Advertisment

Dhurandhar 2: यामी गौतम ने दिया ‘धुरंधर 2’ का पहला रिव्यू, कहा- “बियॉन्ड एक्स्ट्राऑर्डिनरी”

ताजा खबर: निर्देशक आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार हो चुकी है. इस स्पाई-एक्शन थ्रिलर में रणवीर...

New Update
yami gautam dhurandhar 2

ताजा खबर: निर्देशक आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ (Dhurandhar 2 The Revenge)2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार हो चुकी है. इस स्पाई-एक्शन थ्रिलर में रणवीर सिंह (Ranveer Singh Dhurandhar 2)मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म को लेकर लगातार चर्चा है कि इसमें यामी गौतम का कैमियो भी हो सकता है. हालांकि यामी (Yami Gautam first review) ने अब तक इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन उन्होंने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर साझा की है.

Advertisment

Read More: बाफ्टा इंटरव्यू पर मचे बवाल के बाद आलिया का बयान, कहा- ‘लोगों ने गलत समझा’

19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म (Yami Gautam on Dhurandhar 2)

Ranveer Singh

‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2 release date March 19 )मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. हाल ही में न्यूज18 राइजिंग भारत समिट 2026 में यामी गौतम से इस फिल्म को लेकर सवाल पूछा गया. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनकी कोई फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो रही है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “धुरंधर से जुड़ी कोई भी मुख्य जानकारी आदित्य ही देंगे. लेकिन उस दिन मेरी भी एक अहम अपॉइंटमेंट सिनेमा हॉल में है, तो आप सबसे वहीं मुलाकात होगी.”उनके इस जवाब ने अटकलों को और हवा दे दी है कि शायद वह फिल्म में किसी खास भूमिका में नजर आएं.

स्क्रिप्ट पढ़कर हो गई थीं भावुक

यामी ने बताया कि जब वह Article 370 की शूटिंग कर रही थीं, तभी उन्होंने ‘धुरंधर’ की स्क्रिप्ट पढ़ी थी. महज 40 पन्नों की स्क्रिप्ट ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि उनकी आंखों में आंसू आ गए थे. उन्होंने कहा कि उस वक्त वह अपनी भावनाएं शब्दों में बयां नहीं कर पा रही थीं, लेकिन आदित्य उनके रिएक्शन से सब समझ गए थे.यामी ने यह भी कहा कि उन्होंने करीब से देखा है कि आदित्य ने इस फिल्म के लिए कितनी मेहनत और समर्पण दिया है. उनके मुताबिक, “आदित्य अपने दर्शकों और देश से बेहद प्यार करते हैं, और इस फिल्म में उन्होंने अपनी जिंदगी का सर्वश्रेष्ठ प्रयास झोंक दिया है.”

Read More:शेट्टी फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: नेपाल से हुई थी फंडिंग, क्राइम ब्रांच की जांच तेज

‘बियॉन्ड एक्स्ट्राऑर्डिनरी’ है सीक्वल

यामी ने खुलासा किया कि वह ‘धुरंधर 2’ देख चुकी हैं और यह “बियॉन्ड एक्स्ट्राऑर्डिनरी” है. उन्होंने कहा कि फिल्म देखने के बाद वह बेहद भावुक हो गई थीं. फ्लाइट पकड़ने की जल्दी में वह उस समय आदित्य से कुछ कह नहीं पाईं, लेकिन बाद में वह लंबे समय तक उसी अनुभव में खोई रहीं.उनका मानना है कि ‘धुरंधर 2’ दर्शकों के लिए एक ऐसा सिनेमाई अनुभव साबित होगी, जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे.

पहली फिल्म ने रचा था इतिहास

‘धुरंधर’ एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर थी, जिसे ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया था. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं.

Read More: अमिताभ बच्चन ने ‘लॉयल मेन’ वाला क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल, फैंस ने लिए मजे

FAQ

 ‘धुरंधर 2’ कब रिलीज होगी?

फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

 फिल्म में मुख्य भूमिका कौन निभा रहे हैं?

इस हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. उनके साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

 क्या यामी गौतम फिल्म में हैं?

यामी गौतम के कैमियो को लेकर चर्चाएं हैं, लेकिन उन्होंने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि फिल्म से जुड़ी मुख्य जानकारी निर्देशक ही देंगे.

 यामी गौतम ने फिल्म को लेकर क्या कहा?

यामी ने खुलासा किया कि वह फिल्म देख चुकी हैं और इसे “बियॉन्ड एक्स्ट्राऑर्डिनरी” बताया. उनके अनुसार, यह दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगा.

 फिल्म के निर्देशक कौन हैं?

‘धुरंधर 2’ का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. उन्होंने पहली फिल्म का भी निर्देशन किया था.

Read More: शादी से डरती हैं डेजी शाह! एग्स फ्रीज कर बोलीं– परिवार के लिए शादी जरूरी नहीं

Dhurandhar 2 | yami gautam | ranveer singh | aditya dhar 

Advertisment
Latest Stories