Advertisment

दीपिका के बाद अब प्रकाश राज ने छोड़ी ‘Spirit’, फिल्म को लेकर बढ़ी चर्चा

ताजा खबर: तेलुगू सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ एक बार फिर सुर्खियों में है. पिछले कुछ समय से यह फिल्म अपनी कहानी से ज्यादा कास्टिंग ..

New Update
prakash raj
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ताजा खबर: तेलुगू सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ ( Spirit ) एक बार फिर सुर्खियों में है. पिछले कुछ समय से यह फिल्म अपनी कहानी से ज्यादा कास्टिंग से जुड़ी खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई है. अब खबर सामने आई है कि दीपिका पादुकोण (Deepika dropped from Spirit) के बाद नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर प्रकाश राज ने भी फिल्म से किनारा कर लिया है. इस खबर ने फैन्स को चौंका दिया है और इंडस्ट्री में भी हलचल बढ़ गई है.

Advertisment

Read More: पीरियड्स के दौरान हुई ‘शरारत’ की शूटिंग, Ayesha Khan का खुलासा सुन चौंके फैंस

क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से लिया फैसला? (Spirit movie controversy)

Spirit: Prakash Raj exits Sandeep Reddy Vanga'

रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) और प्रकाश राज (Prakash Raj ) के बीच किसी सीन को लेकर मतभेद हो गए थे. बताया जा रहा है कि स्क्रिप्ट और उसे शूट करने के तरीके को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद हालात बिगड़ गए. इसी वजह से क्रिएटिव डिफरेंस के चलते प्रकाश राज (Prakash Raj exits Spirit) ने फिल्म छोड़ने का फैसला लिया.हालांकि, इस मामले में अभी तक न तो मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है और न ही प्रकाश राज ने इस खबर की पुष्टि की है. इसके बावजूद इंडस्ट्री में इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं तेज हैं.

सेट पर बिगड़े हालात की खबर

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ‘स्पिरिट’ (Prabhas Spirit film)के सेट पर माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था. शुरुआत में प्रकाश राज को फिल्म में एक अहम किरदार के लिए चुना गया था और उनके रोल को कहानी में काफी मजबूत बताया जा रहा था. लेकिन एक सीन को लेकर हुई बहस के बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ती चली गईं.

Read More: Divya Agarwal ने बताई अपनी ख्वाहिश, शेफाली शाह और यामी संग काम करना चाहती हैं ‘रियलिटी क्वीन’

प्रोडक्शन टीम से भी नहीं बना तालमेल

खबरों के मुताबिक, प्रकाश राज का प्रोडक्शन टीम के साथ भी तालमेल सही नहीं बैठ रहा था. इसी वजह से मेकर्स ने उनके साथ काम जारी न रखने का फैसला किया. हालांकि, इन दावों की भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

इससे पहले दीपिका पादुकोण ने छोड़ी थी फिल्म

इससे पहले साल 2024 में दीपिका पादुकोण के फिल्म से बाहर होने की खबर सामने आई थी. उस वक्त रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दीपिका ने 8 घंटे की शिफ्ट, भारी फीस और फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी जैसी शर्तें रखी थीं. बताया गया कि ये शर्तें निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा को मंजूर नहीं थीं, जिसके चलते उन्होंने फिल्म छोड़ दी.

Read More: दिग्गज अभिनेता सुनील थापा का निधन, मैरी कॉम में निभाया था अहम किरदार

पैन इंडिया प्रोजेक्ट है ‘स्पिरिट’

‘स्पिरिट’ एक बड़े बजट की पैन इंडिया फिल्म है, जिसे संदीप रेड्डी वांगा ने खुद लिखा और डायरेक्ट किया है. प्रभास इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म को लेकर फैन्स में पहले से ही काफी उत्साह है, लेकिन बार-बार सामने आ रही कास्टिंग से जुड़ी खबरों ने इसे चर्चा का विषय बना दिया है.

FAQ

1. ‘स्पिरिट’ फिल्म से प्रकाश राज के बाहर होने की खबर क्यों चर्चा में है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और प्रकाश राज के बीच एक सीन को लेकर मतभेद हो गए थे, जिसके बाद क्रिएटिव डिफरेंस के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी.

2. क्या इस खबर की आधिकारिक पुष्टि हुई है?

नहीं, अब तक न तो मेकर्स और न ही प्रकाश राज की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है.

3. क्या इससे पहले भी कोई कलाकार ‘स्पिरिट’ छोड़ चुका है?

जी हां, इससे पहले दीपिका पादुकोण के भी फिल्म से बाहर होने की खबर आई थी.

4. दीपिका पादुकोण ने फिल्म क्यों छोड़ी थी?

रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दीपिका ने 8 घंटे की शिफ्ट, भारी फीस और फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी जैसी शर्तें रखी थीं, जिसके कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी.

5. ‘स्पिरिट’ फिल्म के निर्देशक कौन हैं?

इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं.

Read More:  क्या बड़े पर्दे पर नागिन बनने वाली थीं प्रियंका चोपड़ा? एकता कपूर के बयान से बढ़ीं अटकलें

Advertisment
Latest Stories