Advertisment

Anil Kapoor Immerses Mother Ashes In Ganga: Anil Kapoor ने मां निर्मल की अस्थियां गंगा में की विसर्जित, एक्टर ने शेटर किया इमोशनल नोट

ताजा खबर: दिग्गज एक्टर Anil Kapoor ने अपनी दिवंगत मां Nirmal Kapoor की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया. वहीं एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की.

New Update
Anil Kapoor Immerses Mother Nirmal Kapoor Ashes In Ganga:
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

Anil Kapoor Immerses Mother Nirmal Kapoor Ashes In Ganga: निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) और एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) बीते दिन अपनी मां के लिए प्रार्थना करने परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे थे. अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की. वहीं अब दिग्गज एक्टर अनिल कपूर ने अपनी दिवंगत मां निर्मल कपूर की अस्थियों को गंगा में विसर्जित (Nirmal Kapoor Ashes In Ganga) किया. वहीं एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की जिसमें वह अनुष्ठान करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

अनिल कपूर ने अपनी मां की अस्थियों को गंगा में किया विसर्जित 

आपको बता दें कि अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम Anil Kapoor Instagram ) पर कई तस्वीरें शेयर कि जिसमें वह अनुष्ठान करते हुए दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर में एक्टर सफेद कपड़े पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, उनके गले में एक काला शॉल है. वहीं अन्य तस्वीर में अनिल कपूर पूजा में हाथ जोड़कर जमीन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. उनके साथ, अन्य पुरुष भी सफेद कपड़े पहने हुए बैठे थे. तस्वीर में साध्वी भगवती सरस्वती भी दिखाई दे रही हैं, जो भगवा कपड़े पहने हुए अनुष्ठान में भाग ले रही हैं.

एक्टर ने शेयर किया इमोशनल नोट (Anil Kapoor Share Emotional Note)

Anil Kapoor Immerses Mother Nirmal Kapoor Ashes

Anil Kapoor Immerses Mother Nirmal Kapoor Ashes2

वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा कि,"दुख और उपचार. आज हमने मां की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया...उसी स्थान पर जहां हमने करीब एक दशक पहले पिताजी को आराम करने के लिए रखा था..." 

"मां और पिताजी आखिरकार एक साथ वापस आ गए हैं"- अनिल कपूर 

Anil Kapoor Immerses Mother Nirmal Kapoor Ashes

अपनी बात को जारी रखते हुए एक्टर ने कहा कि उनकी मां और पिता आखिरकार एक साथ वापस आ गए हैं. अनिल ने लिखा, "दुख के साथ शांति की एक शांत भावना आई, जैसे मां और पिताजी आखिरकार एक साथ वापस आ गए हैं... एक दूसरे के साथ, आखिरकार घर". बता दें  अनिल कपूर ने 10 साल पहले अपने दिवंगत पिता सुरिंदर कपूर की अस्थियों को इसी जगह विसर्जित किया था. 

2 मई को हुआ था निर्मल कपूर का निधन

Nirmal Kapoor

निर्मल कपूर की शादी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर सुरिंदर कपूर से हुई थी. उनके चार बच्चे थे: बोनी, अनिल, संजय और रीना कपूर मारवाह. उनकी मौत की खबर के बाद जावेद अख्तर, रानी मुखर्जी, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ और वीर पहारिया जैसी कई बॉलीवुड हस्तियां उनके परिवार को सांत्वना देने पहुंचीं. निर्मल कपूर का निधन 2 मई को हुआ था. उनका अंतिम संस्कार शनिवार, 3 मई 2025 को मुंबई के पवन हंस स्थित विले पार्ले श्मशान घाट पर हुआ.

Tags : Nirmal Kapoor Death News | Nirmal Kapoor death | anil kapoor family | anil kapoor films | Anil Kapoor news | anil kapoor news latest | anil kapoor news today | latest anil kapoor news today 

Read More

War 2 New Posters: ''वॉर 2' से Hrithik Roshan, Kiara Advani और Kiara Advani की नई झलक आई सामने, फैंस हुए एक्साइटेड

Ram Kapoor Apologises: सेक्शुअल जोक करने के बाद राम कपूर को हुआ अपनी गलती का अहसास, बोले- 'मैं ऐसा ही हूं...'

Ankita Lokhande Pregnant: Ankita Lokhande-Vicky Jain के घर गूंजेगी किलकारी, एक्ट्रेस बोली- 'मैं प्रेग्नेंट हूं...'

‘Sardaar ji 3’ विवाद पर Mika Singh ने Diljit Dosanjh को बताया ‘फेक सिंगर’, बोले- 'धोखा देकर गायब...'

Advertisment
Latest Stories