होंने एक साल के भीतर दो आयरनमैन 70.3 रेस पूरी कर एक और उपलब्धि हासिल की. सैयामी आज की बहु-कुशल महिला का उदाहरण हैं - जहां एक तरफ वह रोज़ाना कई घंटे तैराकी, साइक्लिंग और दौड़ की ट्रेनिंग करती हैं, वहीं दूसरी तरफ फिल्मों की शूटिंग और स्पोर्ट्स कमेंट्री भी करती हैं. उनका संकल्प रचनात्मकता और सहनशक्ति का अनोखा मेल दिखाता है - सिल्वर स्क्रीन से लेकर दुनिया की सबसे कठिन रेस तक, जो कि महिलाओं की ताकत और बहुमुखी प्रतिभा का प्रतीक हैं.

Tags : Women's Day | women's day special | Happy Women’s Day Songs | Intetnational Women’s Day | National Womens Day | Women’s Day in India | Movies to Watch on Women's Day | Womens Day Quotes 

Advertisment
Latest Stories