Advertisment

अपनी दिवंगत मां Nirmal Kapoor के लिए प्रार्थना करने परमार्थ निकेतन पहुंचे Anil Kapoor और Boney Kapoor

ताजा खबर: Boney Kapoor और Anil Kapoor अपनी मां के लिए प्रार्थना करने परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे. अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की.

New Update
Anil Kapoor and Boney Kapoor reached Parmarth Niketan
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Anil Kapoor- Boney Kapoor Visit Parmarth Niketan: निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) और एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor)  और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर (Nirmal Kapoor) का 2 मई को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया. अपनी मां के निधन (Nirmal Kapoor Death) के बाद धीरे- धीरे कपूर परिवार इस दुख से उभरने की कोशिश कर रहा हैं. वहीं अब बोनी कपूर और अनिल कपूर अपनी मां के लिए प्रार्थना करने परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे. अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की.

बोनी कपूर और अनिल कपूर ने अपनी मां के लिए की प्रार्थना 

आपको बता दें बोनी कपूर और अनिल कपूर अपनी दिवगंत मां निर्मल कपूर के लिए प्रार्थना करने परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे. आश्रम पहुंचकर दोनों ने अपनी दिवंगत मां निर्मल कपूर के साथ बिताए अंतिम क्षणों को शेयर किया. इसके साथ- साथ उन्होंने मां गंगा की पूजा के साथ-साथ अपनी दिवंगत मां के लिए प्रार्थना भी की. 

Anil Kapoor and Boney Kapoor

Anil Kapoor and Boney Kapoor

अनिल कपूर ने अपनी मां को किया था याद

Nirmal Kapoor

वहीं हाल ही में अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए परिवार को एक साथ रखने वाली "असाधारण महिला" को याद किया. दिग्गज एक्टर ने अपनी मां के लिए इमोशनल नोट शेयर करते हुए लिखा कि, "मेरी मा ने न केवल सीधे तौर पर बल्कि उन लोगों के जरिए भी कई लोगों के जीवन को छुआ, जिन्हें उन्होंने पाला, सहारा दिया और प्यार किया. वह उन उल्लेखनीय महिलाओं में से एक थीं, जो कभी सुर्खियों में नहीं रहीं, लेकिन जिनकी ताकत ने सभी को एक साथ रखा. एक खामोश स्तंभ, हमेशा मुस्कुराती, हमेशा परवाह करने वाली, हमेशा अपने आस-पास के लोगों को गर्मजोशी देती".

2 मई को हुआ था निर्मल कपूर का निधन

Nirmal Kapoor

निर्मल कपूर की शादी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर सुरिंदर कपूर से हुई थी. उनके चार बच्चे थे: बोनी, अनिल, संजय और रीना कपूर मारवाह. उनकी मौत की खबर के बाद जावेद अख्तर, रानी मुखर्जी, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ और वीर पहारिया जैसी कई बॉलीवुड हस्तियां उनके परिवार को सांत्वना देने पहुंचीं. निर्मल कपूर का निधन 2 मई को हुआ था. उनका अंतिम संस्कार शनिवार, 3 मई 2025 को मुंबई के पवन हंस स्थित विले पार्ले श्मशान घाट पर हुआ.

Tags : Anil Kapoor news | anil kapoor news latest | anil kapoor news today | latest anil kapoor news today | anil kapoor films | anil kapoor family | Boney Kapoor NEWS | Nirmal Kapoor Death News 

Read More

Saiyaara Song Humsafar Out: Ahaan Panday और Aneet Padda की फिल्म ‘सैय्यारा’ का नया सॉन्ग हमसफर आउट

अपने मां- बाबूजी द्वारा दिए संस्कारों को याद करते हुए इमोशनल हुए Amitabh Bachchan, बोले- 'जिस तरह से हमारा पालन-पोषण हुआ...'

Jaideep Ahlawat opens up on rejecting Ramayana: Ranbir Kapoor की 'रामायण' में नहीं नजर आएंगे जयदीप अहलावत, एक्टर ने ऑफर ठुकराने की बताई वजह

पैपराजी के साथ बदसलूकी करने पर Kajol ने पेश की सफाई, बोली- 'अगर मैं डरावनी लगती हूं....'

Advertisment
Latest Stories