/mayapuri/media/media_files/2026/02/24/amitabh-bachchan-first-look-as-ashwatthama-from-kalki-2-is-out-reuniting-him-with-kamal-haasan-after-40-years-2026-02-24-17-49-32.jpeg)
फैन्स को लम्बे समय से साल 2024 में रिलीज़ हुई साइंस-फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल का बेसब्री से इंतज़ार था, जिसकी शूटिंग अब ऑफिशियली शुरू हो गई है, जैसा कि अमिताभ बच्चन ने अनाउंस किया है. आपको बतादे बिग बी ने देर रात एक ब्लॉग अपडेट पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बताया कि वो हैदराबाद में 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD 2) के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें वे अश्वत्थामा के किरदार में नज़र आएंगे. अमिताभ बच्चन ने अपनी खुशी फैंस के साथ शेयर की इस मूवी के सेट से उन्होंने कई बीटीएस पिक्स शेयर कर फैन्स का उत्साह बढ़ा दिया हैं.
The storm begins. ⚡
— Rahul kumar🇮🇳 (@kumarrahul9102) February 24, 2026
Kalki 2898 AD Part 2 kicks off with the titans Ashwatthama (Amitabh Bachchan) and Supreme Yaskin (Kamal Haasan) are already on set. 🦖🔥
Bhairava and Sum-80?
They enter later… and when they do, the real chaos unfolds.
The war for the future has… pic.twitter.com/X6qHBSrBz7
अमिताभ बच्चन की किन फ़ोटो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका?
अभिनेता अमिताभ के इस अनाउंसमेंट और साथ में प्रोडक्शन प्रोसेस की फ़ोटो आने के बाद सोशल मीडिया पर काफ़ी हलचल मच गई है. अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा के रूप में अपने ट्रांसफॉर्मेशन की पिक्स भी शेयर की. उनका लुक देख फैन्स उत्साहित हो गए हैं. इस पोस्ट का सबसे दिलचस्प हिस्सा उनके साथी को-स्टार कमल हासन के साथ उनकी एक कैंडिड फ़ोटो थी. सेट पर उन्होंने कमल हासन को गले लगाते हुए अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की जो लोगों का दिल छू रही हैं.
40 साल बाद अमिताभ बच्चन और कमल हासन पर्दे पर एक साथ आएंगे नज़र
आपको बतादे अहम बात यह है कि इंडियन सिनेमा के दो सबसे बड़े नाम अमिताभ बच्चन और कमल हासन लगभग चार दशक बाद फिर से साथ आ रहे हैं, कल्कि 2 इंडस्ट्री के इतिहास में एक अहम मोड़ है. एक ब्लॉग पोस्ट में, बच्चन सहाब ने बताया कि वह और कमल हासन 1985 की एक्शन ड्रामा 'गिरफ्तार' में साथ काम करने के बाद अब फिर से साथ काम करने जा रहे हैं.
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/24/giraftar-2026-02-24-18-39-28.jpg)
क्या कल्कि 2 में आखिरकार वो फेस-ऑफ होगा जिसका फैंस को इंतज़ार है
आपको बतादे अमिताभ और कमल के साथ काम करने की खबर सामने आने के बाद फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाला सीक्वल में दोनों कलाकार एक दुसरे के खिलाफ जबरदस्त एक्शन करते हुए नज़र आएंगे और लम्बे समय तक स्क्रीन पर दिखेंगे. फिल्म में कमल हासन के सुप्रीम यास्किन को बच्चन द्वारा निभाए गए अश्वत्थामा के खिलाफ लड़ाई में ज़्यादा अहम और प्रैक्टिकल रोल मिलेगा.
बिग बी ने अपने फैंस के इस प्यार पर क्या रिएक्शन दिया
मंगलवार को अमिताभ बच्चनअपने घर के बाहर की फोटो पोस्ट कीं. जहां फैन्स की भारी भीड़ अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए इंतजार करती नजर आ रही थी जबकि उन्होंने पहले ही बता दिया था कि वे उनसे मिल नहीं पाएंगे. इन पिक्स को पोस्ट करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'मैंने उन्हें बता दिया था कि इस रविवार मैं नही आ पाऊंगा. क्योंकि मैं हैदराबाद में शूटिंग कर रहा था... लेकिन फिर भी वे आए... कन्फर्म करने के लिए," उन्होंने कहा, "पहले काम... बाद में आराम." अगर उनका शूटिंग शेड्यूल इजाज़त देता है, तो उन्हें उम्मीद है कि वह आने वाले रविवार को फिर से अपने फैंस से मिलेंगे. फैन्स से ना मिल पाने की वजह से अमिताभ बच्चन ने उनसे माफी भी मांगी.
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/24/senior_1771919405-2026-02-24-18-35-56.webp)
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/24/kalki-2026-02-24-18-37-49.jpg)
क्या था कल्कि 2898 AD का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड
कल्कि 2898 AD ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, महाभारत के पहलुओं को एक डायस्टोपियन भविष्य के साथ मिलाकर यह फिल्म एक ज़बरदस्त हिट रही. फिल्म ने दुनिया भर में लगभग ₹1,042–1,100 करोड़ का ज़बरदस्त कलेक्शन किया, जिससे यह अब तक की सबसे ज़्यादा कलेक्शन करने वाली भारतीय फ़िल्मों में से एक बन गई. 27 जून, 2024 को रिलीज़ हुई इस साइंस-फ़िक्शन फ़िल्म ने भारत में ₹730 करोड़ से ज़्यादा और इंटरनेशनल लेवल पर ₹270 करोड़ से ज़्यादा का कारोबार किया था. यह ₹1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली सातवीं भारतीय फ़िल्म बन गई हैं.
क्या होगा कल्कि 2 की कहानी
सीक्वल में माइथोलॉजी और साइंस फिक्शन का मेल और दिखाया जाएगा. शुरुआती सोर्स बताते हैं कि अभी का शेड्यूल ज़्यादातर बच्चन और हासन के बीच डायलॉग वाले टकराव पर फोकस है. प्रोडक्शन को उम्मीद है कि लीडिंग हीरो प्रभास, जो भैरव/कर्ण का रोल करेंगे, बाद में आएंगे. नाग आश्विन के निर्देशन में बन रही इस मूवी में अमिताभ बच्चन को प्रभास और कमाल हासन के अपोजिट देखा जाएगा. फिल्म से दीपिका पादुकोण पहले ही बाहर कर दी गई हैं.
/filters:format(webp)/mayapuri/media/media_files/2026/02/24/1-2026-02-24-18-40-37.jpg)
Kalki 2 FAQ
अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने आखिरी बार कब साथ काम किया था?
कल्कि 2 से पहले, अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने आखिरी बार 1985 की फिल्म गिरफ्तार में स्क्रीन शेयर की थी. हालांकि दोनों कल्कि 2898 AD (2024) की कास्ट का हिस्सा थे, लेकिन पहले पार्ट में उनका एक साथ कोई सीन नहीं था.
क्या अमिताभ बच्चन कल्कि 2 में अश्वत्थामा का रोल कर रहे हैं?
हां. अमिताभ बच्चन महाभारत के अमर अश्वत्थामा का अपना रोल फिर से निभा रहे हैं. उनका कैरेक्टर अजन्मे कल्कि का रक्षक है और सीक्वल में सुप्रीम यास्किन के खिलाफ लड़ाई में मुख्य किरदारों में से एक है.
कल्कि 2 की शूटिंग कहां हो रही है?
फरवरी 2026 तक, कल्कि 2 की मेन शूटिंग हैदराबाद में हो रही है, खासकर शंकरपल्ली में बने एक बड़े सेट पर. इस लोकेशन का इस्तेमाल अमिताभ बच्चन और कमल हासन वाले कई हाई-स्टेक सीक्वेंस के लिए किया जा रहा है.
READ MORE
पूनम पांडे का बदला रूप: वृंदावन में भक्ति में लीन दिखीं एक्ट्रेस
‘डॉन 3’ विवाद में नया मोड़: रणवीर सिंह पर ₹40 करोड़ हर्जाने की मांग, मामला कानूनी राह पर
Tags : Amitabh Bachchan | about amitabh bachchan | about amitabh bachchan films | actor Amitabh Bachchan | amitabh bachchan kalki | amitabh bachchan kalki 2898 ad | Amitabh | kalki 2 | comic con kalki 2898 ad | Deepika Padukone Exits Kalki 2 | kalki 2898 ad | Kalki 2898 AD 2 update | Kamal Hassan | Kamal Haasan | Kamal Haasan news | kamal haasan new movie
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/20/cover-2681-2026-02-20-18-30-54.png)