/mayapuri/media/media_files/2026/03/10/dhurandhar-the-revenge-2026-03-10-10-35-19.jpeg)
ताजा खबर: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एकDhurandhar: The Revenge को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म की रिलीज में अभी करीब एक हफ्ता बाकी है, लेकिन इसकी पेड प्रीव्यू शोज़ की टिकटें तेजी से बिक रही हैं. दिलचस्प बात यह है कि कई शहरों में टिकट की कीमतें ₹3000 से भी ज्यादा पहुंच गई हैं, इसके बावजूद शो लगभग हाउसफुल हो चुके हैं.
Read More: लखनऊ कॉन्सर्ट में इमोशनल हुईं सुनिधि चौहान, गले की समस्या के कारण फैंस से मांगी माफी
पेड प्रीव्यू के टिकटों की जबरदस्त मांग (Dhurandhar The Revenge ticket price)
/mayapuri/media/post_attachments/static-mcnews/2026/02/20260203040353_Dhurandhar-2-first-look-out-585221.jpg?impolicy=website&width=770&height=431)
फिल्म के पेड प्रीव्यू शो 18 मार्च की शाम को देशभर के चुनिंदा सिनेमाघरों में आयोजित किए जाएंगे. कई मल्टीप्लेक्स में शाम 4 से 5 बजे के बीच शो शुरू होंगे और कुछ जगहों पर एक ही शाम में कई शोज़ भी रखे गए हैं.फैंस के बीच फिल्म को लेकर इतना क्रेज है कि टिकटों की कीमतें काफी ज्यादा होने के बावजूद लोग इन्हें खरीदने के लिए उत्साहित हैं.
₹3100 तक पहुंचे टिकट के दाम (Dhurandhar 2 advance booking)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेट्रो शहरों के मल्टीप्लेक्स में सामान्य फॉर्मेट के टिकट ₹600 से ₹900 तक बिक रहे हैं. वहीं IMAX फॉर्मेट में कुछ जगहों पर टिकट की कीमत ₹1000 से ज्यादा पहुंच गई है.सबसे महंगा टिकट मुंबई के INOX मेगाप्लेक्स, बोरीवली में देखा गया, जहां रिक्लाइनर सीट की कीमत करीब ₹3100 रखी गई है. वहीं दिल्ली के PVR Select City Walk में रिक्लाइनर सीट का टिकट लगभग ₹2400 का है.हैरानी की बात यह है कि इतनी महंगी कीमतों के बावजूद कई शो पहले ही सोल्ड आउट हो चुके हैं या लगभग भर चुके हैं.
एवरेज टिकट प्राइस भी काफी ज्यादा
फिल्म के हिंदी वर्जन का औसत टिकट मूल्य लगभग ₹418 बताया जा रहा है. वहीं डॉल्बी सिने फॉर्मेट के लिए यह कीमत लगभग ₹759 तक पहुंच गई है, जो सामान्य टिकटों से लगभग दोगुनी है.डब वर्जन के टिकट भी सामान्य से महंगे हैं.
कन्नड़ वर्जन का औसत टिकट: लगभग ₹445
तेलुगु वर्जन: लगभग ₹230
तमिल वर्जन: लगभग ₹166 (प्राइस कैप के कारण अपेक्षाकृत कम)
Read More: क्या शकीरा के साथ मंच पर नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ? इंडिया टूर से पहले चर्चा तेज
एडवांस बुकिंग में भी बना रिकॉर्ड
उच्च टिकट कीमतों और जबरदस्त मांग के कारण फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शानदार चल रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के पेड प्रीव्यू के लिए करीब 3 लाख टिकट पहले ही बिक चुके हैं और इससे भारत में ₹15 करोड़ से ज्यादा की कमाई हो चुकी है.यह आंकड़ा किसी भी बॉलीवुड फिल्म के प्रीमियर के लिए अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन माना जा रहा है.
फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी (dhurandgar 2 starcast)
फिल्म का निर्देशन Aditya Dharने किया है. इसमें Ranveer Singh एक भारतीय जासूस की भूमिका निभा रहे हैं, जो पाकिस्तान में मिशन पर होता है.फिल्म में R. Madhavan, Arjun Rampal, Sanjay Dutt, Rakesh Bedi और Sara Arjun जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे.
Read More: कार एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे अनुराग डोभाल, मैनेजर का हेटर्स को जवाब
FAQ
1. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ कब रिलीज होगी?
फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसके पेड प्रीव्यू शो 18 मार्च को दिखाए जाएंगे.
2. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में मुख्य भूमिका कौन निभा रहे हैं?
फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जो एक भारतीय जासूस का किरदार निभा रहे हैं.
3. फिल्म के टिकट इतने महंगे क्यों हैं?
फिल्म को लेकर जबरदस्त डिमांड के कारण मल्टीप्लेक्स में टिकटों की कीमत सामान्य से काफी ज्यादा रखी गई है.
4. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का सबसे महंगा टिकट कितने का है?
मुंबई के INOX मेगाप्लेक्स में रिक्लाइनर सीट का टिकट करीब ₹3100 तक पहुंच गया है.
5. फिल्म के पेड प्रीव्यू कब होंगे?
फिल्म के पेड प्रीव्यू शो 18 मार्च की शाम को देशभर के चुनिंदा सिनेमाघरों में आयोजित किए जाएंगे.
Read More: महेश बाबू की ‘वाराणसी’ बनेगी पहली भारतीय फिल्म, जिसकी शूटिंग होगी अंटार्कटिका में
Dhurandhar 2 | Dhurandhar 2 Trailer | Dhurandhar 2 Teaser | Dhurandhar 2 vs Toxic Box Office Clash
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2026/03/06/cover-2683-2026-03-06-18-18-14.png)