Advertisment

Dhurandhar 2 Trailer: Ranveer Singh स्टारर 'धुरंधर: द रिवेंज' का धमाकेदार ट्रेलर आउट

ताजा खबर: Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर रिलीज हो गया हैं. फिल्म 19 मार्च, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

New Update
Dhurandhar 2
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Dhurandhar 2 Trailer:रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) को लेकर सुर्खियों में  बने हुए हैं. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की इस दूसरी किस्त का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं आज (7 मार्च) को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है जोकि एक्शन से भरपूर हैं.

Advertisment

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

धुरंधर 2 के ट्रेलर में इस बार रणवीर सिंहजसकीरत सिंह रंगी के रूप में वापसी कर रहे हैं, जो ल्यारी पर कब्ज़ा करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं. ट्रेलर में यह भी बताया गया है कि वह अगले ‘ल्यारी के बादशाह’ हैं. पहले पार्ट में वह एक भारतीय जासूस के रूप में दिखे थे जो अक्षय खन्ना के रहमान डकैत द्वारा चलाए जा रहे बलूच गैंग में घुसपैठ करता है. सीक्वल में कहानी आगे बढ़ती है कि कैसे जसकीरत गैंग के अंदर से एक आतंकी संगठन को खत्म करने के लिए काम करता है. ट्रेलर रणवीर सिंह के इस ऐलान के साथ खत्म होता है, “अब भारत पाकिस्तान का भविष्य तय करेगा”.

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश

'धुरंधर 2' की सीधी टक्कर पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' से होने जा रही है, जिसे पहले 26 मार्च को रिलीज करने का प्लान था.

The Kerala Story 2: 'केरल स्टोरी 2' पर Rahul Gandhi के बयान से मचा विवाद

कब रिलीज होगी धुरंधर 2? (When release  Dhurandhar 2?)

रणवीर सिंह स्टारर इस सीक्वल को 19 मार्च, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

क्या होगी 'धुरंधर 2' की कहानी (What will be the story of 'Dhurandhar 2'?)

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्पाई एक्शन थ्रिलर का प्लॉट भी सामने आ गया है. कहा जा रहा है कि कहानी हमज़ा अली मज़ारी या जसकीरत सिंह रंगी के रहमान डकैत की मौत के बाद शेर-ए-बलूच बनने के इर्द-गिर्द घूमेगी. उनकी कहानी कराची के अंडरवर्ल्ड को खत्म करने और ISI के फंडिंग नेटवर्क को कमज़ोर करने की उनकी बड़ी कोशिशों को दिखाएगी. बड़े साहब की पहचान भी बताई जाएगी. दर्शकों के लिए रणवीर का बड़े साहब से आमना-सामना देखना रोमांचक होगा. अफवाहें यह भी हैं कि यामी गौतम एक डीप-कवर इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के रूप में एक ज़बरदस्त कैमियो करेंगी.

ICC T20 World Cup: वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, बॉलीवुड सितारों ने दी बधाई

धुरंधर 2 में कौन-कौन हैं स्टार?

आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सितारों की पूरी फौज है. फिल्म की स्टारकास्ट इस प्रकार है:
रणवीर सिंह: जसकीरत सिंह रंगी / हमज़ा अली मज़ारी के रूप में
संजय दत्त: एसपी चौधरी असलम के रूप में
अक्षय खन्ना: रहमान डकैत के रूप में
आर. माधवन: आईबी चीफ अजय सान्याल के रूप में (अजीत डोभाल पर आधारित)
अर्जुन रामपाल: मेजर इकबाल (बड़े साहब) के रूप में (इलियास कश्मीरी पर आधारित)
सारा अर्जुन: यलीना जमाली के रूप में
राकेश बेदी: जमील जमाली के रूप में

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. ‘धुरंधर 2’ क्या है? (What is Dhurandhar 2?)

Dhurandhar 2 एक आगामी फिल्म है, जो एक्शन और ड्रामा से भरपूर कहानी के साथ दर्शकों के सामने आने वाली है. यह फिल्म अपने पहले पार्ट की सफलता के बाद बनाई गई सीक्वल मानी जा रही है.

2. ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर कब रिलीज़ हुआ? (When was the Dhurandhar 2 trailer released?)

Dhurandhar 2 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई.

3. ट्रेलर में क्या खास दिखाया गया है? (What does the trailer show?)

ट्रेलर में दमदार एक्शन सीक्वेंस, इमोशनल ड्रामा और कहानी के बड़े ट्विस्ट की झलक दिखाई गई है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है.

4. दर्शकों की ट्रेलर पर क्या प्रतिक्रिया रही? (How did audiences react to the trailer?)

ट्रेलर को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. कई लोगों ने इसके एक्शन और सिनेमैटोग्राफी की तारीफ की है.

Tags : Dhurandhar 2 Teaser | Dhurandhar 2: Revenge Teaser | Dhurandhar 2: Revenge Trailer | Dhurandhar 2 Opening Day Advance | Dhurandhar 2 Advance Booking

Advertisment
Latest Stories