/mayapuri/media/media_files/2026/02/12/dhurandhar-2-2026-02-12-15-53-34.jpeg)
ताजा खबर: रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब दर्शक इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. निर्देशक Aditya Dhar की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ मार्च 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. खास बात यह है कि रिलीज से पहले ही इस फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है, और वह भी किसी फिल्म क्रिटिक का नहीं बल्कि टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस ‘अनुपमा’ यानी रुपाली गांगुली का.
Read More: सादगी और परंपरा के संग बंधे लक्ष्मण सिंह राजपूत, ब्रजवासी रीति-रिवाजों में हुई शादी
रुपाली गांगुली ने देखे फिल्म के अहम सीन्स
/mayapuri/media/post_attachments/images/2026/02/12/article/image/rupali-ganguly-watch-dhurandhar-2-(1)-1770874823175_v-605784.webp)
हाल ही में एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में रुपाली गांगुली ने खुलासा किया कि उन्होंने ‘धुरंधर 2’ के कुछ बेहद अहम हिस्से देख लिए हैं. दरअसल, रुपाली के भाई विजय गांगुली फिल्म के पहले पार्ट ‘धुरंधर’ में बतौर कोरियोग्राफर जुड़े थे. उन्होंने फिल्म के दो चर्चित गानों ‘शरारत’ और ‘FA9LA’ को कोरियोग्राफ किया था.रुपाली ने बताया कि जब उनके भाई ‘धुरंधर 2’ की एडिटिंग कर रहे थे, तब वीडियो कॉल के जरिए उन्होंने फिल्म के कुछ शॉट्स देखे.
‘हर फ्रेम शानदार है’
रुपाली गांगुली ने फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए कहा,“मैंने ‘धुरंधर’ को थिएटर में दो बार देखा है. क्या गजब की फिल्म है. मैं इसके दूसरे पार्ट का इंतजार नहीं कर पा रही हूं. कल मैंने ‘धुरंधर 2’ के कुछ हिस्से देखे. जो शॉट्स मैंने देखे, वे इतने सॉलिड थे कि मैंने उन्हें रिवाइंड करवाकर दोबारा देखा. हर फ्रेम बहुत ही शानदार है.”उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.
Read More: वजन घटाने की सच्चाई बताने पर सोहा अली खान ने की ऐश्वर्या मोहनराज की तारीफ
दूसरे पार्ट में दिखेगा पूरा मिशन
पहले पार्ट ‘धुरंधर’ में कराची के लियारी इलाके में फैले गैंगस्टर नेटवर्क और उसके ऑपरेशन को दिखाया गया था. वहीं ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में कहानी पूरी तरह रणवीर सिंह के किरदार पर केंद्रित होगी. इस बार रणवीर एक भारतीय जासूस की भूमिका में नजर आएंगे, जो ‘हमजा अली मजारी’ बनकर पाकिस्तान में घुसता है.
फिल्म में यह भी दिखाया जाएगा कि असल में ‘धुरंधर मिशन’ क्या था और इसके पीछे की पूरी रणनीति क्या रही.
दमदार स्टारकास्ट और रिलीज डेट
‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ R. Madhavan, Arjun Rampal और Sanjay Dutt की भूमिकाएं पहले से ज्यादा दमदार होने वाली हैं. वहीं पहले पार्ट में मारे गए रहमान डकैत के किरदार को फ्लैशबैक सीन्स में दिखाए जाने की भी चर्चा है.यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और उसी दौरान यश की ‘टॉक्सिक’ से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेगी.
Read More: उदित नारायण पर गंभीर आरोप, पहली पत्नी ने महिला थाने में दर्ज कराई शिकायत
FAQ
प्रश्न 1: ‘धुरंधर 2’ का पहला रिव्यू किसने दिया है?
‘अनुपमा’ फेम टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने ‘धुरंधर 2’ के कुछ हिस्से देखने के बाद अपना रिव्यू साझा किया है.
प्रश्न 2: रुपाली गांगुली ने फिल्म के कौन-से हिस्से देखे?
रुपाली ने बताया कि उन्होंने फिल्म के कुछ अहम शॉट्स देखे हैं, जो उनके भाई विजय गांगुली की एडिटिंग के दौरान वीडियो कॉल पर दिखाए गए थे.
प्रश्न 3: रुपाली गांगुली का फिल्म को लेकर क्या कहना है?
उन्होंने कहा कि ‘धुरंधर 2’ के शॉट्स बेहद सॉलिड हैं और “हर फ्रेम शानदार” लग रहा है. वह फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं.
प्रश्न 4: ‘धुरंधर 2’ की कहानी किस पर फोकस करेगी?
दूसरे पार्ट में कहानी रणवीर सिंह के किरदार पर केंद्रित होगी, जो एक भारतीय जासूस बनकर पाकिस्तान में मिशन पर जाता है.
प्रश्न 5: पहले पार्ट ‘धुरंधर’ में क्या दिखाया गया था?
पहले पार्ट में कराची के लियारी इलाके में गैंगस्टर नेटवर्क और उसके काम करने के तरीके को दिखाया गया था.
Read More: तीसरी बार मां बनने पर भारती सिंह का मजेदार बयान, वीडियो वायरल
Dhurandhar 2 | Dhurandhar 2: Revenge Teaser | anupama serial rupali ganguly | ranveer singh
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/02/06/cover-2679-2026-02-06-17-24-53.png)